Author: Deepak Sahu
कुमार शानू, इस्माइल दरबार, धीरज कुमार, ऋतु पाठक, सुनील पाल, मेहुल कुमार, दिलीप सेन, अली खान, दीपानारायण झा, एसीपी संजय पाटिल, बीएन तिवारी, अभिजीत राणे, डायरेक्टर विनायक पाटिल, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड हुए सम्मानित मुम्बई/स्वराज टुडे: मुम्बई में पुरूस्कार समारोह के शो मैन का खिताब पाने वाले डॉ कृष्णा चौहान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को भव्य रूप से “राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024” के तीसरे सीज़न का आयोजन मुम्बई के मेयर हॉल में किया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को नवाजा गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा में सराहनीय काम किया है।…
उत्तरप्रदेश वाराणसी/स्वराज टुडे: वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट ने विवाद की एक नई लहर पैदा कर दी है। एएसआई रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद के निर्माण वाली जगह पर एक हिंदू मंदिर था। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर हिंदू देवताओं की मूर्तियों और अन्य प्रतिमाओं के टुकड़े दिखाई देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। एएसआई रिपोर्ट में इन खंडित हिंदू देवताओं की मूर्तियों की तस्वीरें हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हनुमान, गणेश और नंदी जैसे हिंदू देवताओं की टूटी हुई मूर्तियों की तस्वीर सामने आई है। तस्वीरों में कई योनिपट्टों…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 75वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता विकास महतो शामिल हुए । यहां उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया। बच्चों में देश के लिए स्नेह,सम्मान और देश प्रेम की भावना को देखकर विद्यालक में हो रहे शिक्षण कार्य के प्रति श्री महतो संतुष्ट नजर आए। यहां अपने उद्बोधन में श्री महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब परिवार द्वारा तिलक भवन में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्व 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव द्वारा ध्वज फहराया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस दौरान राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के साथ सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य मनोज यादव, रमेश वर्मा, पत्रकार गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,…
इन दिनों राम भक्ति से जुड़े एक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मगर अभी जो वीडियो सामने आया है उसने पूरे इंटरनेट को झूमने पर मजबूर कर दिया है. यह वीडियो है एक महिला टीचर का जो ‘राम आएंगे’ पर शानदार डांस की प्रस्तुति दे रही हैं. उनके साथ-साथ स्कूली बच्चे भी बेहतरीन डांस कर रहे हैं. स्कूल में बच्चों के साथ किया गया टीचर का यह डांस सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गया है. इसे देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स भी काफी प्रसन्न हो रहे हैं. इस पर नेटिजन्स…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अलबामा ने हत्या के एक मामले के दोषी को अपनी तरह का पहला तरीका अपनाते हुए नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मृत्युदंड दिया जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. इसी के साथ अमेरिका में मृत्युदंड को लेकर बहस फिर से छिड़ गई है. राज्य प्रशासन का कहना है कि यह नया तरीका मानवीय है लेकिन आलोचकों ने इसे क्रूर और प्रयोगात्मक बताया है. अधिकारियों ने बताया कि 58 वर्षीय केनेथ यूजीन स्मिथ को एक ‘फेस मास्क’ के जरिए गुरुवार को नाइट्रोजन गैस सुंघाई गई, जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी से उसकी मौत हुई. स्मिथ को…
सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड (CBHFL) ने कंपनी सचिव सह अनुपालन अधिकारी की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। यहाँ विवरण हैं: आवेदन शुल्क: अनारक्षित/सामान्य उम्मीदवारों के लिए: रु. 500/- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: रु. 200/- भुगतान का प्रकार: डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि: 07-02-2024 आयु सीमा: अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष रिक्ति विवरण: पद का नाम: कंपनी सचिव सह अनुपालन अधिकारी (पात्रता) कुल रिक्तियां: 01 योग्यता: वाणिज्य में डिग्री आवेदन कैसे करें: इच्छुक उम्मीदवार पूर्ण अधिसूचना पढ़ सकते हैं और उसके अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
मुम्बई/स्वरसज टुडे: इस समय अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा काफी चर्चे में है और ऐसे में महाराज: म्यूजिक भगवान श्री राम को समर्पित करते हुए एक गाना लेकर आए हैं जिसका नाम है राम जगत के रखवाले है। आप को बता दें कि इस गाने को आशीष चंद्रा ने इस गाने को गाया,लिखा और कंपोज भी किया है । आशीष चंद्रा अभिनित इस गाने के वीडियो को केशवानंद भट्ट ने डायरेक्ट किया है। आप को बता दें कि आशीष चंद्रा इससे पहले अनुराधा पौडवाल और टी – सीरिज के साथ शिव आराधना,2000 भजन और मेरे पिया गए रंगून जैसे गाने…
आज का राशिफल: पंचांग के अनुसार आज के दिन कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है जानते हैं मेष राशि से मीन राशि तक का राशिफल. ज्योतिष के अनुसार 26 जनवरी 2024, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज पूरे दिन प्रतिपदा तिथि रहेगी. आज सुबह 10:29 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए…
उत्तरप्रदेश मेरठ /स्वराज टुडे: हौंसला व परवरिश के साथ यदि मेहनत की जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। ऐसा ही मजदूर के बेटे हिमांशु ने कर दिखाया है। यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर हिमांशु एसडीएम बन गए हैं। उन्हें 36वीं रैंक मिली है। जिस समय हिमांशु ने पिता सुभाष सिंह को काल कर चयन की खुशखबरी दी थी, उस समय वह मजदूरी पर ट्रैक्टर चला रहे थे। बेटे के अधिकारी बनने के बाद स्वजन में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मामा के घर रहकर की पढ़ाई मेरठ जिले के गांव नारंगपुर…
