Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हत्या के करीब 40 घंटे के बाद बनारस पहुंचा शिक्षक धर्मेंद्र का शव, रो-रोकर पत्‍नी पूछती रही- पुलिस ने क्यों मार दी गोली
    Featured

    हत्या के करीब 40 घंटे के बाद बनारस पहुंचा शिक्षक धर्मेंद्र का शव, रो-रोकर पत्‍नी पूछती रही- पुलिस ने क्यों मार दी गोली

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 20, 2024Updated:March 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    वाराणसी/स्वराज टुडे: Teacher Murder हत्या के करीब 40 घंटे बाद राजकीय हाईस्कूल (महगांव) के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार का शव मुजफ्फर नगर से बनारस पहुंचा। मंगलवार शाम पांच बजकर तीन मिनट पर जैसे ही चितईपुर (खैरा-कंदवा) टीचर्स कालोनी स्थित उनके आवास पर शव पहुंचा कोहराम मच गया।

    शव पहुंचते ही घर में मच गया कोहराम

    शव देखकर उनकी पत्नी रूपा देवी व उनकी मां हिरौता देवी बेसुध हो गईं। लोग उनकी पत्नी को होश में लाने का प्रयास करते रहे। वे होश में आतीं और दहाड़े मारकर रोने लगतीं। उनकी पत्नी, मां समेत परिवारीजन का रो-रो कर बुरा हाल था। आसपास की महिलाओं व लोगों का कलेजा मुंह को आ गया।

    उनकी पत्नी बार-बार लोगों से पूछती रहीं आखिर पुलिस ने गोली क्यों मार दी। हालांकि गमगीन इस माहौल में कोई जवाब देने वाला नहीं था। जब भी पूछतीं सन्नाटा छा जाता। मौके पर पहुंचे उनके रिश्तेदार, पड़ोसियाें, शिक्षकों, शुभचिंतकों समेत सभी की आंखे नम थीं। परिजन एक-दूसरे को ढाढ़स बंधाते देखे गए। धर्मेंद्र बौद्ध धर्म को मानते थे। इससे आधा दर्जन बौद्ध धर्माचार्य भी पहुंचे थे।

    अड़े परिजन, पहुंचे डीएम

    भंते बौद्ध रीति से अंतिम संस्कार के बाद शव को ले जाने के लिए जैसे लोग तैयार हुए। उनके परिवारीजन मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम करीब छह बजकर 31 मिनट पर धर्मेंद्र के आवास पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।

    डीएम के समक्ष परिजनों ने रखी यह मांगे

    जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने धर्मेंद्र के भाई जितेंद्र व परिवारीजन के साथ आधा घंटे तक बात की। इस दौरान उनके परिवारीजनों ने भदोही में शिक्षक पद पर तैनात मृतक की पत्नी को वाराणसी स्थानांतित करने, छोटे भाई जितेंद्र को सरकारी नौकरी, बची हुई नौकरी के वेतन को एकमुश्त दिलाने सहित विभिन्न मांगें रखी। डीएम ने मांग शासन को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद शाम छह बजकर 57 मिनट पर वाहन से शवयात्रा निकली।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण

    गुंजा ‘बौद्ध की करुणा हो’, ‘धर्मेंद्र कुमार अमर रहे’ का नारा

    बौद्ध की करुणा हो, धर्मेंद्र कुमार अमर रहे के नारे के साथ जब शिक्षक का शव निकला तो सबकी आंखे नम हो गई। बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों,परिवारीजन सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस घटना की निंदा की। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना हुई।

    शव यात्रा में शामिल हुई बड़ी हस्तियां

    शवयात्रा में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, एमएलसी लाल बहादुर यादव, पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह, डीआइओएस अवध किशोर सिंह, सह-जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, राजकीय हाईस्कूल (महगांव) के प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, क्वींस कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुमित श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य डा. बृजेश सिंह, एडीएम सिटी, एडीसीपी, एसीपी समेत लोहता, मंडुवाडीह, रोहनियां की फोर्स संग पुलिस बल शामिल थे।

    हेड कांस्टेबल ने मामूली बात पर शिक्षक धर्मेंद्र को मार दी थी गोली

    अंतिम संस्कार सरायमोहना स्थित श्मशान घाट पर बौद्ध धर्म रीति से हुआ। मुखाग्नि उनके छोटे भाई जितेंद्र ने दी। वहीं घाट बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे थे। मूल रूप से चंदौली जिले के रामगढ़ बैराठ निवासी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह यूपी बोर्ड परीक्षा की कापी लेकर मुजफ्फरनगर गए थे। उनकी हत्या का आरोप उनके साथ गए हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश पर है।

    यह भी पढ़ें: दो हिन्दू बच्चों को हलाल कर खून पी गए जावेद और साजिद, तीसरे बच्चे के गर्दन पर भी उस्तरे से वार, पुलिस ने एनकाउंटर में जावेद को किया ढेर, हिन्दू संगठनों का हंगामा देख भारी पुलिस बल तैनात

    यह भी पढ़ें :  कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    यह भी पढ़ें: खूनी बन बैठा हेड कांस्टेबल, गोलियां बरसाकर शिक्षक को उतारा मौत के घाट, सामने आई वारदात की बड़ी वजह

    यह भी पढ़ें: नवविवाहिता बेटी की मौत से भड़क गए मायके वाले, ससुराल के घर को कर दिया आग के हवाले, जिंदा जल गए सास ससुर

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 14 अगस्त

    July 17, 2026

    दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    July 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,756 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,439 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,129 Views
    Don't Miss

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर के श्री श्याम परिसर में निर्मित चारों…

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.