Author: Deepak Sahu
असम/स्वराज टुडे: सम में नाबालिग घरेलू सहायिका का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने अपने ही विभाग के एक डीएसपी को गिरफ्तार किया है। राज्य के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को मीडिया को बताया कि डीएसपी गोलाघाट जिले के लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में तैनात थे। उनके खिलाफ डेरगांव पुलिस स्टेशन में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामला डीजीपी तक पहुंचा तो एक्शन में आई पुलिस नौकरानी डीएसपी के घर पर घरेलू काम करने जाती थी। अपने साथ डीएसपी के उत्पीड़न की पूरी जानकारी उसने घर वालों को दी। उनकी शिकायत पर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रार्थी सुरेश कुमार पटेल पिता संतोष कुमार पटेल उम्र 25 वर्ष सा0 दादरखुर्द मानिकपुर थाना सिविल लाईन का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बड़े भाई दिनेश कुमार की शादी ग्राम जमनीपाली थाना उरगा क्षेत्र में तय हुआ था। दिनांक 07.03.2024 को परिवार एवं रिस्तेदार सभी लोग इसके भाई का बारात लेकर जमनीपाली गये थे जहां डीजे की धुन पर सभी नाच कुद रहे थे। इसी दौरान रात्रि 8.30 बजे के लगभग लोकनाथ पटेल,किशन, लकेश्वर पटेल, कमल सिंह सभी लोग पुरानी रंजिश व बात को लेकर मॉ बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुए जान…
मुंबई/स्वराज टुडे : पंजाब के गांवों की पृष्ठभूमि पर आधारित बलिदान, प्रेम, दोस्ती और देशभक्ति की एक दिलचस्प कहानी “जहाँकिला” फिल्म राष्ट्र के प्रथम उत्तरदाताओं को समर्पित एक विशेष पूर्वावलोकन के लिए तैयार है। यह आयोजन मुंबई में हुआ, और यह उन प्रथम उत्तरदाताओं को हार्दिक श्रद्धांजलि थी, जो समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए अथक सेवा करते हैं। प्रीव्यू की शोभा बढ़ाने वाली प्रमुख हस्तियों में क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और इरफान पठान शामिल थे। प्रथम उत्तरदाताओं की वीरता और समर्पण का सम्मान करने में उनकी कहानी कहने के महत्व को स्वीकार करते…
दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की विशेष एफडी योजना ‘अमृत कलश योजना’ में निवेश के लिए 15 दिन से भी कम समय बचा है। आप 31 मार्च 2024 तक एसबीआई बैंक की अमृत कलश योजना में निवेश कर सकते हैं। एसबीआई की ‘अमृत कलश’ योजना की खास बात यह है कि इसमें 400 दिनों के लिए एफडी पर 7.6% ब्याज मिलता है। एसबीआई की स्कीम में ग्राहकों को कम समय में ज्यादा ब्याज मिल रहा है. एसबीआई अमृत कलश योजना एसबीआई के मुताबिक, बैंक की स्पेशल एफडी अमृत कलश योजना में निवेश करने वाले आम नागरिकों को 7.10% की…
छत्तीसगढ़ जशपुर/स्वराज टुडे: “जनजातीय समाज ने सदैव विदेशी साजिशों और आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा की है l वे माँ भारती के असली योद्धा रहे हैं l इसीलिए उन्हें कमजोर करने के लिए सात समंदर पार से षड्यंत्रकारी ताकतों ने उन्हें धर्मांतरित करने की साजिश रची। उनकी घरवापसी राष्ट्र को मजबूत करने की एक अनुपम पहल है ” अपने संबोधन में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उक्त बातें कहीं और कोरवा समाज 56 परिवारों के पैर पखारकर कर सनातन धर्म में घर वापसी करवाई। अपने पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी के घर वापसी…
उत्तरप्रदेश महराजगंज/स्वराज टुडे: यूपी के महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां अनुदान की राशि और शादी में मिलने वाले गृहस्थी के सामान के लालच में घरवालों और बिचौलियों ने दूल्हे के न आने पर पहले से शादीशुदा युवती के फेरे उसके भाई के साथ करवा दिए। राज खुला तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर बीडीओ ने तुरंत ब्लॉक के अधिकारियों-कर्मचारियों को दौड़ाया और शादी में दिया गया गृहस्थी का सारा सामान वापस मंगवा लिया। अनुदान के रूप में दी जाने वाली 35 हजार रुपये की धनराशि के भुगतान…
उत्तरप्रदेश अम्बेडकर नगर/स्वराज टुडे: आज के समय में हर कोई नए-नए प्रयोग करने में जुटा हुआ है. जिसका कोई न कोई वीडियो भी हर रोज वायरल होता रहता है. इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देख हर कोई हैरान हैं. जिसमें पहले तो दो भाईयों ने कार को जुगाड़ से हेलीकॉप्टर बनाया. लेकिन पुलिस ने दोनों भाईयों को थानें पहुंचा दिया. वैसे तो आपने आकाश में हर रोज हेलीकॉप्टर उड़ते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी जुगाड़ से बना हुआ हेलीकॉप्टर देखा है. कुछ इसी तरह का एक हेलीकॉरप्टर का वीडियो सामने आया है जो देसी…
आज का राशिफल: आज 18 मार्च दिन सोमवार के दिन शनि कुंभ राशि में उदय हो रहे हैं तो चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव मिथुन, कर्क, तुला समेत कई राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है तो कई राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि के उदय होने से सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा… मेष राशि सामाजिक गतिविधियों में तेजी आएगी. बंधुओं से मेलजोल बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक विस्तारे के अवसर बनेंगे. साहस पराक्रम और आत्मविश्वास बल पाएगा. आसपास का वातावरण अनुकूल…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चोटिया खादान के भुजनकछार में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया। समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए शिविर में निशुल्क दवा एवं चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। शिविर से लगभग 112 नागरिक लाभान्वित हुए। विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयकों, सहायक कर्मचारियों और नर्सों की एक समर्पित टीम ने समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य उपचार एवं जरूरतमंदों को दवाएं मुफ्त में प्रदान की। सामान्य स्वास्थ्य…
कब्ज का मतलब पेट साफ होने में कठिनाई से है. कई कारक कब्ज को बढ़ा सकते हैं, जिनमें लो फाइबर वाली डाइट, डिहाइड्रेशन, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और कुछ मेडिकल कंडिशन शामिल हैं. कब्ज से राहत और रोकथाम के लिए फाइबर से भरपूर खाना आमतौर पर रिकमेंडेड और प्रभावी तरीका है. फाइबर मल में बल्क एड करता है, इसे नरम करता है और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है. डायटरी फाइबर दो प्रकार के होते हैं: घुलनशील और अघुलनशील. दोनों ही पाचन को हेल्दी बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. यहां हमने फाइबर से भरपूर फूड्स की एक…
