Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे : महतारी वंदना योजना के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2024 थी। छत्तीसगढ़ में 70 लाख से अधिक महिलाओं ने अपना महतारी वंदना योजना का फॉर्म भर दिया है। 21 फरवरी को सभी छत्तीसगढ़ की पात्र एवं अपात्र महिलाओं की महतारी वंदना योजना की सूची को जारी कर दिया गया है। जो भी महिलाएं अपना महतारी वंदना योजना की सूची में नाम देखना चाहती है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़ते रहिए। छत्तीसगढ़ की जिन महिलाओं के नाम लिस्ट में नहीं होंगे वह सभी महिलाएं अपना दावा एवं आपत्ती दर्ज करके अपना नाम…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा शहर के घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 के दूसरे दिन बुधवार को दो मैच हुए। मैच शिक्षा विभाग इलेवन एवं उद्यानिकी विभाग इलेवन के बीच खेला गया।उद्यानिकी विभाग की टीम 42 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद शिक्षा विभाग की टीम ने 43 रन के लक्ष्य को छठवें ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह शिक्षा विभाग की टीम ने मैच को 9 विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच एनटीपीसी इलेवन और नगर निगम इलेवन के बीच खेला गया जो…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही हैं. स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक में ही शिक्षा की गुणवता के लिए पांचवी और आठवीं बोर्ड फिर से प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। मंत्री के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचवी और आठवी बोर्ड का फरमेट बना लिया है। DPI से इस आशय का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा मंत्री को भेज दिया गया है। कभी भी इस पर फैसला हो जाएगा। परीक्षा में किसी को नहीं किया जाएगा फेल डीपीआई ने बोर्ड परीक्षा के…
देश की राजधानी में करीब 33% यानी हर 3 में से 1 शख्स हाई बीपी का शिकार हैं। ये आंकड़े पूरे देश में हाई बीपी के आंकड़े से करीब 9% ज्यादा है। अगर किसी का बीपी अचानक बढ़ जाए तो आप इन घरेलू नुस्खें से इसक इलाज कर सकते हैं। आज की कॉम्पिटेटिव लाइफ में लोग हद से ज़्यादा स्ट्रेस लेते हैं। जिसके कारण लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हमारे देश में हर 4 में से 1 शख्स हाइपरटेंशन का शिकार है और हर साल हाई बीपी से करीब 15 लाख लोगों की मौत…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सराहनीय पहल करते हुए महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। योजना के तहत् पात्र महिलाओं को लाभ दिलाने हेतु जिले में नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों व आंगनबाड़ी केंद्रों में महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन लिए गए हैं। आरंभ से ही इस योजना को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित रहीं हैं। जिले में 20 फरवरी शाम 06 बजे तक कुल 02 लाख 91 हजार आवेदन जमा किए गए हैं, जिनका तेजी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राजीव युवा उत्थान योजनांतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कोचिंग उपलब्ध कराया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोचिंग प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी 07 मार्च शाम 04 बजे तक संभागीय मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र व अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
आज का राशिफल: राशिफल के अनुसार 22 फरवरी 2024 गुरुवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को भी मिलेगा। आईए जानते हैं सभी राशियों के राशिफल… मेष राशि आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे, साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का…
तमिलनाडु/स्वराज टुडे: बच्चों के बीच कॉटन कैंडी काफी प्रचलित है। बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं। यही नहीं बड़ों को भी खाने में स्वादिष्ट लगती है, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने इस पर बैन लगा दिया है। प्रदेश सरकार ने कॉटन कैंडी की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। फूड डिपार्टमेंट के एनालिसिस से मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉटन कैंडी में कैंसर बीमारी उत्पन्न करने वाले केमिकल मिले हैं। ऐसे में सरकार ने इसकी बिक्री और उत्पादन पर रोक लगा दी है। कॉटन कैंडी में मिले रोडामाइन-बी केमिकल तमिलनाडु में कॉटन कैंडी के नमूने…
किसी भी बीमारी का इलाज कराने जब आप अस्पताल पहुंचते हैं तो वहां इस पर आने वाला खर्च सुनते ही होश उड़ जाते हैं. किसी भी छोटी बीमारी का ठीक से इलाज कराने पर प्राइवेट अस्पतालों में लाखों रुपये चार्ज किया जाता है. यानी गरीब लोगों के लिए अस्पताल में इलाज कराना मुमकिन नहीं है, इसीलिए केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है, जिसमें देश के करोड़ों गरीबों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. आज भी ज्यादातर लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय रेलवे ट्रेन के सफर को आनंददायक बनाने के लिए कई कदम उठाता है। अब रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अगर आप भी ऑनलाइन टिकट करवाते हैं तो उसकी पेमेंट तुरंत करनी होती है और अकाउंट से पैसे भी तुरंत ही कट जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) ने एक नया फीचर लाया है। इस फीचर का नाम ऑटो पे (Auto-Pay) है। इसमें अकाउंट से पैसे तब कटेंगे जब टिकट कंफर्म होगी। अगर टिकट कंफर्म नहीं होती…
