Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध रूप से रेत माफियाओं पर अंकुश लगाते हुए प्रहार अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे दिनांक 16.03.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम चपोरा में अवैध रूप से रेत से भरे तीन ट्रेक्टर परिवहन करते मिले। टैक्टर के चालको को रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रायल्टी पर्ची पेश करने नोटिस दिया गया। कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर क्र. CG 10AG 7472, ट्रैक्टर क्र. CG 10BJ 1627 व ट्रैक्टर…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कुसमुंडा के आदर्श नगर B टाइप में रहने वाले दिलीप दिनकर जो की प्राइवेट गाड़ियों के कॉन्ट्रेक्टर हैं, वह किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे।  उनके घर के पीछे एक नर्सरी है जहां सामाजिक तत्वों  द्वारा आग लगा दी गई । गर्मी का मौसम होने के चलते आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते वहां खड़ी दो चौपहिया गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया । जैसे ही कॉलोनी वालों ने दोनों वाहनों को धू-धू कर जलते हुए देखा, उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड वालों को इसकी सूचना दी ।  बिना देरी किए दमकल की…

Read More

DA Recruitment 2024: एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए एडीए ने कंसल्टेंट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर काम करने के इच्छुक हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट ada.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. एडीए भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवार को लेवल 5,6,7,8,9,10,11,12 और 13 के तहत मंथली सैलरी दी जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25 पदों पर बहाली की जाएगी. उम्मीदवार एडीए भर्ती 2024 के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत एवं कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कलेक्टर कक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वसंत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में निर्वाचन होना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन हेतु अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, नामांकन की स्क्रूटनी 20 अप्रैल, नाम वापसी की…

Read More

आज का राशिफल: रविवार 17 मार्च को आर्द्रा नक्षत्र में सौभाग्‍य योग के साथ रवि योग का संयोग बना है। इस शुभ संयोग में रविवार का दिन कर्क और सिंह राशि वालों के लिए बेहद शानदार होगा। त्‍योहार के मौके पर आपके कारोबार की चमक बढ़ेगी और आय में वृद्धि होगी। आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और आपको निवेश में खासा लाभ होगा। आइए देखते हैं रविवार का  राशिफल विस्‍तार से। मेष राशि मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में आज का दिन शानदार होगा। आपको आज धन के लेनदेन में थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत…

Read More

हंसना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है. डॉक्टर भी कहते हैं कि हंसने से कई बीमारियां ठीक होती हैं. इसलिए लॉफिंग को बेस्ट मेडिसिन भी कहा जाता है. हंसने से मूड हल्का होता है.हंसने से इंसान के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव होते हैं. आईए जानते हैं हंसने से कैसे होती है हीलिंग जब हम हंसते हैं तो हमारा शरीर एंडोर्फिन रिलीज करता है, जिसे आमतौर पर फील-गुड हार्मोन के रूप में जाना जाता है. ये खुशी और आराम की भावना को बढ़ावा देता है. वहीं यह नेचुरल केमिकल रिएक्शन ना सिर्फ हमारे मूड को बेहतर…

Read More

छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे:  सक्ति जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे रबेली निवासी गुमशुदा कोन्दी काठले पिता पलटन काठले उम्र 47 साल दिनांक 07 मार्च 2024 को सुबह करीबन 8 बजे से घर से कहीँ चली गई है जिसका रंग गोरा, बाल काला, चेहरा गोल, ऊँचाई लगभग 5 फिट साड़ी ब्लाउज कपड़ा पहनती है एवं पहनी हुई है  पढ़ी लिखी नहीँ है मूकबधिर है, जो गुमशुदा है। जिसकी दिनांक 10 मार्च 2024 को मालखरौदा थाने में परिजनों ने उपस्थित होकर थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिस किसी ब्यक्ति को इस मूकबधिर महिला की पता चलता…

Read More

उत्तर प्रदेश झांसी/स्वराज टुडे: उत्तरप्रदेश के झांसी से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव की रहने वाली सुखवती कुशवाहा ने करीब डेढ़ महीने पहले झांसी के अपर जज के न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था. उसने बताया था कि उसकी बेटी छाया और उसके दो बच्चों की हत्या ससुराल वालों ने करके लाश को गायब कर दिया है. इस हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए कई बार थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था. मगर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया. कोर्ट ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करने का…

Read More

मध्यप्रदेश जबलपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हुए पिता-पुत्र के डबल मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है. जबलपुर पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड में मृतक की नाबालिग बेटी भी आरोपी युवक के साथ मिली हुई है. दरअसल, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से यह जानकारी मिली है कि आरोपी युवक और मृतक की बेटी कॉलोनी के गेट से एक साथ बाहर निकले हैं. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के पीछे मृतक की बेटी जाते हुए दिखाई दे रही है. आरोपी और मृतक की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी कही जा रही है. फिलहाल…

Read More

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित समारोह में दिलीप सेन, सिंगर दीपा नारायण झा, बीएन तिवारी, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया सहित कई बॉलीवुड हस्तियां हुईं शामिल मुम्बई/स्वराज टुडे:  मायानगरी मुम्बई में अवार्ड फंक्शन के शहंशाह कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान ने महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ के तीसरे सीज़न का भव्य आयोजन महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में किया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उनको सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और…

Read More