Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026

    August 8, 2026

    सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बदली धारणा, कोरबा में हो रहा है ‘किंग कोबरा‘ का प्राकृतिक प्रजनन

    August 8, 2026

    Korba: जमीनी स्तर से शानदार सफलता तक: एनटीपीसी कोरबा की जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आज का राशिफल 16 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    आज का राशिफल 16 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 16 जून दिन रविवार के दिन चंद्रमा का संचार कन्या उपरांत तुला राशि पर होगा और मिथुन राशि में बुध, शुक्र और सूर्य ग्रह की युति बन रही है। ग्रह-नक्षत्रों के बीच रविवार का दिन मेष, कन्या, मीन समेत कई राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। वहीं मिथुन, सिंह, धनु समेत कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आज का दिन…

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन शुभ रहने वाला है। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में सुधार के योग बन रहे हैं, जिससे आपको नए अवसर मिलने की उम्मीद है। अगर आप संपत्ति से संबंधित किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। बिजनस में सकारात्मक बदलाव आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रतिस्पर्धी आपकी प्रगति को देखकर आश्चर्यचकित रहेंगे। बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। शाम को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसलिए खाने-पीने से परहेज करें।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। आपने जो काम शुरू किया है, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रविवार की छुट्टी की वजह से लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा और किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं। सांसारिक सुखों का आनंद लेने और नौकरों की मदद से परेशानी हो सकती है। शाम को स्थितियों में कुछ सुधार होगा और पड़ोसी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी धैर्य रखें क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ सकता है, जिससे नुकसान हो सकता है। वाहन में खराबी आने के कारण अचानक से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलती दिख रही है। वैवाहिक जीवन में अनबन होने की आशंका बन रही है, जिससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। शाम के समय किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

    कर्क राशि

    कर्क राशि वाले आज बुद्धि और विवेक से नए काम की तलाश शुरू करेंगे। अगर पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से उसका समाधान हो जाएगा। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। भाइयों और मित्रों की मदद से नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह से आपको काफी लाभ होगा, जिससे दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे। शाम का समय दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा और किसी शुभ समाचार के आने से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन मध्यम फलदायी रहगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा, अन्यथा यह वाद-विवाद कानूनी मुद्दा बन सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। धैर्य के साथ अपने पारिवारिक समस्याओं का समाधान करें तथा बड़ों की मदद से लंबित सरकारी कार्य भी पूरे होने की संभावना है। व्यापारियों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों को रविवार के दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जिनका वहन आपको करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। आज लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे तथा आपका सम्मान करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नए प्रयोग करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। शाम के समय दोस्तों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के पारिवारिक जीवन में आज मान-सम्मान बढ़ेगा और दान पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। परिवार के किसी सदस्य किसी से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरी पेशा जातक रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे। सामाजिक कार्य करने से आपको वंचित समाज का सहयोग मिलेगा और सभी लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गर्मी की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वाले रविवार के दिन व्यस्तता के बीच अपने के लिए समय अवश्य निकालेंगे। नया व्यापार शुरू करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। संतान की नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पिताजी का सहयोग आपके पारिवारिक बिजनस की कठिन परिस्थितियों में सहायक होगा, जिससे बिजनस में चल रही समस्या समाप्त होगी। शाम को किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। व्यापारी आज लेन देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे आपका जीवनसाथी प्रसन्न होगा। शाम का समय धर्म-अध्यात्म में व्यतीत होगा।

    यह भी पढ़ें :  पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गर्मी से अपनी सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ की बात करें तो लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे। राजनीतिक लोगों को जनता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर कोई विवाद चल रहा है, तो आज वह खत्म हो जाएगा और राहत की सांस ले पाएंगे। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन भविष्य के लिए नई योजनाएं लेकर आएगा। पिताजी के साथ संबंधों में सुधार आएगा और आप उनके विचारों को प्राथमिकता देंगे, जिससे आपको काफी लाभ होगा। कार्यस्थल पर अपने काम से सभी पर भारी पड़ेंगे और व्यापारिक सौदों में सफलता मिलेगी। अगर पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है, तो आज आप उससे छुटकारा पा लेंगे और उलझन से मुक्ति पाने का कोई नया रास्ता खोज लेंगे। शाम का समय दोस्तों व प्रियजनों के साथ संगीत और सैर-सपाटे में बिताएंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों में रविवार के दिन संतान और जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। अच्छे कर्मों से परिवार का नाम रोशन होगा और बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी काम बनते चले जाएंगे। व्यापारियों के लिए लाभ के प्रबल योग नजर आ रहे हैं और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रहेंगे। रोजगार से जुड़ी कोई खबर मिलेगी और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। अगर आपने कोई कर्ज लिया हुआ है तो आज उससे मुक्ति मिलेगी। शाम को परिवार में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026

    August 8, 2026

    सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बदली धारणा, कोरबा में हो रहा है ‘किंग कोबरा‘ का प्राकृतिक प्रजनन

    August 8, 2026

    Korba: जमीनी स्तर से शानदार सफलता तक: एनटीपीसी कोरबा की जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    August 8, 2026

    Raipur: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस सतत सक्रिय

    August 8, 2026

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,820 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026

    August 8, 2026

    अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी…

    सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बदली धारणा, कोरबा में हो रहा है ‘किंग कोबरा‘ का प्राकृतिक प्रजनन

    August 8, 2026

    Korba: जमीनी स्तर से शानदार सफलता तक: एनटीपीसी कोरबा की जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    August 8, 2026

    Raipur: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस सतत सक्रिय

    August 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.