Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेरोकटोक मिलता रहेगा फ्री राशन, जानिए क्या है मुफ्त राशन योजना..
    Featured

    राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेरोकटोक मिलता रहेगा फ्री राशन, जानिए क्या है मुफ्त राशन योजना..

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकार से म‍िलने वाली मुफ्त राशन योजना या सस्‍ती दर वाले राशन का फायदा लेते हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है.

    सरकार की तरफ से आधार और राशन कार्ड जोड़ने (Aadhaar-Ration Card Link) की आख‍िरी तारीख को एक बार फ‍िर से बढ़ा द‍िया गया है. इस बार सरकार की तरफ से इसमें तीन महीने का एक्‍सटेंशन द‍िया गया है. पहले आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक कराने की अंत‍िम तारीख 30 जून थी. ज‍िसे अब बढ़ाकर 30 स‍ितंबर कर द‍िया गया है. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से इसको लेकर नोटीफिकेशन जारी क‍िया गया है.

    आधार और राशनकार्ड को लिंक कराना जरूरी

    आपको बता दें जब से सरकार की तरफ से ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ का ऐलान किया है तब से राशन कार्ड को आधार से ल‍िंक कराना अन‍िवार्य कर द‍िया गया है. सरकार को खबर म‍िली है क‍ि लोग एक से ज्‍यादा राशन कार्ड रखकर अलग-अलग जगह से इस पर मुफ्त राशन का फायदा ले रहे हैं. ऐसे में इस पर रोक लगाने के मकसद से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने पर जोर द‍िया जा रहा है. इसके अलावा कई मृत लोगो के राशन कार्ड पर भी राशन का फायदा ल‍िया जा रहा है. सब चीजों पर रोक लगाने के ल‍िए सरकार ने इसे आधार से ल‍िंक कराना जरूरी कर द‍िया गया है. दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड के माध्‍यम से सस्ते में अनाज और कैरोसिन ऑयल देती है. ज‍िन लाभार्थ‍ियों के पास एक से ज्‍यादा राशन कार्ड हैं वो ज्‍यादा राशन ले लेते हैं और जरूरतमंद इससे वंच‍ित रह जाते हैं.

    यह भी पढ़ें :  Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    पहले भी कई बार बढ़ी है अंत‍िम त‍िथ‍ि

    आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक करके सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर लगाम लगाने की कोश‍िश की जा रही है. बता दें कि राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने की तारीख को सरकार की तरफ से इससे पहले भी कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है. अब इसे फिर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है. आधार और राशन कार्ड लिंक होने से सरकार के लिए यह सुन‍िश्‍च‍ित करना आसान हो जाएगा कि सभी जरूरतमंदों को उसके हिस्से का खाद्यान्‍न मिल रहा है या नहीं.

    जून के बाद बंद नहीं होगा राशन म‍िलना

    सरकार की तरफ से पहले आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक करने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 30 जून 2024 तय की गई थी. मीड‍िया र‍िपोर्ट में कहा जा रहा था क‍ि तय त‍िथ‍ि त‍क आधार और राशन कार्ड ल‍िंक नहीं कराने पर 1 जुलाई से सस्‍ते राशन और मुफ्त राशन का फायदा लाभार्थ‍ियों को नहीं म‍िलेगा. लेक‍िन अब जब सरकार की तरफ से अंत‍िम त‍िथ‍ि को तीन महीने यानी 30 स‍ितंबर तक बढ़ा द‍िया गया है तो पात्र लाभार्थ‍ियों को राशन का फायदा भी म‍िलता रहेगा.

    मुफ्त राशन योजना क्‍या है?

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्‍न योजना (PMGKY) को भारत सरकार की तरफ से कोव‍िड-19 महामारी के दौरान शुरू क‍िया गया था. यह सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना है. इस योजना का मकसद गरीब और कम आय वाले परिवारों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराकर खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है. इसके तहत पात्र परिवारों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त दिया जाता है. इस योजना को साल 2023 में 31 द‍िसंबर 2028 तक बढ़ा द‍िया गया है. ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत राशनकार्ड धारक हैं वे योजना के लिए पात्र हैं. विशेष रूप से कमजोर वर्गों, जैसे कि अंत्योदय, विधवा, विकलांग, और वर‍िष्‍ठ नागरिकों को शामिल किया गया है.

    यह भी पढ़ें :  Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    यह भी पढ़ें: कुवैत की एक इमारत में आग लगी, 41 की मौत, मरने वालों में भारतीय भी

    यह भी पढ़ें: कलेक्टर के बेटे के साथ हुई ऑनलाइन ठगी, खाते से ढाई लाख हुए पार

    यह भी पढ़ें: जेल के अंदर कैसे कटती है कैदियों की जिंदगी, देखें वीडियो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    आज का राशिफल : बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि रात 1:13…

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.