Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियाँ पूर्ण — 4 सितम्बर को भव्य एवं दिव्य उत्सव

    September 2, 2026

    Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    September 2, 2026

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कैंपस राजनीति की जटिलताओं और युवा आवाजों की ताकत पर प्रकाश डालती फ़िल्म ‘जेएनयू’ का टीज़र रिलीज़
    Featured

    कैंपस राजनीति की जटिलताओं और युवा आवाजों की ताकत पर प्रकाश डालती फ़िल्म ‘जेएनयू’ का टीज़र रिलीज़

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: उर्वशी रौतेला, रवि किशन और पीयूष मिश्रा स्टारर फ़िल्म जेएनयू : जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी अपने एनाउन्समेंट के बाद से ही सुर्ख़ियों में हैं फ़िल्म के पोस्टर के रिलीज होते ही इंटरनेट पर यूजर्स कमेंट करने लगे। आज फ़िल्म का पहला वीडियो टीजर जारी किया गया है। फ़िल्म जेएनयू राष्ट्रवाद, वैचारिक सक्रियता और छात्र आंदोलनों के मुद्दों पर चर्चा और बहस पर आधारित एक रोमांचक फ़िल्म है। फ़िल्म राष्ट्रवाद और शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त राजनीति की बात करती है।

    Compress 20240322 111921 1302

    टीज़र के पहले दृश्य में संवाद सुनाई देता हैं कि जे एन यू की स्टूडेंट अपने क्लासरूम में कम और समाचारों की सुर्ख़ियों में ज़्यादा पाये जाते हैं, क्या जेएनयू राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र है। रवि किशन एक पुलिस के किरदार में कहते हैं “पाकिस्तान का वीजा मिलना आसान हैं लेकिन जेएनयू का वीजा मिलना मुश्किल नहीं । टीज़र के आखिरी हिस्से में छात्र नेता का सवाद है “यहाँ के मगरमच्छ हम हैं इसलिए हमारे साथ रहने में समझदारी हैं क्योंकि जेएनयू में सरकार हमारी है।

     

    Compress 20240322 111921 1098

    यूनिवर्सिटी के भीतरी हिस्से में विरोध प्रदर्शन के दृश्य, आपराधिक साजिश और राजद्रोह के आरोप और आतंकवाद समर्थन करते हुए कुछ युवाओं का समूह बहुत ही गहरे सवाल खड़े करता है। यूनिवर्सिटी के अंदर दो पार्टी के नेता सत्ता के लिए निरंतर संघर्ष के पृष्ठभूमि में जेएनयू की आंतरिक कार्यप्रणाली संदेह से भरी हुई लगती हैं और गहरे सवाल खड़े करती है।

     

    उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, रवि किशन, पीयूष मिश्रा, विजय राज, रश्मि देसाई और सोनाली सैगल जैसी प्रतिभाओं वाले कलाकार, जेएनयू के राजनीतिक विरोधाभास और के भीतर विभिन्न गुटों का प्रतिनिधित्व करने वाले विविध प्रकार के किरदारों में नज़र आते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    निर्माता प्रतिमा दत्ता ने कहा कि फ़िल्म जेएनयू राष्ट्रवाद, सक्रियता और हमारे देश के भविष्य को आकार देने में छात्रों की भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण बातचीत को एक बहुत ही मनोरंजक और सिनेमाई अन्दाज़ में दर्शकों के समक्ष उपस्थित करेगी। यह एक विवादास्पद फ़िल्म नहीं हैं यह एक जरूरी फ़िल्म हैं।

    Compress 20240322 111921 1496 1

    अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि फ़िल्म जेएनयू का हिस्सा बनना मेरे लिए एक ज्ञानवर्धक अनुभव रहा है। मेरा किरदार छात्र सक्रियता और लचीलेपन की भावना को प्रस्तुत करता है, और मेरा मानना है कि यह फिल्म कैंपस राजनीति की जटिलताओं और युवा आवाजों की ताकत पर प्रकाश डालेगी। यह फिल्म निर्माता की जिम्मेदारी है कि वह दिखाये कि किसी शैक्षणिक संस्थान में विवादास्पद घटनाओं की वास्तविकता क्या है, लेकिन किसी भी धार्मिक या समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं,

    हमारी फिल्म आज के युवाओं और एक विचारधारा के दोनों हिस्सों को दिखाती है जो गलत प्रभाव में आ जाते हैं, फ़िल्म जेएनयू यूनिवर्सिटी में होने वाले हास्य, गीत और कॉलेज के यादगार पलों को मनोरंजन के साथ एक कथानक को प्रस्तुत करती हैं न कि सांप्रदायिक मुद्दों को प्रचारित करने के लिए एक विवादित फ़िल्म के रूप में ।

    महाकाल मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित फ़िल्म जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की निर्मात्री प्रतिमा दत्ता और निर्देशक विनय शर्मा हैं फ़िल्म में उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा, रवि किशन, सिद्धार्थ बोडके,विजय राज, रश्मि देसाई, अतुल पांडे, सोनाली सेगल जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमा में रिलीज होगी ।

    Teaser Link :

    https://youtu.be/VfvNX_ZYESQ?si=rZlFAp4eatRSrkhE

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Pune: प्रिंसिपल ऑफिस से PM की फोटो हटाना राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियाँ पूर्ण — 4 सितम्बर को भव्य एवं दिव्य उत्सव

    September 2, 2026

    Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    September 2, 2026

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026

    पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    September 2, 2026

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,905 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,503 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियाँ पूर्ण — 4 सितम्बर को भव्य एवं दिव्य उत्सव

    September 2, 2026

    भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनोहारी झाँकियाँ रहेंगी आकर्षण का केन्द्र | लड्डू…

    Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    September 2, 2026

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.