Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सफलता न उम्र देखकर आती है और न ही वक्त. बस आपकी मेहनत और कुछ कर गुजरने का जज्बा ही एक दिन दुनिया से आगे ले जाता है. ऐसे ही जज्बे के साथ मुंबई की चॉल से निकले एक शख्स ने 41 लाख करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा कर दिया. उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत भी उस उम्र में की, जब लोग घर में बैठकर बुढ़ापा काट रहे होते हैं. आज इस कंपनी के देशभर में ही 12 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं, जबकि दुनिया के कई अन्य देशों में भी इसका कारोबार फैला है. संघर्ष और…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा से 26 किलोमीटर दूर जंगल की गोद में बसे चुईया गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप लगाया गया हैं जिसमें शासकीय कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय साडा कोरबा से बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे । एनएसएस के प्रमुख श्री मनोज सिन्हा के निर्देशन में तथा श्री वाय के तिवारी (प्रो. कमला नेहरू कॉलेज कोरबा) के संरक्षण में विशेष सात दिवसीय ग्रामीण शिविर लगाया गया, कार्यक्रम के प्रभारी श्री मति सविता पाठक के आग्रह में नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी की टीम शिविर में पहुंची। चुईया गांव में लगे शिविर में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनाँक 11/1/2024 मानिकपुर परियोजना कोरबा क्षेत्र के संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य गण माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना देने के पश्चात वार्ता कर मानिकपुर खदान के अंदर हो रहे लगातार चोरी एवं उस पर त्वरित कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा , साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मानिकपुर के साथ-साथ आवासीय परिसरों में हो रहे चोरियों के संबंध में भी जानकारी दी जिसमें कॉलोनी के अंदर AC के कॉपर वायर को काटे जाने एवं आउटर को चोरी के संबंध में भी जानकारी दी साथ ही मानिकपुर चौकी में प्राथमिक की दर्ज करने…
दिल्ली-एनसीआर में कांपी धरती, देर तक महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.2 तीव्रता, अफगानिस्तान के फैजाबाद में केंद्र दिल्ली/स्वराज टुडे: गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप से एक बार फिर धरती कांप उठी। भूकंप के ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए। जैसे ही भूकंप आया तो लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के पीर पंचाल क्षेत्र के दक्षिण में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के चलते पूरे उत्तर भारत में हड़कंप मचा हुआ है । भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में 220 किलोमीटर नीचे था…
मुंबई/स्वराज टुडे: दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के खास मौके पर निर्माताओं ने फिल्म के बिहाइन्ड द सीन्स से पर्दा उठाया, जिसमें एयर ड्रैगन्स यूनिट के बेहद आत्मविश्वासी स्क्वाड्रन लीडर ‘मिन्नी’ के उनके किरदार की झलक मिलती है। इस झलक ने नेटिज़न्स का खूब ध्यान आकर्षित किया है। खासकर के दीपिका की वर्दी पर लगे खास डिजाइन वाले बैज पर लोगों का ध्यान गया, जिसपर ‘इफ यू कैन रीड दिस यू आर टू डैम क्लोज़’ और ‘अप हियर नोबडी बग्स मी’ लिखा है, जो उनके कूल किरदार ‘मिन्नी’ को दर्शाता है। ऐसे में इन बैजों में छिपे हुए प्रभावशाली डिज़ाइन और…
मुंबई/स्वराज टुडे: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने लेटेस्ट गाने ‘तेरी लाल चुनरिया’ के साथ एक बार फिर म्यूजिक की दुनिया में हंगामा मचा दिया है, जो धूम मचा रहा है और दुनियाभर में फैंस के दिलों पर कब्जा कर रहा है। हाल ही में रिलीज़ हुए इस गाने में सनी लियोनी एक मेस्मेराइजिंग अवतार में हैं, जिसमें एक अट्रैक्टिव म्यूजिकल परफॉर्मेंस के साथ उनका चार्म देखा जा सकता है। ‘तेरी लाल चुनरिया’ सनी लियोनी की मैग्नेटिक प्रजेंस को न सिर्फ उनके विजुअल्स के माध्यम से शोकेस करता है बल्कि उनके बेहतरीन डांस मूव्स के साथ भी प्रदर्शित करता है, जो…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप दिल्ली मे नौकरी की तलाश कर रहें तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड II, जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), लोअर डिवीजन क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 7 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर दें, जो कि इसके लिए…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने बुधवार को छुरी के निकट झोराघाट में पिकनिक का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों और समर्थकों के अलावा जिले के आम और खास लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था । इस भव्य आयोजन के पीछे कोरबा लोकसभा क्षेत्र से उनकी टिकट दावेदारी के एंगल से भी देखा जा रहा है। हालांकि श्री लाम्बा हर साल नव वर्ष के मौके पर इस तरह का आयोजन करते आ रहे है जिसमें नगर निगम के…
आजकल आप जहां देखेंगे सिर्फ एक ही फिल्म की चर्चा चल रही है। इस फिल्म का नाम ’12th Fail’ है। नाम भले ही इसका 12th Fail है मगर कहानी एक आईपीएस अधिकारी और उसके जीवनसाथी की है। फिल्म ने हमें बताया कि अगर आपके भीतर कुछ बनने का जज्बा है तो कितनी भी रुकावटें क्यों ना आ जाए, आप अपने सपने को जरूर पूरा कर सकते हैं। अब फिल्म के सफल होने के बाद लोगों के बीच असली IPS अधिकारी की चर्चा बढ़ गई, जिसपर यह फिल्म बनी है। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है…
कोरबा/स्वराज टुडे: लोक विज्ञान पर्यावरण सुधार संतुलित विकास छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा ग्राम चुइया के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस कैंप के छात्राओं से वैज्ञानिक जागरूकता संबंधी चर्चा की गई । उपस्थित छात्राओं एवं ग्राम चुईया की महिलाओं की उपस्थिति में विज्ञान सभा के कोरबा इकाई के सचिव दिनेश कुमार द्वारा अंधविश्वास और जादू टोने के पीछे छिपे विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोगो द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों का प्रदर्शन किया गया । तथाकथित रूप से अंधविश्वास की आड़ में किए जाने वाले अपराधों की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं इसलिए बालिकाओं एवं महिलाओं का वैज्ञानिक चेतना से परिपूर्ण होना…
