Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    May 4, 2026

    Korba: बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

    May 4, 2026

    Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC चारो खाने चित्त, इस करारी हार पर क्‍या बोले ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ? पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर क्या कहा ?

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हुई बहुमुखी प्रतिभा की धनी नन्हीं फ़िल्म निर्माता निर्देशिका श्रीलक्ष्मी
    Featured

    अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हुई बहुमुखी प्रतिभा की धनी नन्हीं फ़िल्म निर्माता निर्देशिका श्रीलक्ष्मी

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: कन्नड़ सिनेमा की लाड़ली नन्हीं परी श्रीलक्ष्मी भट विलक्षण प्रतिभा की धनी है। महज 14 साल की आयु में ही उसे थोक में पुरस्कार / सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। लेकिन यह तो बस एक झलक भर है। श्रीलक्ष्मी को प्राप्त हुए पुरस्कारों की लम्बी सूची है।

    मात्र 14 वर्ष की उम्र में तीन फिल्मों का कर चुकी है निर्देशन

    IMG 20240220 104356 IMG 20240220 104343

    कन्नड़ फिल्म उद्योग की इस वंडर गर्ल ने कई कीर्तिमान स्थापित कर दिये हैं। चौदह वर्ष की आयु में ही उसने अब तक तीन फीचर फिल्में निर्देशित कर डाली हैं। इस प्रकार श्रीलक्ष्मी भट आज की तिथि में सबसे कम उम्र की फीमेल फिल्म डायरेक्टर बन गई है।

    सिर्फ अभिनय ही नहीं, नृत्य और वाद्य यंत्र बजाने में भी हासिल है महारत

    IMG 20240212 WA0079IMG 20240212 WA0083 IMG 20240212 WA0084 IMG 20240212 WA0082

    श्रीलक्ष्मी भट सिर्फ फिल्म जगत में अभिनय और निर्देशन तक ही सीमित है, ऐसा भी नहीं है। वह भरतनाट्यम की एक कुशल नृत्यांगना भी है। वह चार वाद्य यंत्रों पर भी अपनी अंगुलियां बड़ी तन्मयता से घुमाती है। वीणा, तबला, वायलिन और बांसुरी बजा कर भी आपको मंत्रमुग्ध कर देती है यह किशोरी कलानेत्री श्रीलक्ष्मी है।

    स्पोर्ट्स में भी श्रीलक्ष्मी को कीर्तिमान हासिल है

    इसके अलावा और वो एक शूटर भी है। वह एथलीट रही है, शतरंज की खिलाड़ी है। वह ओलंपियाड परीक्षा में भी स्वर्ण पदक विजेता रही है। इतनी सारी योग्यताएं किसी एक इंसान में होना है वाकई नामुमकिन सा है । शायद यही वजह है कि श्रीलक्ष्मी भट को जानने वाले उसे एक विलक्षण कन्या के रूप में देखते हैं।

    7 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अभिनय के क्षेत्र में रखा कदम

    IMG 20240220 WA0030 IMG 20240220 WA0031 IMG 20240213 WA0058

    लगभग डेढ़ दर्जन फिल्में कर चुकी श्रीलक्ष्मी को इन उपलब्धियों के लिए दो दर्जन से अधिक पुरस्कार/ सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। पहले कुछ प्रमुख फिल्मों के नाम जानते हैं –
    अप्पा, चार्वी, स्वेच्छा, केलावु दिनगाला नान्तारा, असद्या मक्कलु, प्रचंड मक्कलु, मक्कला सैन्या, अवार्ता, जीवनवे नाटक स्वामी, समिधलु और बेशक सेल्फी मम्मी गूगल डैडी ।

    टीवी सीरियलों में भी श्रीलक्ष्मी है सुपर स्टार

    रजतपट ही नहीं, टेलीविजन स्क्रीन पर भी नन्हीं श्रीलक्ष्मी छायी रही है। उसने करीब पौने चार सौ एपिसोड्स वाले मेगा टीवी शो ‘कनमनी’ में स्वरा की भूमिका निभाई थी। वह मेगा शो ‘काव्या’ का भी चर्चित चेहरा थी। चार सौ से अधिक एपिसोड्स वाले ‘हूमले’ में भी श्री ने अभिनय किया था। ‘अग्निसाक्षी’ और ‘मुद्दुलक्ष्मी लक्ष्मी’ बेबी श्रीलक्ष्मी के अन्य लोकप्रिय शो थे। उसने टीवी विज्ञापनों के लिए भी काम किया।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में मातृ शक्ति का महोत्सव: “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “Queen of Chhattisgarh Season-3” का भव्य आयोजन 10 मई को

    श्रीलक्ष्मी भट को मिले पुरस्कारों की संक्षिप्त सूची

    बंगलोर, केरल और ओडिशा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवार्ड, इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवार्ड, मैसूरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इंस्पीरेशनल यंग अचीवर्स अवॉर्ड, चतुर्भाषा बलंती पुरस्कार, एम एल पी ए गोल्डन पीकॉक अवार्ड।

    IMG 20240220 104653 IMG 20240220 104727

    इसके अलावा कर्नाटक प्रतिभा रत्न अवार्ड, ग्रीन पेटल और जयपुर इंटरनेशनल बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवार्ड।
    निर्देशन के लिए कोचीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बेस्ट यंग डायरेक्टर अवार्ड, आई आई एफ एफ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह सर्वश्रेष्ठ युवा निर्देशक पुरस्कार। चित्रा भारती, गगन गौरव, कर्नाटक व इडोग्मा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बेस्ट यंग डायरेक्टर अवार्ड आदि।

    श्रीलक्ष्मी भट को गरीब बच्चों को शिक्षित करने की चिन्ता सताती है और वह एक अनाथालय भी खोलना चाहती है ताकि अनाथ बच्चों का भी अच्छे से लालन पालन हो सके, उन्हें उच्च शिक्षा मिले और वे बड़े होकर अपने सपनों को उड़ान दे सकें ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    May 4, 2026

    Korba: बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

    May 4, 2026

    Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC चारो खाने चित्त, इस करारी हार पर क्‍या बोले ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ? पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर क्या कहा ?

    May 4, 2026

    Bilaspur: 7 किलो गौमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

    May 4, 2026

    पत्रकार पर जानलेवा हमला: आदतन गुंडा मजहर खान और साथियों पर गंभीर आरोप

    May 4, 2026

    आचार्य अविनोद कुमार का दावा: लंबी चलेगी लू, मई में झुलस जाएगा पूरा देश!

    May 4, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026945 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026852 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026813 Views
    Don't Miss

    तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    May 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल, आसाम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय…

    Korba: बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

    May 4, 2026

    Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC चारो खाने चित्त, इस करारी हार पर क्‍या बोले ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ? पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर क्या कहा ?

    May 4, 2026

    Bilaspur: 7 किलो गौमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

    May 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.