Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोंडागांव/स्वराज टुडे: कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के सुरडोंगर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के समीप सड़क के किनारे मंगलवार सुबह कटीली झाड़ियों में अज्ञात नवजात शिशु देखा गया, जिसके बाद बच्चे की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने बच्चे को सुरक्षित निकाला और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने फौरन मौके पर पहुंच नवजात शिशु को केशकाल अस्पताल पहुंचाया, खुशी की बात यह है कि बच्चा सकुशल है, लेकिन झाड़ियों में पड़े रहने के कारण…
मुम्बई/स्वराज टुडे: श्रेया देशमुख एक अदाकारा और नृत्यांगना हैं। इनका जन्म और परवरिश महाराष्ट्र के अमरावती में हुई है और इन्होंने कॉमर्स में स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। बचपन से पेंटिंग्स बनाने का इनका शौक रहा है। श्रेया कागज के पन्नों में रंगीन दुनिया का चित्रण करते हुए आज मायानगरी की रंगीन दुनिया की अदाकारा बन गयी है, यह एक अजीब इत्तेफाक ही है। धारावाहिक ‘कबूल है’ और ‘बेहद’ इनके पसंदीदा शो रहे, जिन्हें देखकर इनके मन में भी अभिनय करने का शौक जागा। भरतनाट्यम, कुकिंग और हॉर्स राइडिंग में माहिर श्रेया देशमुख फिल्म, विज्ञापन फिल्म, वेब…
हॉस्पिटल में पहुंचे हृदय रोगियों को त्वरित ईलाज मिलने से लाइफ रिस्क में आई कमी कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल एनकेएच में कैथलैब की सुविधा प्रारंभ होने से हृदयरोगियों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी व पेसमेकर से संबंधित जानकारी व इलाज संभव हो गया है। इसका समय पर लाभ संबंधितों को प्राप्त हो रहा है व कम समय में अपने शहर में सुविधा मिल जाने से उनकी जीवन रक्षा हो रही है। अस्पताल में एक ही दिन में हृदयरोग से पीड़ित होकर लगभग 30 मरीज एनकेएच पहुंचे। इनमें 9 मरीजों को त्वरित उपचार लाभ प्रारम्भ किया गया। विशेषज्ञ डॉ.एस.एस. मोहंती…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आगामी 22 जनवरी को होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में जिले के समाजसेवी व सतनाम समाज के राजमंहत रामचंद्र पाटले को न्योता प्राप्त हुआ है। वे ग्राम पताढ़ी गुरुगद्दी धाम के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उनके द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी समाज के लोगों को एक मंच में लाया गया। क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान, बच्चियों की शिक्षा दीक्षा को बढ़ाने व निर्धन कन्या विवाह कराया गया है। उन्होंने बाल विवाह पर रोक की पहल की है। जिले में धर्मांतरण के विरोध में जन जागृति अभियान शुरू किया। साथ ही…
2023 में चयन हुए upsc में सलेक्ट आईपीएस में बिलासपुर का बेटा भी चयनित हुआ था। बिलासपुर/स्वराज टुडे: पूरे भारत वर्ष से 2023 बेच में चयनित हुए आईपीएस के 200 लोगो को 15 जनवरी को एक लिस्ट जारी की गई जिसमे छत्तीसगढ़ को भी 5 आईपीएस मिले जिसमे से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का बेटा भी अभिषेक चतुर्वेदी को भी छत्तीसगढ़ केडर मिला । अभिषेक चतुर्वेदी बिलासपुर के ही रहने वाले है जिनके पिता विनय चतुर्वेदी बिलासपुर रेलवे जोन आफिस में आफिसर है। अभिषेक ने बिलासपुर से अपनी 12th टंकी शिक्षा डीपीएस से 2014 में पूर्ण करके चेन्नई से बी टेक…
सुरेंद्र पाल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के ट्रेलर की सराहनाओं से निर्माता एवं कलाकार उत्साहित मुंबई/स्वराज टुडे: ललित शक्ति द्वारा एमआर बैनर तले बनाई गई एवं सामाजिक संदेश पर आधारित फिल्म ‘पुण्य का उदय’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे जैन समाज सहित तमाम अन्य समाज के लोगों एवं समाजसेवियों की अच्छी सराहना मिल रही है। इन सराहनाओं से निर्माता ललित शक्ति, सह निर्माता महावीर राठौड़ एवं फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकारों का उत्साह सातवें आसमान पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म से समाज…
उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: अयोध्या मेंराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) से एक लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अपना यह अनुमान विभिन्न राज्यों के 30 शहरों के व्यापार संघों से प्राप्त जानकारी के आधार पर लगाया है. व्यापारियों के संगठन कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, ‘यह आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रतिध्वनित करता है बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी उछाल लाता है. लोगों का विश्वास देश की पारंपरिक आर्थिक प्रणाली पर आधारित कई नए व्यवसायों को बढ़ा रहा है.’ कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल…
राजस्थान उदयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान में उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले में प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलिया सेठ है. यहां हजारों की संख्या में रोजाना भक्त आते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार चढ़ावा चढ़ाते हैं. इसी कारण हर महीने भंडारा खोला जाता है, जिसमें करोड़ों रुपये की नगदी, सोना, चांदी सहित अन्य कीमती वस्तुएं निकलती हैं. इस बार भी भंडारा खोला गया. बड़ी बात यह है कि भंडारा 10 जनवरी को खोला गया जिसकी काउंटिंग अब तक चल रही है. रविवार को भी इसकी काउंटिंग हुई. इतने दिनों में अब तक करोड़ों रुपये गिने जा चुके हैं. यही नहीं, अभी काउंटिंग…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मकर संक्रांति के अवसर पर मलयाली समाज द्वारा भगवान श्री अय्यप्पा स्वामी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । सप्तदेव मंदिर से निकली इस शोभायात्रा में शामिल एक समान परिधान में सजीं सैकड़ों युवतियों व महिलाओं ने जलते दीपों से सजी मंगल थाल लेकर नगर परिक्रमा कीं। इसके उपरांत यह यात्रा एसईसीएल स्थित अय्यप्पा स्वामी मंदिर पहुंची । पूरे रास्ते भर स्वामी शरणम अय्यप्पा की गूंज होती रही। इस शोभायात्रा में केरल से आए पम्ब मेलम व अन्य वाद्ययंत्र के साथ कलाकारों का दल कला का प्रदर्शन करते हुए चला। वाद्यवृंद, मंगल थाल, भजन कीर्तन करते अय्यप्पा…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: आराधना मानव विकास समिति के अध्यक्ष दुर्गेश शांडिल्य जी, सांस्कृतिक विभाग प्रमुख कविता सोनी एवं राकेश सोनी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में सी.जी. दिव्यांग प्रतिभा एवं रनवे प्रतियोगिता 2024 रायपुर के होटल ट्राइटन वीआईपी रोड में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल जी (शिक्षा , संस्कृत एवं पर्यटक) , विशेष अतिथि संपत अग्रवाल जी (विधायक बसना) एवं कार्यक्रम के संरक्षक योगेश अग्रवाल जी छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्पॉन्सर किया गया है टूरिज्म बोर्ड की तरफ से राकेश…
