Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज मंगलवार 1 सितंबर को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह करीब पौने आठ बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। चंद्रमा आज मेष राशि में संचार करेंगे और यह गोचर अश्विनी नक्षत्र में होगा जो देर रात करीब पौने तीन बजे (2 सितंबर) तक रहेगा। खास बात यह भी है कि आज कर्मफलदाता शनिदेव और देवगुरु बृहस्पति आपस में त्रिकोणीय शुभ कोण बना रहे हैं, न्याय और ज्ञान के इन दो बड़े ग्रहों के इस शुभ संयोग से आज कई राशियों को खासतौर पर फायदा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का मेष से मीन राशिफल विस्तार से।

    मेष राशिफल

    आज आपके भीतर एक नई ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा, कल का भारीपन आज पीछे छूटता दिखेगा। खुद को अभिव्यक्त करने में आत्मविश्वास बढ़ेगा, कोई रचनात्मक विचार भी सामने आ सकता है, इसे आगे बढ़ाइए। मंगलवार होने से आज साहस और सक्रियता का असर व्यक्तित्व पर सीधा दिखेगा, कोई अटका काम आज गति पकड़ सकता है। पड़ोसियों के सात बातचीत में आज तीखापन आ सकता है, बहस से जितना बच सकें उतना अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में सामान्य सावधानी बरतें, बड़ा फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। प्रेम-प्रसंग में आज उत्साह बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आज ऊर्जा अच्छी रहेगी, नई शुरुआत के लिए दिन खासा अनुकूल है। शाम के समय परिवार के साथ बिताया गया वक्त मन को और भी हल्का महसूस कराएगा, दिन का पूरा फायदा उठाइए।

    वृषभ राशिफल

    आज सामाजिक मेलजोल के बजाय मन में निजी और शांत समय बिताने की चाह रहेगी। इसे नजरअंदाज मत कीजिए, थोड़ा अकेला समय आपको राहत देगा। पारिवारिक मामलों में आज आत्मविश्वास बना रहेगा। घर के किसी विषय पर बातचीत सुखद रह सकती है। करियर में प्रगति सामान्य रहेगी, बड़े निर्णय सोच-समझकर ही लीजिए। पैसों के मामले में सामान्य सावधानी बरतें। सेहत के लिहाज से आज आराम को प्राथमिकता दीजिए। आज खरीदारी में लगे रह सकते हैं या घर में कोई नया सामान भी आ सकता है, इस पल का आनंद लीजिए। करियर में आज प्रगति धीमी लेकिन स्थिर रहेगी, इसे सहजता से लीजिए।

    मिथुन राशिफल

    आज सामाजिक मेलजोल और नए संपर्कों के मामले में दिन अच्छा साबित हो सकता है। बस अहंकार में न रहें और बिना मतलब के अकड़ न दिखाएं। स्वभाव में आज भी तीव्रता महसूस हो सकती है, इसलिए किसी बहस में उलझने या जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचिए। बातचीत में आज पहले से ज्यादा स्पष्टता महसूस होगी। मंगलवार होने से आज सक्रियता बढ़ेगी, पर इसे आवेग में मत बदलने दीजिए। पैसों के मामले में सामान्य स्थिति रहेगी। प्रेम-प्रसंग में आज धैर्य रखिए, स्थिति सामान्य रहेगी। कामकाज में आज सामान्य प्रगति बनी रहेगी, धैर्य से काम लीजिए। शाम को परिवार के साथ बिताया गया समय मन को हल्का महसूस कराएगा, इसलिए दिन के अंत में थोड़ी फुर्सत जरूर निकालिए।​

    यह भी पढ़ें :  बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    कर्क राशिफल 

    आज कामकाज के मोर्चे पर नई सक्रियता और गति महसूस होगी। गुरु की कृपा से व्यक्तित्व में गहन ज्ञान और शुभता आज खासतौर पर मजबूत बनी रहेगी। न्याय और ज्ञान से जुड़े दो बड़े ग्रहों का शुभ संयोग आज कई राशियों को फायदा दे रहा है, आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं। पैसों के मामले में आज आत्मविश्वास रहेगा। बड़े वित्तीय फैसले सोच-समझकर ही लीजिए। रिश्तों में आज गहराई की चाह रहेगी, जीवनसाथी के साथ आज कुछ अच्छे पल बिताइए। धार्मिक कामों और आत्म-चिंतन के लिए आज खासतौर पर अच्छा दिन है। भाई-बहन के साथ प्यार भरी बातचीत हो सकती है, इसका आनंद लीजिए। सेहत को लेकर ऊर्जा आज अच्छी रहेगी। आज संतुलित आहार और आराम दोनों पर ध्यान दीजिए।

