Author: Deepak Sahu
तेलंगाना/स्वराज टुडे: तेलंगाना के जनजातीय कल्याण इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सोमवार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें रिश्वत के तौर पर 84,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद रोने लगी आरोपी आरोपी की पहचान के. जग ज्योति के तौर पर की गई है। भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक व्यक्ति के शिकायत के बाद की गई थी। व्यक्ति ने जग ज्योति पर आधिकारिक लाभ के बदले 84,000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। एसीबी ने एक खुफिया ऑपरेशन के तहत जग…
मुम्बई/स्वराज टुडे: भारत को एक जमाने में सोने की चिड़िया कहा जाता था। जबकि हर कोई इस बात से वाकिफ है, वहीं जो लोग नहीं जानते वो ये कि इसे कोलार गोल्ड फील्ड्स की वजह से ऐसा कहा जाता है। दरअसल के.जी.एफ. दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदानों में से एक थी। और अंग्रेजों ने इसका पूरा फायदा उठाया और 900 टन से अधिक सोना इंग्लैंड ले गए। हालांकि बात करें आज के जमाने के लोगों की, तो वे कोलार गोल्ड फील्ड्स उर्फ के.जी.एफ. के इतिहास से अंजान है। ऐसे में ये मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थंगालान सबसे बड़ी सोने…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय थल सेना मे अग्निवीर भर्ती हेतु जिला प्रशासन द्वारा इच्छुक आवेदकों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 01 मार्च 2024 से लाईवलीहुड कॉलेज में अग्निवीर भर्ती हेतु तैयारी कराई जाएगी। साथ ही संस्थान में आवेदकों को फिजिकल ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। जिसमें 5 किलोमीटर दौड़, लम्बी कूद, पुल अप आदि का भी प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 200 छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके अंतर्गत…
मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: पिछले दिनों देवास में रामसिंह नामक दलित युवक की कुछ दबंगों ने बेल्ट और जूते से बेरहमी से पिटाई कर दी। सिलसिला यही नहीं थमा, दबंगों ने दलित युवक से पैर भी पकड़वाये। वीडियो में आगे मारपीट करने वाला एक आरोपी अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। पिटाई का वीडियो भी दबंगों ने बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। दरअसल देवास बायपास मार्ग पर 8 फरवरी को चंदेसरा उज्जैन निवासी दलित रामसिंह को उसका दोस्त शुभम बना अपने दोस्त के जन्मदिन के बहाने ले गये। फिर उस युवक को बेरहमी से…
*🔹11 आरोपियों से 840 नग नशीले इंजेक्शन 4236 नग टेबलेट एवं 06 नग सीरप किया गया जप्त। *🔹कोरबा पुलिस ने 09 आरोपियों के कब्जे से 30 किलो गांजा किया गया जप्त। *🔹कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 1443 लीटर महुआ शराब 235 पाव देशी शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब किया जप्त। *🔹अवैध कबाड़ के विरूद्ध 14 प्रकरणों में कुल 57.5 टन कबाड़, 65 किलो तांबा एवं 04 किलो पीतल किया गया जप्त। *🔹कबाड़ की 09 दुकानें किया गया सील *🔹चोरी के 1665 लीटर डीजल को किया गया जप्त श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री…
छत्तीसगढ़ अंबिकापुर/स्वराज टुडे: विदेश भ्रमण करने अथवा वहां जॉब करने की इच्छा भला किस इंसान को नहीं होती। देश में ऐसे सैकड़ों एजेंसियाँ हैं जो लोगों से मोटी रकम लेकर देश विदेश में भ्रमण की सेवाएं उपलब्ध कराती हैं । वहीं कुछ विदेशों में नौकरी लगवाने का भी दावा करती हैं ।लेकिन छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, थाइलैंड समेत अन्य देशों में घुमाने और हर महीने लाखों रुपए कमाने का एक ठग गिरोह ने झांसा दिया, जिसकी चपेट में आकर 600 युवाओं ने तकरीबन 4 करोड़ रु ठग कंपनी को दे…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विज्ञान चेतना पखवाड़े के अंतर्गत छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वास राव मेश्राम अपने छत्तीसगढ़ प्रवास में थे। कार्यक्रम की इस कड़ी में ग्राम माझी एवं नवागांव में छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा की टीम ने श्री विश्वास राव मेश्राम के नेतृत्व में अंधविश्वासों के पीछे छिपे विज्ञान, वैज्ञानिक चेतना, पीने के पानी की स्वच्छता, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से अंधविश्वासों के पीछे छिपे विज्ञान के महत्व को बतलाया गया । माझी ग्राम के अधिकतर युवक युवतियों ने अपनी…
मुम्बई/स्वराज टुडे: कन्नड़ सिनेमा की लाड़ली नन्हीं परी श्रीलक्ष्मी भट विलक्षण प्रतिभा की धनी है। महज 14 साल की आयु में ही उसे थोक में पुरस्कार / सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। लेकिन यह तो बस एक झलक भर है। श्रीलक्ष्मी को प्राप्त हुए पुरस्कारों की लम्बी सूची है। मात्र 14 वर्ष की उम्र में तीन फिल्मों का कर चुकी है निर्देशन कन्नड़ फिल्म उद्योग की इस वंडर गर्ल ने कई कीर्तिमान स्थापित कर दिये हैं। चौदह वर्ष की आयु में ही उसने अब तक तीन फीचर फिल्में निर्देशित कर डाली हैं। इस प्रकार श्रीलक्ष्मी भट आज की तिथि में…
मुंबई/स्वराज टुडे: उर्वशी रौतेला आज के समय में भारतीय मनोरंजन उद्योग की शायद एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका हिंदी फिल्म उद्योग के साथ-साथ दक्षिण सिनेमा में भी जबरदस्त क्रेज है। उनकी आनेवाली साउथ फिल्म है ‘एनबीके109’ जिस में वह नंदामुरी बालकृष्ण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएगी इस फिल्म का डायरेक्शन केएस रवींद्र ने किया है। फिल्म में दुलकीर सलमान और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी हैं। उर्वशी रौतेला के जन्मदिन से कुछ दिन पहले ‘एनबीके109’ की टीम ने उनके लिए एक सर्प्राइज़ जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। उर्वशी ने एनबीके109 के सेट पर एक विशेष और दिल छू…
तांबे के बर्तन में पानी पीना बेहद लाभदायक है इस पानी से इम्यूनिटी अच्छी होती है और पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। लेकिन अगर आप तांबे के बर्तन में रखे पानी के साथ कुछ गलतियां कर देते हैं तो ये पानी फायदे की जगह शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। भारत में सदियों से तांबे के बर्तनों का प्रयोग हो रहा है। तांबे के बर्तनों में बना खाना हो या फिर इसके बर्तन में रखा पानी, सभी के अनेक फायदे हैं। आज के समय में तांबे के जग और लोटे की जगह लोग कांच और स्टील के…
