Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आसन्न लोकसभा चुनाव-2024 के परिप्रेक्ष्य में कोरबा लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बैठक की कड़ी में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों का महासम्मेलन सतरेंगा में 16 मार्च को आयोजित हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा आयोजित इस बैठक में कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत विशेष तौर पर उपस्थित रहीं व मार्गदर्शन दिया। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों और लोकसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा…
मुंबई/स्वराज टुडे: भारत के सबसे बड़े लर्निंग प्लेटफॉर्म अनएकेडमी ने क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ अपने नए ब्राण्ड कैंपेन ‘द पावर बिहाइंड यू’ का लॉन्च किया है। अनकेएडमी के एक सेंटर में फिल्माई गई इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर और अनएकेडमी के शिक्षकों की टीम छात्रों को उनके सपनों की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती है। विज्ञापन की यह नई फिल्म एक छात्रा पर रोशनी डालती है, जैसे ही यह छात्रा अनएकेडमी सेंटर में प्रवेश करती है, सचिन तेंदुलकर और सेंटर के शिक्षक उसका उत्साह बढ़ाते नज़र आते हैं। इस फिल्म में परीक्षा की…
छत्तीसगढ़ सुकमा/स्वराज टुडे: दोपहर के करीब 3:00 बजे के आसपास का वक्त था, इसी बीच में एक डिलीवरी बॉय आता है और घर के बाहर लगी घंटी बजाता है. घंटी बजते ही महिला बाहर निकलती है तो वह पार्सल देकर सिग्नेचर कराता है. उसके बाद जैसे ही जाने के लिए चलता है, तभी कहता है कि मैडम साहब घर पर हैं या बाहर. महिला जवाब देती है कि साहब तो ड्यूटी पर गए हैं. तभी वह प्यास लगने की बात कहते हुए एक गिलास पानी मांगता है तो महिला उसको घर के अंदर बुला लेती है. डिलीवरी बॉय अंदर जाता…
मुम्बई/स्वराज टुडे: जी टीवी पर रोज़ाना शाम 7.00 बजे प्रसारित होने वाला शो ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ में अब रोमांस का ऐसा तड़का देखने को मिलेगा कि दर्शक इस शो को देखते वक्त अपनी नज़रें नहीं हटा सकेंगे। डोम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस टीवी शो में अविनेश रेखी, तनीषा मेहता और मोनिका खन्ना की मुख्य भूमिका है। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में हीर (तनीशा मेहता) और रांझा (अविनाश रेखी) के बीच बेपनाह मोहब्बत रहने के बावजूद उनके बीच विकसित लव केमिस्ट्री में नया मोड़ तब आता है जब रांझा की विधवा भाभी तेजी (मोनिका खन्ना)…
आज का राशिफल : आज 21 मार्च बुधवार को चंद्रमा का गोचर दिन भर कर्क राशि में उपरांत सिंह राशि में होगा। इस दौरान चंद्रमा आज आश्लेषा नामक गंडमूल नक्षत्र में होंगे। ऐसे में आज चंद्रमा का सूर्य,बुध और राहु से नवम पंचम योग बनेगा। जबकि शनि, शुक्र और मंगल के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग बनेगा। इन ग्रह स्थितियों के बीच 21 मार्च को बुध, सूर्य और राहु मिलकर त्रिग्रह योग बनाएंगे। जिससे आज मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को तीन गुना लाभ मिलेगा। लेकिन बुध के साथ राहु का होना जड़त्व योग भी बनाता है जिसे…
गेवरा बस्ती, धरमपुर मुख्य मार्ग किनारे मिट्टी खोदकर सडक़ किनारे किया डंप, स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को हो रही मुश्किल कोरबा/स्वराज टुडे: कबीर चौंक, गेवरा बस्ती, धरमपुर मुख्य मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग पर बने गड्ढों से हो रही परेशानी के मद्देनजर एसईसीएल प्रबंधन ने मरम्मतीकरण कराने का कार्य शुरू किया है। इसके लिए कार्य ठेका पद्धति से कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा 15 दिनों पूर्व कार्य प्रारंभ करते हुए सडक़ की परत को निकालकर मलबे को लोगों के घरों व दुकानों के सामने ही डंप कर दिया। इसके बाद से काम को बंद कर…
उत्तरप्रदेश वाराणसी/स्वराज टुडे: Teacher Murder हत्या के करीब 40 घंटे बाद राजकीय हाईस्कूल (महगांव) के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार का शव मुजफ्फर नगर से बनारस पहुंचा। मंगलवार शाम पांच बजकर तीन मिनट पर जैसे ही चितईपुर (खैरा-कंदवा) टीचर्स कालोनी स्थित उनके आवास पर शव पहुंचा कोहराम मच गया। शव पहुंचते ही घर में मच गया कोहराम शव देखकर उनकी पत्नी रूपा देवी व उनकी मां हिरौता देवी बेसुध हो गईं। लोग उनकी पत्नी को होश में लाने का प्रयास करते रहे। वे होश में आतीं और दहाड़े मारकर रोने लगतीं। उनकी पत्नी, मां समेत परिवारीजन का रो-रो कर बुरा हाल था।…
विश्व गौरैया दिवस 2024: विश्व गौरैया दिवस का लक्ष्य इनकी घटती आबादी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण को प्रोत्साहित करना है विश्व गौरैया दिवस, हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, यह गौरैया के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने का दिन है। विश्व गौरैया दिवस एक महत्वपूर्ण उत्सव है जो गौरैया के महत्व और उनके संरक्षण पर प्रकाश डालता है। गौरैया संरक्षण को बढ़ावा देकर और गौरैया के अनुकूल आवास बनाकर लोग इन छोटे पक्षियों के संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। विश्व गौरैया दिवस का इतिहास विश्व गौरैया दिवस भारत की नेचर फॉरएवर सोसाइटी द्वारा…
मुम्बई/स्वराज टुडे: मुकेश खन्ना के सीरियल ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बनने जा रही है। अभी तक एक्टर के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसी चर्चा थी कि रणवीर सिंह लीड रोल कर सकते हैं लेकिन मुकेश खन्ना ने इससे इनकार किया। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर कहा कि उनके जैसी इमेज वाला एक्टर यह नहीं कर सकता। अपने यूट्यूब चैनल पर भी वह बेबाक राय रखते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने एकता कपूर और कपिल शर्मा पर भड़ास निकाली। एकता कपूर के ‘महाभारत’ को लेकर वह पहले भी उनकी आलोचना करते रहे हैं। बेबाक तरीके से रखते…
आज का राशिफल: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। मेष राशि आज का…