    सिंह राशिफल

    आज आपके भीतर आस्था और विश्वास को लेकर मजबूती महसूस होगी, कल की गंभीरता आज हल्की हो जाएगी। आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास रहेगा और नेतृत्व की ऊर्जा भी जारी रहेगी, लोग आपकी बात को तवज्जो देंगे। बातचीत और संचार में आज पहले से राहत महसूस होगी। पैसों के मामले में स्थिति शुभ बनी रहेगी, सूर्य की स्थिरता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में गहरे और सकारात्मक पलों की चाह रहेगी। भाई-बहन से आज सुलझी हुई बातचीत होगी, धार्मिक यात्रा या पूजा-पाठ को लेकर आज मन में उत्साह बना रहेगा, इसे आगे बढ़ाइए। दोस्तों से जुड़े मामलों में सतर्क रहिए। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। करियर में आज नेतृत्व की छवि लंबे समय तक याद रखी जाएगी, इसका फायदा उठाइए।

    कन्या राशिफल

    पहले की गई किसी निजी या गुप्त कोशिश का फल आज मिल सकता है। यदि आज कोई नया प्लान बना रहे हैं या गुप्त प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें गहराई और शुभता का अनुभव होगा, भले ही यह अभी बाहर पूरी तरह दिख न रहा हो। जीवनसाथी या करीबी रिश्तों से जुड़े मामलों में आज भावनात्मक गहराई महसूस होगी, इसे धैर्य के साथ ही आगे बढ़ाइए। करियर में प्रगति सामान्य रहेगी, धीरे-धीरे आगे बढ़ने के रास्ते बनेंगे। लिहाजा, इसे लेकर अधीर न हों। खर्च के मामले में सामान्य सावधानी रखें। रिश्तों में आज जल्दबाजी मत कीजिए। सेहत के मामले में आज खुद पर विशेष नरमी रखिए। खाने-पीने में किसी चीज की अति न करें। दोस्तों से आज शुभ सहयोग मिलेगा। इसका असर समय के साथ धीरे-धीरे दिखने लगेगा, धैर्य बनाए रखिए। करियर में आज प्रगति धीमी लेकिन स्थिर रहेगी, इसे सहजता से लीजिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए

    तुला राशिफल

    आज जीवनसाथी या करीबी रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी। सामाजिक दायरे में आज आत्मविश्वास बना रहेगा। आमदनी से जुड़े मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी। दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए आज अच्छा मौका है, कोई अनुशासित आदत भी शुरू की जा सकती है। सेहत के मामले में कोई परेशानी नहीं रहेगी। कोई जरूरी बातचीत में सामान्य सावधानी बरतें। भाग्य का साथ मिल सकता है। करियर में ज्यादा मेहनत और दौड़-भाग नहीं कर सकेंगे। हालांकि, आपके ज्ञान से वरिष्ठ अधिकारी सुतुष्ट रह सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। निजी पलों में आज गहराई महसूस होगी। दिन कुल मिलाकर बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज पुरानी बात पर सुलह भी हो सकती है, इसका फायदा उठाइए।

    वृश्चिक राशिफल

    करियर के मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा, कोई अहम काम आज अच्छे नतीजे दे सकता है। मन के भीतर गहरी ऊर्जा महसूस होगी, इसे तीव्रता में मत बदलने दीजिए। घर परिवार के मामले में संयम बनाए रखना जरूरी है। कोई नया विचार भी सामने आ सकता है। प्रेम-प्रसंग में भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन आवेग में कोई फैसला मत लीजिए। पैसों के मामले में लंबी अवधि के लिए स्थिरता के संकेत जारी हैं। दिनचर्या और सेहत की तरफ आज खास ध्यान दीजिए, कोई हल्की शारीरिक गतिविधि शुरू करना अच्छा रहेगा। घर में आपको कंपर्ट जोन महसूस होगा। भाई-बहन के साथ किसी गहरे विषय पर चर्चा हो सकती है। इसका फायदा उठाइए। आज किसी करीबी दोस्त से मिली सलाह भी काम आ सकती है।

