Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज (14 जनवरी) को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के थौबल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की जिसके जरिये पार्टी का प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए। इंफाल के बोथल से बस के जरिये यात्रा शुरू करने…
छत्तीसगढ़ सारंगढ़/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति हर बार पत्रकार हित मे कार्य करते आ रही है जिससे समिति के सदस्यो ने पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने की बात हो या झूठे एफआईआर मे फंसे पत्रकारों को उचित न्याय दिलाने बराबर काम कर रही है । इसी तारतम्य में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एक पत्रकार साथी गोविन्द बरेठ का पुत्र लम्बे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित है जिसका चेन्नई अपोलो चिल्ड्रन मे इलाज चल रहा है जिससे काफ़ी धन राशि लगने की वजह से गोबिंद बरेठ काफी परेशान थे। जब इसकी जानकारी अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के टाउनशिप परिसर स्थित श्री राम मंदिर में आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने रामलला के दर्शन के साथ ही शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया और बालकोनगर एवं कोरबा जिला के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए उन्होंने मंदिर के संबंध में बालको सीईओ से जानकारी प्राप्त की। 1976 में…
विधार्थियों के सर्वांगीण विकास में वार्षिकोत्सव एक बेहतर मंच- जीएम संजय मिश्रा… कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत डी.ए. व्ही. पब्लिक स्कूल में बीते शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम संजय मिश्रा महाप्रबंधक, एस.ई.सी. एल. कुसमुण्डा एरिया एवं अध्यक्ष स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के मुख्यातिथ्य में हुआ। अध्यक्षता विद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य चन्द्र मोहन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ शारदे के समक्ष मुख्यतिथि के शुभ कर कमलों से दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। जिसके पश्चात स्कूल प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं बैच लगाकर किया गया। इन्द्रधनुषी कार्यकमों की शुरूआत…
बिहार खगड़िया/स्वराज टुडे: बिहार के खगड़िया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी का क़त्ल कर दिया। 3 बच्चों की मां का दो लोगों से अफेयर था। महिला ने एक प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की जान ले ली। महिला ने पहले, प्रेमी एवं उसके एक दोस्त के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी को किडनैप किया तथा फिर पीट-पीटकर उसका क़त्ल कर दिया। हत्या करने के बाद फाइव जी केबल के पॉट में शव को छुपा दिया। पुलिस ने महिला उसके प्रेमी और हत्या में सहयोग करने वाले तीसरे…
हरियाणा करनाल/स्वराज टुडे: सड़कों पर गड्ढों के कारण आपने दुर्घटना की खबरें बहुत पढ़ी होंगी. इन गड्ढों के कारण कई लोग जीवन से हाथ धो बैठे हैं. आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं. लेकिन ये गड्ढे कभी किसी की जान भी बचा सकते हैं, ऐसा आप आज पहली बार सुनेंगे. ऐसा हुआ है. बिलकुल हुआ है. हरियाणा में. एक 80 साल के बुजुर्ग को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था. परिवार वाले एंबुलेंस से घर लेकर जा रहे थे. लेकिन रास्ते में गड्ढे में एंबुलेंस फंस गई. बुजुर्ग को झटका लगा. उनका शरीर हरकत में आया और अब…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनाँक 13/1/2024 को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात कर शक्तिपीठ में आगामी होने वाले 2 मार्च को मनाये जाने वाले स्थापना दिवस के सबन्ध में मुख्य अतिथि बनाये जाने पर सहमति प्रदान की गई। तत्पश्चात शक्तिपीठ में चलाए जा रहे कार्यो की जानकारी पश्चात उन्होंने किये जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंशा की ,तथा कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की ।साथ ही अन्य सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। उपरोक्त अवसर पर शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, संगठन प्रमुख रमेश सिरका ,बी एस…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे : प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर का सनातन धर्म के लोगों को इंतजार बना हुआ है। इस बीच उनसे जुड़ी यादें और उनसे प्रीति रखने वाले लोगों के प्रति हर किसी के मन में आदर भाव छलक रहा है। कोरबा में इसी श्रृंखला में एक कार्यक्रम गीतांजलि भवन में आयोजित किया गया जहां पर रामनामी समाज का सम्मान किया गया। विद्या भारती के छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर इस समारोह में मुख्य वक्ता रहे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में रामनमी समाज की उपस्थिति बनी हुई है जो कोरबा में आयोजित किए…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रेपटाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी ( आरसीआरएस) द्वारा,सी.एस.ई.बी पूर्व मे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें संस्था के प्रमुख अविनाश यादव के द्वारा सरीसृप से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की प्रमुख जानकारी साझा की गई…. कोरबा ईस्ट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कोरबा के सर्पमित्र संस्था के द्वारा सरपो के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा की गई जिसमें बताया गया की सभी जीव हमारे पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं, खाद्य श्रृंखला की दृष्टि से सभी जीवों की अपनी अहम भूमिका होती है, जिसमें जंगल को बचाने के…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राजमार्ग और परिवहन के विकास की बात होती है तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम खुद ब खुद आगे आ जाता है। अब गडकरी ने एक और बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में छोटी दूरी की यात्रा तय करने के लिए शहरों में पैसेंजर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इन ड्रोन में चार लोग तक यात्रा कर सकेंगे। विशेष रूप से यह सुविधा सिटी सेंटर से एयरपोर्ट तक के लिए उपलब्ध होगी। गडकरी ने एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस रिपेयर ऐंड ओवरहॉल डिपो के एक कार्यक्रम में बात करते हुए यातायात के…
