Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीजी महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, पुरस्कार वितरण समारोह कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न
    Featured

    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीजी महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, पुरस्कार वितरण समारोह कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कलेक्टर ने आईएएस बनने बच्चों को दी अहम् जानकारी

    कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय पीजी महाविद्यालय में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिक स्नेह सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्य अतिथि कोरबा जिला कलेक्टर अजित वसंत ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने करियर और परीक्षाओं से संबंधित सवाल किए, जिनका छात्रों ने बखूबी उत्तर दिया और अपनी जिज्ञासा दूर की। कलेक्टर को अपने बीच पाकर महाविद्यालय के छात्र भी काफी उत्साहित थे। कलेक्टर ने भी सहजता से छात्रों से बातचीत कर भविष्य में आने वाली चुनौतियों के संबंध में उनका मार्गदर्शन किया। कलेक्टर ने छात्रों को आईएएस बनने के लिए किस तरह की तैयारी करनी है, इससे जुड़े उपयोगी अहम् जानकारी छात्रों के साथ साझा की।
    पीजी महाविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष तीन दिनों का वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता भी सम्मिलित होती है। तीसरे और अंतिम दिन वार्षिक स्नेह सम्मेलन और पुरस्कार वितरण का दिन था।

    कार्यक्रम में राउत नाचा, गुजराती नृत्य के साथ ही देश के अलग-अलग सभ्यता से जुड़े नृत्य और गीत की खूबसूरत प्रस्तुति छात्रों ने दी। कार्यक्रम में पूरे साल भर के दौरान सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चे हो या फिर एनसीसी, एनएसएस और खेल प्रतियोगिता, संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

    कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रचालन प्रबंधक (IOCLकोरबा) के. सुरेश बाबू ने इस अवसर पर कहा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 12th फेल सभी छात्रों को देखनी चाहिए, उन्होंने प्राचार्य से अनुरोध किया के छात्रों के लिए इस फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग जरूर करवाए। के. सुरेश ने आगे कहा कि पीजी महाविद्यालय से उनका खास लगाव रहा है इसलिए यहां आकर वह काफी अच्छा महसूस करते हैं। श्री बाबू ने आगे कहा किछात्रों को सूचना क्रांति के युग में व्हाट्सएप, युटुब जैसे प्लेटफार्म का बेहद सावधानी से उपयोग करना चाहिए, इससे वह अपने ज्ञान बढ़ाने के लिए उपयोग करें, इसका दुरुपयोग बिल्कुल ना करें, बच्चों को अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी अवश्य ध्यान रखना चाहिए।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. साधना खरे ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि 1981 में पीजी महाविद्यालय का सफर शुरू हुआ था। तब यहां मात्र 47 बच्चे अध्ययनरत थे। आज इस महाविद्यालय में 3000 से भी अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। यह जिले का अग्रणी महाविद्यालय है। पीजी महाविद्यालय का निरंतर विकास हुआ है।

    यह भी पढ़ें :  Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    सन 2012 में महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के नाम पर महाविद्यालय का नामकरण हुआ। वर्तमान में कॉलेज में 16 विषय में पीजी कोर्स उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में इग्नू, पंडित सुंदरलाल शर्मा का अध्ययन केंद्र है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कोर्स भी महाविद्यालय में संचालित हैं। एनसीसी, एनएसएस की गतिविधियां हो या फिर अन्य आयोजन महाविद्यालय के छात्र सभी में बढ़-कर कर हिस्सा लेते हैं। फत्तेगंज में आयोजित एनएसएस शिविर में छात्रों ने स्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण किया। एनसीसी के छात्र ने दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी के आरडीसी परेड में भाग लिया था। महाविद्यालय में सर्व सुविधा संपन्न लाइब्रेरी के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधा भी उपलब्ध है। महाविद्यालय में पीएससी व व्यापम सहित विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। सभी के सहयोग से महाविद्यालय का निरंतर विकास हो रहा है।

    कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. अवंतिका कौशिल और डॉ. दिनेश श्रीवास ने किया। सांस्कृतिक प्रभारी अमोला कोर्राम ने कार्यक्रम की व्यवस्था का निर्वाहन किया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. बीएस, सहायक प्राध्यापक अजय पटेल, मधु कंवर, बलराम कुर्रे ने एनएसएस, एनसीसी और स्वीप कार्यक्रम का प्रतिवेदन पेश किया। वरिष्ठ प्राध्यापक बी.एल. साय, एल.एन. कंवर, अशोक श्रीवास, पूर्णिमा साहू, रितु सिन्हा ने भी छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.