Author: Deepak Sahu
हिंदू धर्म में होली के पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस दिन किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य और खुशियों की बारिश कर सकते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाने वाला होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन दुश्मन भी एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते है और दोस्त बन जाते हैं। वहीं होली का ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व माना गया है। इस दिन कुछ उपायों को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री व समाज सेविका, डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार को आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। उनकी यात्रा आज राजेन्द्र प्रसाद नगर स्थित निवास से प्रारंभ हुई और पोड़ीबहार के मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित परिजनों, शुभचिंतकों व नगरजनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल डॉ. जयपाल सिंह सहित परिवार को ढांढस बंधाया। स्व. रश्मि सिंह की अंतिम यात्रा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कुसमुंडा के आदर्श नगर मे आयोजित कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम के तहत स्थानीय कलाकारों ने देश भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर शहीदों को नमन किया । नागरिकों ने शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किया । इसके गायक कलाकारों ने वतन पर जान न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की शान में एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों से शमां बांधा। मुख्य अतिथि के रूप में नारी शक्ति महिला मंडल प्रेरणा महिला मंडल व अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। नारी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि आज 23 मार्च शहीदी दिवस…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: रूस की राजधानी मॉस्को में एक बड़े समारोह स्थल पर हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में मृतकों की संख्या 150 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग लगा दी। इस आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने शनिवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि हिरासत में…
आज का राशिफल: आज 24 मार्च रविवार को चंद्रमा का संचार पूर्वाफाल्गुनी उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से सिंह राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज होलिका दहन पर चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है जिससे धन योग निर्मित हो रहा है साथ ही आज बुध और चंद्रमा एक दूसरे से छठे भाव में विराजमान होकर चंद्राधि योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष, सिंह और मीन राशि के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा और इन्हें धन का लाभ मिलेगा। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व समाज सेविका रश्मि सिंह (धर्म पत्नि डॉ.जयपाल सिंह) के आकस्मिक दुःखद निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. महन्त कहा कि रश्मि सिंह के रात्रि 8 बजे दुखद निधन की खबर ने मन को बेहद दुखित कर दिया है। कुछ समय पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी। रश्मि सिंह के निधन की जानकारी होते ही डॉ. चरणदास महन्त, ज्योत्सना महन्त, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सूरज महन्त, हरीश परसाई,मनीष शर्मा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। पारिवारिक जनों के मुताबिक देर शाम उन्हें निवास पर दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन में उपचार हेतु कोसाबाड़ी स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां परीक्षण के दौरान उनका निधन होना चिकित्सक द्वारा बताया गया। रश्मि सिंह के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसजनों सहित नगरजनों, परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: माँ सर्वमंगला गौ सेवा समिति श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा पतंजलि युवा भारत जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी डिजिटल मिडिया एसोसिएशन, धर्म सेना कोरबा, बजरंग दल कोरबा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लॉयंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच, नारी शक्ति महिला मंडल समिति कुसमुंडा के संयुक्त तत्वावधान में 23 मार्च शहीद दिवस पर जिला चिकित्सालय कोरबा में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारतीय थल सेना में सरहद पर तैनात श्री दर्शन लाल राठौर जी, श्रीमती राजेश्वरी राठौर, कु.दिशा राठौर, जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जी.एस. जात्रा, पतंजलि युवा भारत…
कटघोरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे पर रहीं ज्योत्सना महंत कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 23 मार्च शनिवार को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के दौरे पर रहीं। उन्होंने विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क कर ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनका हाल जाना व समस्याओं को भी समझा। बूथ स्तर की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ज्योत्सना महंत ने कहा कि हमें सभी तरह के मनभेद और मतभेद को भुलाकर पार्टी के लिये काम करना है। कांग्रेस ने हमेशा से ही विकास की बात कही है।…
*सायबर सेल कोरबा एवं पुलिस टीम कोरबा की संयुक्त कार्यवाही *पुलिस ने किया 02 बडे मामलो का खुलासा कोरबा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, व नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण मे जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत् त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया है। इसी बीच दिनांक 11.03.2024 को थाना दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया गया। एवं…
