What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा-स्वराज टुडे: नारी शक्ति महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| आज का दिन एक उत्सव के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर महिलाओं का स्वागत पुष्पा पाल और शारदा जायसवाल द्वारा फूलों से और तिलक लगाकर किया गया। सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ में मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती बीना मैडम, श्रीमती प्रीति सिंह,श्रीमती ममता बघेल, एकता महिला मण्डल के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती ईश्वरी तिवारी, श्रीमती जया वैष्णव के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया| गुलाब फूल के पौधे देकर सभी को सम्मानित किया गया |कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर श्रीमती बीना मैडम के…
मुंबई/स्वराज टुडे: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को खराब स्वास्थ्य की खबरों को फेक न्यूज कहकर खारिज कर दिया। इसके बाद उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर विराम लग गया। इससे पहले अमिताभ बच्चन के पैर में खून का थक्का जमने या धमनी अवरुद्ध होने के कारण एंजियोप्लास्टी किए जाने से जुड़ी कुछ खबरें मीडिया में आने के बाद शुक्रवार को उनके शुभचिंतकों व प्रशंसकों ने इंटरनेट मीडिया मंचों पर चिंता व्यक्त की थी। इंटरनेट मीडिया में कहा गया था कि 81 वर्षीय अभिनेता को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर छुट्टी दे…
दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय विद्यालय (kendriya vidyalaya) में अपने बच्चों का एडमिशन करवाना हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है. इसके लिए केवीएस ऑनलाइन प्रवेश 2024-25 के तहत एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है. केवीएस एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है और जो पैरेंट्स अभी तक अप्लाई नहीं किए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए केवल दो दिन बचे हुए हैं. इसके अलावा जो भी पैरेंट्स केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें कोटे को ध्यान में रखकर अप्लाई करना चाहिए. अक्सर देखा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 15/3/24 विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य मे खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग. व.जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग कोरबा के संयुक्त तत्वावधान मे उपभोक्ता जागरूकता का आयोजन किया गया।आयोजन मे माननीय जिला एंव सत्र न्यायाधीश , माननीय कलेक्टर, माननीय अधयक्ष उपभोक्ता आयोग व सदस्यगण अध्यक्ष सचिव जिला अधिवक्ता स़घ के आतिथ्य मे विभिन्न समाज सेवी संस्था, शासकीय एजेंसी, चिकित्सा क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, नाप तौल विभाग, चेम्बर आफ कामरस पैरा लीगल वालिटीयर्स, बीमा बैक प्राध्यापक गण सहकारिता विभाग, ने आयोजन मे सहभागिता की आयोजन मे विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिकारो का पामप्लेट…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग कल (शनिवार-16 मार्च, 2024) करेगा। इसके साथ ही राज्यों में विधानसभा (ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश) चुनाव की तारीखों की भी घोषणा होगी। चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही देश भर में आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि चुनाव आचार संहिता क्या होती है? इसे कौन लागू करता है। इस दौरान कौन से काम बंद और कौन से कार्य जारी रहते हैं। आचार संहिता? चुनाव आयोग ने देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कुछ नियम बनाए हैं।…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2024-25 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 18 मार्च 2024 से पंजीयन प्रारंभ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु नियमावली एवं प्रवेश नीति का अवलोकन तथा प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर…
* महिलाओं ने आयोग से की शासकीय भूमि पर कब्जे की शिकायत, आयोग ने कलेक्टर को दिए जाँच के निर्देश * अवैध रिश्ते के बाद भी बच्चे का भरण-पोषण 2000/- प्रतिमाह पिता को करना होगा कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने 14 मार्च गुरुवार को जिला कलेक्टर कोरबा सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 248 वीं एवं कोरबा जिला की 7 वीं सुनवाई हुई। जिले में आयोजित जनसुनवाई में रखे…
उत्तरप्रदेश सैफई/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के सैफई मेडिकल कॉलेज की एएनएम की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र बाथम को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पुलिस टीम पर गोली चलाकर भाग रहा था। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें महेंद्र की टांग मे गोली मारकर उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंध में असफल होने के चलते आरोपी महेंद्र ने इस वारदात को अंजाम दिया. वह पिछले दो साल से छात्रा का पीछा कर रहा था और अफेयर का दबाव बना रहा था. मृतका के परिजनों ने दोषी को…
मुम्बई/स्वराज टुडे: मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई स्थित घर में चोरी के दौरान अपने 67 वर्षीय नियोक्ता की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 19 वर्षीय घरेलू सहायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और अपराध के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी चोरी के सामान के साथ ट्रेन से गिरफ्तार आरोपी, कन्हैया कुमार पंडित को 11 मार्च को नौकरी पर रखा गया था और हत्या अगले दिन 12 मार्च को हुई थी। उसे चोरी के सामान के साथ एक ट्रेन से गिरफ्तार किया गया…
मुंबई/स्वराज टुडे: फ़िल्म जेएनयू का पहले टीज़र पोस्टर रिलीज़ के बाद इंटरनेट यूजर्स फ़िल्म के विषय को लेकर कई कमेंट देखने को मिल रहा हैं। अब फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जेएनयू के लिए दूसरा टीजर पोस्टर जारी किया गया है। फ़िल्म के दूसरे टीजर पोस्टर में उग्र विरोध और असहमति की पृष्ठभूमि में वैचारिक युद्ध की एक ज्वलंत झांकी पेश करता है। दो झंडे हवा में दृढ़ता से लहरा रहे हैं। प्रत्येक पर एक शक्तिशाली स्लोगन लिखा हैं “जय श्री राम” और “लाल सलाम।” ये नारे परस्पर विरोधी विचारधाराओं के रूप में काम करते हैं। फ़िल्म जेएनयू के…
