Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    September 2, 2026

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»खूनी बन बैठा हेड कांस्टेबल, गोलियां बरसाकर शिक्षक को उतारा मौत के घाट, सामने आई वारदात की बड़ी वजह
    Featured

    खूनी बन बैठा हेड कांस्टेबल, गोलियां बरसाकर शिक्षक को उतारा मौत के घाट, सामने आई वारदात की बड़ी वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    वाराणसी/स्वराज टुडे: वाराणसी से हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर पहुंचे सहायक अध्यापक की दस्ते के साथ चल रहे हेड कांस्टेबल ने एसएसपी आवास के सामने एसडी इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर कारबाइन से गोली मारकर शिक्षक की हत्या कर दी।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों में तंबाकू को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मौके पर मौजूद एक दरोगा व चार अन्य कर्मचारियों को भी थाने ले गई।

    घटना के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

    उधर, घटना के विरोध में जिले के शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर सरकुलर रोड पर जाम लगा दिया। छह घंटे धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सपा विधायक पंकज मलिक को लौटा दिया। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने पर धरना समाप्त हुआ।

    वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश, दरोगा नागेंद्र चौहान, जनपद चंदौली के गांव बैराठ निवासी सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार (32), अध्यापक संतोष कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र मौर्य, कृष्णकांत, डीसीएम चालक गोंडा निवासी साधू यादव वाराणसी से डीसीएम में उत्तर पुस्तिकाएं लेकर मूल्यांकन केंद्र पर उतारने आए थे। रविवार रात करीब दो बजे वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास एसएसपी आवास के सामने एसडी इंटर कॉलेज के गेट पर पहुंचे। गेट बंद होने के कारण डीसीएम वहां खड़ी कर आराम करने लगे।

    तंबाकू नहीं देने पर शिक्षक की हत्या

    इसी दौरान हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार से खाने के लिए तंबाकू मांगा। शिक्षक ने तंबाकू नहीं होने की बात कही। इसी बात से गुस्साए हेड कांस्टेबल ने सरकारी कारबाइन से शिक्षक पर फायरिंग कर दी। शिक्षक को कई गोलियां लगीं। अन्य साथी कर्मचारियों ने किसी तरह हेड कांस्टेबल को पकड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर रोडवेज बस अड्डे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों को सूचना देते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने घायल सहायक अध्यापक को मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    सांत्वना देने पहुंचे सपा विधायक और नेता को प्रदर्शनकारियों ने वापस भेजा

    एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और शव को मोर्चरी में रखवाया है। उधर, सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर सैकडों शिक्षकों ने विरोध जताते हुए सरकुलर रोड पर जाम लगाकर धरना दिया। धरने पर पहुंचे सपा विधायक पंकज मलिक और सपा नेता राकेश शर्मा को शिक्षकों ने लौटा दिया। शिक्षकों का कहना था कि वह राजनीति नहीं चाहते।

    भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत धरने पर पहुंचे और शिक्षकों का समर्थन किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। 11 शिक्षकों की समिति ने जिलाधिकारी अरविंद मल्लपप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। शिक्षक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलने के बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त किया।

    नशे की हालत में था हेड कांस्टेबल

    आरोपी हेड कांस्टेबल नशे की हालत में था। शिक्षक ने तंबाकू होने से इन्कार कर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। इसी वजह से हत्या कर दी गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    September 2, 2026

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026

    पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    September 2, 2026

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026

    कोरबा जिले में साक्षरता पखवाड़ा प्रारंभ, पहले दिन दिलाई गई साक्षरता की शपथ

    September 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,905 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,503 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    September 2, 2026

    शासकीय मेडिकल कॉलेज कबीरधाम में मिला प्रवेश, इंग्लिश समाचार पत्र की पत्रकार लालिमा शुक्ला पुरोहित…

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026

    पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.