    धनु राशिफल

    आज पारिवारिक मामलों में खुशी और हल्कापन महसूस होगा। घर के माहौल से मन को राहत मिलेगी। किसी गुप्त प्रयास या पढ़ाई-लिखाई के काम में शुभता और गहराई महसूस होगी। कम्युनिकेशन करने में विशेष सावधानी बरतें, गलती होने की आशंका है। घर से जुड़े का या जिम्मेदारियों को निभाने में लेट-लतीफी हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं या जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम कर सकते हैं। जीवनसाथी या साझेदारी से जुड़े मामलों में आज बहस या जल्दबाजी से बचिए। पैसों के मामले में सोच स्थिर रखिए। भाई-बहन के साथ आज बातचीत सुखद रहेगी। धार्मिक कामों में आज मन लगेगा, आंतरिक शांति महसूस होगी। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आज घर पर आराम करें और खुशनुमा माहौल का आनंद लीजिए। करियर के मोर्चे पर आज आप थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे, इसे सहजता से लीजिए। कोई शुभ समाचार भी मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें :  रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    मकर राशिफल

    आज बातचीत और संवाद के मामले में खासी राहत महसूस होगी। मन का भारीपन आज हल्का होता दिखेगा। किसी खास व्यक्ति से कोई जरूरी बात कहने का यह अच्छा मौका है। आपके कम्युनिकेशन में संजीदगी के साथ ज्ञान की झलक भी साफ दिखेगी। गहरी आंतरिक शक्ति का फायदा आत्म-चिंतन में उठाइए। पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लीजिए। प्रेम जीवन में बातचीत सहज और सुखद रहेगी। सेहत के लिए आज मानसिक शांति बेहतर महसूस होगी। मन को रिलेक्स करने वाला कोई संगीत सुनें। जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ आज बातचीत सुखद और भरोसेमंद रहेगी, रिश्ता और मजबूत होगा। परिवार के साथ आज कुछ वक्त बिताने से मन को सुकून मिलेगा।

    कुंभ राशिफल

    न्याय और ज्ञान से जुड़े दो बड़े ग्रहों का आज बना शुभ संयोग आपके धन भाव के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है, इसका फायदा उठाइए। आर्थिक के मामलों में खासी राहत महसूस होगी। आर्थिक परेशानी दूर होगी। मन का बोझ आज हल्का होता दिखेगा, फिर भी गंभीर वित्तीय समीक्षा जारी रखिए। रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। बातचीत और संचार में सक्रियता बढ़ेगी, कोई जरूरी बात कहने का यह अच्छा मौका है। करियर में साझेदारी को लेकर सामान्य सावधानी बरतें। प्रेम-प्रसंग या आकर्षण से जुड़े मामलों में आज भावनात्मक अभिव्यक्ति बढ़ेगी, इसका आनंद लीजिए। सेहत को लेकर आज ऊर्जा अच्छी रहेगी। बच्चों या प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में आज उत्साह बना रहेगा। खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालना मत भूलिए। करियर में आज नए विचारों को लेकर उत्साह बना रहेगा, इसे आगे बढ़ाइए।

    मीन राशिफल

    आज आपके लिए कल के मुकाबले खासी राहत भरा दिन है, मन का भारीपन और उदासी अब पीछे छूटती दिख रही है। हालांकि, थोड़ी संवेदनशीलता अभी भी बनी रह सकती है। रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए आज विशेष शुभ दिन है। कोई नया विचार सामने आ सकता है। पैसों के मामले में कुल मिलाकर स्थिति शुभ बनी हुई है। सेहत के लिए आज आराम और आत्म-देखभाल को प्राथमिकता दीजिए। धीरे-धीरे सामान्य ऊर्जा में लौटने का यह अच्छा समय है। नींद और आराम का आज खास ध्यान रखिए। किसी करीबी से मन की बात साझा करने से आज हल्कापन महसूस होगा। विदेश से जुड़ा कोई काम या पढ़ाई का मामला आज आगे बढ़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी और दिनचर्या को लेकर आप सजग रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में आज बातचीत सहज और सकारात्मक रहेगी।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    केंद्र सरकार के खिलाफ जहर उगलने वालों को आखिर सिर आंखों पर क्यों बैठा लेती…

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.