Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चलती बस में महिला को आई उल्टी, खिड़की से सिर बाहर निकलते ही हो गया धड़ से अलग, पढ़िए पूरी ख़बर
    Featured

    चलती बस में महिला को आई उल्टी, खिड़की से सिर बाहर निकलते ही हो गया धड़ से अलग, पढ़िए पूरी ख़बर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    गया/स्वराज टुडे: चलती बस की खिड़की से उलटी के लिए सिर निकालना महिला के लिए मौत का सबब बन गया। दरअसल गया जिले में यात्री बस में सफर कर रही एक महिला ने वोमेटिंग (उल्टी) के लिए सिर खिड़की से बाहर निकाला और उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

    घटना बुधवार की दोपहर पंचानपुर चौक के पास घटी। महिला का सिर सामने से आ रहे भारी वाहन से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अरवल जिले के ओझा बिगहा निवासी रामरूप महतो की 48 वर्षीय पत्नी सुमिन्ता देवी के रूप में हुई।

    इलाज कराने गया जा रही थी महिला

    जानकारी के अनुसार गोह से गया की तरफ जा रही यात्री बस में महिला सवार थी। बस जैसे ही पंचानपुर बाजार पहुंची महिला यात्री को वोमेटिंग आई। महिला ने खिड़की से सिर बाहर निकाला। इसी क्रम में गया की ओर से आ रहे भारी वाहन ने महिला के सिर में जोरदार टक्कर मार दी। महिला का खून से लथपथ शरीर और सिर से अलग धड़ देख यात्रियों में कोहराम मच गया। बस पर सवार यात्री नीचे उतर गए।

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम और पंचानपुर थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत से महिला के शरीर को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। सुमिन्ता अपनी छोटी बहन और बहन के बेटे के साथ गया चिकित्सक के पास इलाज के लिए जा रही थी। इसी बीच वह दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    मोशन सिकनेस की वजह से होती है वाहन में उल्टी

    आपने देखा होगा कि कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें सफर के दौरान उल्टी आने की समस्या होती है। दरअसल सफर के दौरान खिड़की से बाहर देखने पर कान, आंख और त्वचा को दिमाग से विभिन्न प्रकार के सिग्नल मिलने लगते हैं जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम को कंफ्यूज करते हैं, जिसके बाद उल्टी आती है। कई बार बहुत देर तक किताब पढ़ने, मोबाइल में लगे रहने या गोल चक्कर वाले झूले में झूलने के कारण भी ऐसा हो सकता है।

    इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    ● लंबे सफर पर जाने से पहले अपने साथ अदरक, कैंडी या मिंट, माउथ फ्रेशनर जरुर रखे। जब भी सफर के दौरान जी-मीचलाने या उल्टी आने लगे तो तत्काल इन चिजों को मुँह में रख लें । इससे आपको काफी राहत मिल सकती है।

    ● इसके अलावा घर में मौजूद लौंग को भूनकर पीसने के बाद इसको अपने साथ रखे। जब भी जी -मीचलाएं तो इसको काले नमक के साथ मात्र एक चुटकी की मात्रा में लें और चूसते रहें, थोड़ी देर बाद जी मिचलाना रुक जाएगी.।

    ● कहीं जानें से पहले हल्का खाना खाएं। फ्रूट्स का भी सेवन किया जा सकता है। भरे पेट मे सड़क मार्ग से यात्रा करने पर उल्टी की समस्या हो सकती है। अपने साथ पानी और इलेक्ट्रोल पाउडर भी रखें।

    ● चलते वाहन में उल्टी आने पर सिर खिड़की से बाहर निकालने की गलती हरगिज ना करें । ये आपके लिए जानलेवा हो सकता है ।

    यह भी पढ़ें: घर जाकर पानी मांग रहे थे आतंकी..मिली मौत, सुरिंदर ने कर दिया सतर्क वरना कठुआ में मच जाता कत्लेआम

    यह भी पढ़ें :  पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ,​​​​ तो स्नेहलता को फंसा कर बच्चे की चाह पूरी की, फिर हत्या कर शव को मगरमच्छों के बीच फेंका​​​​​

    यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी को धमकी, कोर्ट परिसर में PAK जिंदाबाद के लगाए नारे, आक्रोशित वकीलों ने जमकर कर दी धुनाई

    यह भी पढ़ें: कलेक्टर के बेटे के साथ हुई ऑनलाइन ठगी, खाते से ढाई लाख हुए पार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    October 31, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा

    October 31, 2026

    महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    October 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,424 Views
    Don't Miss

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    प्रयागराज/स्वराज टुडे: प्रयागराज के नवाबगंज स्थित बरईपुर रामनगर गांव में एक मकान के अंदर जमीन…

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.