Author: Deepak Sahu
*🚨सजग कोरबा के तहत की गयी कार्यवाही।* *♦️सायबर सेल कोरबा एवं पुलिस टीम कोरबा की संयुक्त कार्यवाही* *♦️पुलिस गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध पुलिस का जारी रहेगा अभियान।* कोरबा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सायबर सेल कोरबा तथा थाना सिविल लाईन रामपुर एवं थाना कोतवाली की संसुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी रुपेश गिरी गोस्वामी पिता तोरण…
छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 23 मार्च 2024, शनिवार को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों के दौरे पर रहेंगी व सघन जनसंपर्क करेंगी। उनके साथ कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर भी दौरा करेंगे। कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अंतर्गत विभिन्न गांवों में बूथ स्तर की बैठक भी उनके द्वारा ली जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल व कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष गोरेलाल यादव ने बताया कि 23 मार्च को दोपहर 3 बजे पाली पड़निया जोन के अंतर्गत ग्राम पाली, पड़निया,…
छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर/स्वराज टुडे: त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री बढ़ने की आशंका रहती है जिसमें सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा कुन्दा इत्यादि खाद्य के आपूर्ति होती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी क्रम में कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में और खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक के निर्देशानुसार जिला सरगुजा के समस्त मिठाई दुकानों का सतत एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.आर. देवांगन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार तिवारी तथा टीम द्वारा घड़ी चौक के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल कोरबा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न संगठनों के लोग इस महादान में हिस्सा लेंगे । माँ सर्वमंगला गौ सेवा समिति, श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा, पतंजलि युवा भारत जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी, सर्व मुस्लिम समाज कोरबा, डिजिटल मिडिया एसोसिएशन, चरामेति फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच, धर्म सेना कोरबा, बजरंग दल कोरबा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लॉयंस क्लब कोरबा एवरेस्ट ,विश्व हिंदू परिषद एवं नारी शक्ति महिला मंडल समिति कुसमुंडा के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया…
राजस्थान बूंदी/स्वराज टुडे: राजस्थान के बूंदी जिले से जो खबर आ रही है वह करोड़ों मोबाइल धारकों के लिए अलर्ट करने वाली है। मोबाइल ने एक युवक की जान ले ली। उसका शरीर नीला हो गया। पल भर में ही परिवार के सामने वह लाश बन गया। घटना हिंडोली थाना इलाके में स्थित पायरा गांव में आज सवेरे की बताई जा रही है। जानिए कैसे मोबाइल से हो गई मौत दरअसल गांव में रहने वाला बीस साल का रणजीत गुर्जर आज सवेरे अपने रूम पर था। वह मोबाइल फोन को चार्ज कर रहा था कि अचानक फोन गरम हो गया।…
मुम्बई/स्वराज टुडे: उर्वशी रौतेला, रवि किशन और पीयूष मिश्रा स्टारर फ़िल्म जेएनयू : जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी अपने एनाउन्समेंट के बाद से ही सुर्ख़ियों में हैं फ़िल्म के पोस्टर के रिलीज होते ही इंटरनेट पर यूजर्स कमेंट करने लगे। आज फ़िल्म का पहला वीडियो टीजर जारी किया गया है। फ़िल्म जेएनयू राष्ट्रवाद, वैचारिक सक्रियता और छात्र आंदोलनों के मुद्दों पर चर्चा और बहस पर आधारित एक रोमांचक फ़िल्म है। फ़िल्म राष्ट्रवाद और शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त राजनीति की बात करती है। टीज़र के पहले दृश्य में संवाद सुनाई देता हैं कि जे एन यू की स्टूडेंट अपने क्लासरूम में कम और…
मुम्बई/स्वराज टुडे: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी वर्कफ्रंट पर बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। फ़िल्म टाइगर 3 और हाल ही में रिलीज़ हुए ओटीटी शो शोटाइम में अपने बेहद सराहनीय प्रदर्शन के लिए खूब पॉपुलैरिटी पा रहे हैं। बॉलीवुड के ओजी अब अपने अगले प्रोजेक्ट ‘ग्राउंड ज़ीरो’ के लिए फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग कर रहे हैं। फिल्म, जिसकी हाल ही में घोषणा की गई थी, में इमरान पहली बार एक इंडियन आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ‘ग्राउंड ज़ीरो’ में इमरान द्वारा अभिनीत बीएसएफ सेकंड इन कमांड नरेंद्र नाथ धर दुबे की…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तकरीबन 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ही देश में एक बार फिर से चर्चा छिड़ गई कि क्या मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हो सकती है? ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि कुछ वक्त पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अरविंद केजरीवाल का मामला हेमंत सोरेन से अलग है। केजरीवाल गिरफ्तार आम आदमी पार्टी सौरव भारद्वाज ने सोशल मीडिया…
दिल के दौरे से पीड़ित लोगों की संख्या हर साल जंगल की आग की तरह बढ़ती ही जा रही है। हृदय रोग से मृत्यु एक आम स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है, यहां तक कि किशोरावस्था से ही सबसे अधिक व्यायाम करने वालों में भी। हालाँकि गतिहीन जीवनशैली एक प्रमुख जोखिम कारक है, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप हृदय रोग के प्रमुख कारण हैं। हृदय में रुकावट अक्सर दिल के दौरे का कारण बनती है। अवरुद्ध धमनियाँ आमतौर पर प्लाक के निर्माण के कारण होती हैं। यह स्वस्थ रक्त और ऑक्सीजन प्रवाह को रोकता है। अध्ययनों से पता चलता…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में गुरुवार को देवर-भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव से कुछ दूरी पर दोनों के शव पेड़ से एक ही फंदे पर लटके मिले हैं।पुलिस और परिजन प्रेम-प्रसंग की आशंका जता रहे हैं। घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेत पर काम करने निकले, तो उमेंद्र गोंड (27) और कलावती (34) का शव पेड़ पर लटकते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।…
