Author: Deepak Sahu
उड़ीसा भुवनेश्वर/स्वराज टुडे: ओडिशा में पहली बार सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आते ही अपना पहला वादा पूरा कर दिया है। मोहन चरण माझी ने बुधवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उसके बाद ही अपना पहला वादा पूरा किया है। पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इतना ही नहीं, चारों द्वार खुलने के बाद खुद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा के साथ गुरुवार को मंदिर में पूजा अर्चना की है। 12वीं सदी में हुआ…
* NEET-UG में ग्रेस मार्क्स पाने वालों के स्कोर-कार्ड रद्द किए जाएंगे। * उम्मीदवारों को परीक्षा में फिर से बैठने का मौका मिलेगा नई दिल्ली/स्वराज टुडे : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 2024 की राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 उम्मीदवारों के स्कोर-कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे और उम्मीदवारों को परीक्षा में फिर से बैठने का मौका मिलेगा। NTA ने जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ को बताया कि 1,563 से अधिक उम्मीदवारों के परिणामों की समीक्षा करने के लिए एक समिति गठित की गई है, जिन्हें NEET-UG…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 12/06/2024 को माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरिमा द्विवेदी के तत्वाधान में आयोजित अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर “*खुशहाल परिवार*” एक दिवसीय कार्यक्रम बिलासा गुड़ी पुलिस लाइन बिलासपुर में आयोजित किया गया जिसमें परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में परिवारों के मध्य काउंसलिंग कर पुनः गृहस्थी स्थापित करने के प्रयास के दौरान महिला थाना में इस वर्ष 126 समझौता किया गया था उन परिवारों को बुलाया गया l उनकी कुशलता पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पूछी गई l कार्यक्रम महिला परिवार परामर्श केन्द्र की काउंसलर श्रीमती अलका शर्मा , डॉ…
बिहार गया/स्वराज टुडे: चलती बस की खिड़की से उलटी के लिए सिर निकालना महिला के लिए मौत का सबब बन गया। दरअसल गया जिले में यात्री बस में सफर कर रही एक महिला ने वोमेटिंग (उल्टी) के लिए सिर खिड़की से बाहर निकाला और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना बुधवार की दोपहर पंचानपुर चौक के पास घटी। महिला का सिर सामने से आ रहे भारी वाहन से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अरवल जिले के ओझा बिगहा निवासी रामरूप महतो की 48 वर्षीय पत्नी सुमिन्ता देवी के रूप…
आज का राशिफल: 13 जून चंद्रमा का गोचर आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से सिंह राशि में हो रहा है और सिंह राशि के स्वामी चंद्रमा से केंद्र भाव में विराजमान हैं। साथ ही आज गुरु का नक्षत्र परिवर्तन रोहिणी में होने जा रहा है। और गुरु एवं चंद्रमा दोनों ही ग्रह एक दूसरे से केंद्र भाव में हैं। ऐसे में आज गुरुवार को गजकेसरी योग का शुभ संयोग बना है जो वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष तौर पर लाभप्रद होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए…
जम्मू कश्मीर कठुआ/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है. ये दोनों आतंकी पाकिस्तान से सीमा पार करके सांबा सेक्टर के रास्ते पैदल ही कठुआ पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें प्यास लगी तो वे सैदा सुखल गांव के पास थोड़ी देर रुक गए और घर-घर जाकर पानी मांगा. हालांकि इस गांव से गुजर रहे सुरिंदर दो अंजान लोगों को देखकर चौकन्ना हो गए और उन्होंने सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया. सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से पास स्थित इस गांव के…
कर्नाटक बेलागवी/स्वराज टुडे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एक आईपीएस अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी ने बुधवार कोर्ट परिसर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो गुस्साए वकीलों और लोगों ने उसकी खूब धुनाई कर दी. यह घटना बुधवार सुबह बेलागवी कोर्ट परिसर में घटी है. वायरल वीडियो में पुलिस आम लोगों की पिटाई से कैदी को बचाती हुई दिख रही है. पुलिस को उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. आरोपी का नाम जयेश पुजारी है. उसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं. छह महीने पहले उसने…
उत्तराखंड देहरादून/स्वराज टुडे: एक महिला के शव के टुकड़े दो अलग-अलग ट्रेनों में मिले हैं, जिससे सनसनी फैल गई है। महिला के ऊपरी शरीर के अंग इंदौर की एक पैसेंजर ट्रेन में मिले, जबकि पैर ऋषिकेश की एक ट्रेन में मिले। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इंदौर में मिले महिला के शव के टुकड़े जानकारी के अनुसार, 8 जून, शनिवार रात 11 बजे सफाई और रखरखाव के लिए इंदौर रेलवे स्टेशन खड़ी नागदा-महू (डॉ. अंबेडकर नगर) पैसेंजर ट्रेन में एक महिला के शव के टुकड़े मिले। सफाई कर्मचारियों को दो थेलों में पैक कर के सीट…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकार से मिलने वाली मुफ्त राशन योजना या सस्ती दर वाले राशन का फायदा लेते हैं तो यह खबर आपके लिए है. मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है. सरकार की तरफ से आधार और राशन कार्ड जोड़ने (Aadhaar-Ration Card Link) की आखिरी तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है. इस बार सरकार की तरफ से इसमें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया है. पहले आधार और राशन कार्ड को लिंक कराने की अंतिम तारीख 30 जून…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कुवैत में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग में 41 लोगों के मारे जाने की आशंका है। खाड़ी देश से मिल रही खबरों के अनुसार, मरने वालों में कुछ भारतीय भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग बुधवार तड़के कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित छह मंजिला इमारत के रसोईघर में लगी। बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 160 लोग रहते थे, जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले कई कर्मचारी भारतीय थे। कुवैत में भारतीय…
