Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने छिंदई नदी में 17.13 करोड़ की लागत से बने पुल का किया लोकार्पण
    Featured

    उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने छिंदई नदी में 17.13 करोड़ की लागत से बने पुल का किया लोकार्पण

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नवनिर्मित पुल से क्षेत्र में खुलेंगे विकास के नए द्वार: उपमुख्यमंत्री श्री साव

    कोरबा/स्वराज टुडे:  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, मंत्री लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,विधि एवं विधायी कार्य व नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव, विशिष्ट अतिथि सुश्री सरोज पांडेय राज्यसभा सांसद ने आज करतला विकासखंड के ग्राम मदवानी -कछार-तराईमार -कुदमुरा मार्ग में छिंदई नदी में लगभग 17 करोड़ 17 लाख की राशि से बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया।

    इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने क्षेत्रवासियों को लोकार्पण कार्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से विकास के नए द्वार खुल गए हैं। वर्षों से इस नदी में पुल की मांग थी जो अब पूरी हो गई है। इससे आसपास के अनेक गाँव जुड़ गए हैं। एक दूसरे से सम्पर्क भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह पुल आवागमन का पुल होने के साथ ही विकास का भी पुल है।

    IMG 20240316 WA0031

    देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश को लगातार विकास की राह पर ले जा रहे हैं।
    वे गरीबी में पले बढ़े हैं, इसलिए गरीबों के हित में योजनाएं बनाकर गरीबों का कल्याण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को सशक्त बनाया है। उनकी अगुवाई में भारत हर क्षेत्र में शक्तिशाली एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी शत प्रतिशत पूरी हो रही है। प्रदेश में सरकार के गठन होने के साथ ही विकास कार्य प्रारंभ हो गए है। मुख्यमंत्री द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में कमजोर परिवार के लोगो के लिए 18 लाख पक्के मकान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।

    यह भी पढ़ें :  Ahmedabad: प्रेमी संग भागी​​​​ विवाहिता को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा, फिर भीड़ के सामने यौन संबंध बनाने पर किया मजबूर ! मामले में पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    IMG 20240316 WA0026

    भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर दो साल का बकाया बोनस का 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपये प्रदान किया गया। खरीफ वर्ष 2023-24 में किसानों से उनकी उपज का 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी किया गया। विगत 12 मार्च को
    राज्य के 24.72 लाख किसानों को 13320 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में अंतरित किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त की राशि के रूप में 1-1 हजार रुपये अंतरित की गई है। इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्राहको से 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की जाएगी। साथ ही उन्हें चरण पादुका जैसी अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।

    IMG 20240316 WA0032

    इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा।
    इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने क्षेत्रवासियों की मांग पर मदवानी कुदमुरा मार्ग की सड़क चौड़ीकरण, रामपुर बेहरचुआ नोनदरहा मार्ग में पक्की सड़क निर्माण एवं मदवानी पंचायत में आवश्यकतानुसार हैण्डपंप लगाने का कार्य जल्द शुरू कराने की बात कही।

    IMG 20240316 WA0029

    राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने ग्रामीणों को पुल के लोकार्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्य में जुटी हुई है एवं आगे भी विकास के काम जारी रहेंगे।

    कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि आज क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण विकास कार्य का सौगात मिला है। इससे आस पास के अनेक ग्रामों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। जिससे क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026

    Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    October 29, 2026

    सी डब्ल्यू हाउस कोरबा में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन, NCH गेवरा हास्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० रामलाल ने दी अपनी सेवाएं

    October 29, 2026

    Korba: कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

    October 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,055 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,423 Views
    Don't Miss

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026

    बिहार मधुबनी/स्वराज टुडे:  मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महाअभियान…

    कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    October 29, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    October 29, 2026

    Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    October 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.