Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नितिन गडकरी को धमकी, कोर्ट परिसर में PAK जिंदाबाद के लगाए नारे, आक्रोशित वकीलों ने जमकर कर दी धुनाई
    Featured

    नितिन गडकरी को धमकी, कोर्ट परिसर में PAK जिंदाबाद के लगाए नारे, आक्रोशित वकीलों ने जमकर कर दी धुनाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कर्नाटक
    बेलागवी/स्वराज टुडे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एक आईपीएस अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी ने बुधवार कोर्ट परिसर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो गुस्साए वकीलों और लोगों ने उसकी खूब धुनाई कर दी.
    यह घटना बुधवार सुबह बेलागवी कोर्ट परिसर में घटी है. वायरल वीडियो में पुलिस आम लोगों की पिटाई से कैदी को बचाती हुई दिख रही है. पुलिस को उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया.

    आरोपी का नाम जयेश पुजारी है. उसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं. छह महीने पहले उसने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एक आईपीएस अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी थी. बुधवार को एक मामले में उसकी कोर्ट में पेशी थी. सुनवाई के बाद जैसे ही वह कोर्ट रूम से बाहर निकला तो उसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए.

    हिंडालगा सेंट्रल जेल का कैदी जयेश पुजारी विभिन्न अपराधों में शामिल है. बुधवार सुबह उसे सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान उसने अचानक पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए. इस पर मौजूद लोग और वकील आक्रोशित हो गये. उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने उसे लोगों के चंगुल से छुड़ाया और एपीएमसी थाने ले गयी. वहां उससे पूछताछ की गई.

    पहले भी दी थी गडकरी को धमकी

    जयेश पुजारी ने इससे पहले जेल में रहते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार को धमकी दी थी. ऐसा उन्होंने छह महीने पहले किया था. केंद्रीय मंत्री को फोन पर धमकी देने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था. पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार किया था और इस आरोप के तहत भी उस पर मामला चल रहा है. पुलिस नितिन गडकरी के मामले में भी उससे पूछताछ कर रही है.

    यह भी पढ़ें :  Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    जेल में कैदी की हरकतों से प्रशासन परेशान

    इस बीच, आरोपी ने जेल में रहते हुए भी कई हकरतें की हैं. उसने पहले भी जेल में लोहे का तार निगलने की कोशिश की थी. इसके बाद जेल में उसकी निगरानी बढ़ा दी गई है. कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी. पता चला कि उसके पेट में तार के टुकड़े मिले हैं. बाद में उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. डॉक्टरों ने उसकी चिकित्सा की थी. बाद में डॉक्टरों ने उसे फिट घोषित कर दिया है. बुधवार को एक मामले में उसकी कोर्ट में पेशी हुई थी. पेशी के दौरान ही आरोपी ने फिर से बखेड़ा कर दिया.

    देखें वीडियो:

    Chaos erupted in the #BelagaviCourt on Wednesday when #JayeshPoojari from #Puttur, #Mangaluru, the accused who allegedly issued death threats to Union Minister #NitinGadkari and IPS officer #AlokKumar, shouted Pro-Pakistan slogans during his appearance.

    The court premises,… pic.twitter.com/wFcmGOn7NG

    — Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 12, 2024

    यह भी पढ़ें: महिला के शव के टुकड़े दो अलग-अलग ट्रेनों में मिले, मृतका की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेरोकटोक मिलता रहेगा फ्री राशन, जानिए क्या है मुफ्त राशन योजना..

    यह भी पढ़ें: कुवैत की एक इमारत में आग लगी, 41 की मौत, मरने वालों में भारतीय भी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026

    Kolkata: कोलकाता के जिस प्रसिद्ध मंदिर में चढ़ाया जाता है नॉन-वेज प्रसाद, वहां पीएम मोदी ने टेका माथा, टीमसी को दिया करारा जवाब

    April 27, 2026

    दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अगले महीने होने वाली थी शादी

    April 26, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026882 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026839 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026801 Views
    Don't Miss

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026

    लव जिहाद क्या है:  लव जिहाद एक सामाजिक-राजनीतिक शब्द है, कोई कानूनी परिभाषा नहीं है।…

    Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    April 27, 2026

    राशिफल 27 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 27, 2026

    West Bengal: TMC-BJP में हिंसक झड़प, BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बम फेंके, 3 घायल

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.