Author: Deepak Sahu
*♦️राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिवस पर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। *♦️ सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली की अगुवाई रक्षित निरीक्षक कोरबा अनथराम पैकरा के द्वारा की जा रही थी इस रैली में लगभग 350 लोगों ने हिस्सा लिया। *♦️ यातायात पुलिस के द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत CSEB चौक से टीपी नगर चौक तक जागरूकता रैली निकाली गया जिसमें CISF के जवान, पुलिस एवं नगर सेना के जवान, NCC कैडेट एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं और शहर के नागरिकों ने हिस्सा लिया। *♦️ यातायात पुलिस और NSS के छात्र-छात्राओं…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: जिले में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आशिकी में पड़कर अपने आशिक और दोस्तों के साथ साजिश रचकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में जो सामने आया उससे इनकी साजिश की पोल खुल गई। पुलिस ने मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में ही संदेह के घेरे में आई पत्नी बता दें कि, रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित धर्मजयगढ़ कॉलोनी में राजेश विश्वास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था, जिसकी…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: देशभर में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर लोगों के बीच में काफी उत्साह है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर का बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ उद्घाटन होने जा रहा है। चीफ आर्किटेक्ट चन्द्रकांत सोमपुरा ने राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया है। राम मंदिर का निर्माण इस तरह से किया गया है कि 2500 सालों तक भूकंप के झटके भी राम मंदिर को न हिला सकें। एक इंटरव्यू के दौरान वास्तुकार चन्द्रकांत सोमपुरा ने बताया कि राम मंदिर नागर शैली का मंदिर है। मंदिर का गर्भ गृह अष्टकोणीय है,जो भगवान विष्णु के 8…
हाल ही में एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल राम नाम कीर्तन के दौरान एक बंदर एक महिला के घर में घुस आया और उसे गले लगा लिया. महिला को बंदर का ऐसा स्नेह देख भावुक हो गई और वह जय श्री राम का जाप करने लगी. महिला अपने घर में कुछ अन्य लोगों के साथ राम नाम का कीर्तन कर रही थी. कीर्तन के दौरान अचानक एक बंदर घर के खुले दरवाजे से अंदर आ गया और महिला के पास जा पहुंचा. महिला ने बंदर को…
मुम्बई/स्वराज टुडे फिल्म निर्माता गजानंद पाठक द्वारा विवेकानंद एजुकेशन सेल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक एजुकेशनल फिल्म ‘जगतगुरु श्री रामकृष्ण’ 16 फरवरी को झारखंड में रिलीज होगी। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (कोलकाता यूनिट, पश्चिम बंगाल) के द्वारा ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया गया है। सर्वप्रथम इस फिल्म को हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह एवं कोडरमा जिला के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म पूर्ण रूप से मनोरंजक, पारिवारिक और संदेशात्मक है। इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस की जीवनी एवं उपदेशों को उसके वास्तविक स्वरूप में दिखाया गया है। स्वामी विवेकानन्द के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस जगतगुरु हैं, उन्होंने पूरे जगत के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया…
मुंबई/स्वराज टुडे: अपनी नई फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में, अभिनेत्री एंजेला क्रिस्लिनज़की ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के समर्थक के अपने रोल को निभाने पर वह काफी खुश है और गौरव महसूस कर रही है। इसके आलवा वह इस फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर भी काफी उत्साहित है। एंजेला ने अमीषा पटेल की प्रतिभा और विनम्रता की सराहना की, उनके साथ ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर एंजेला काफी खुश भी है। एंजेला को आज जो सफलता मिली है उसके पीछे उनकी कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत है। ‘तौबा तेरा जलवा’ में,…
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कोरबा / स्वराज टुडे: धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल हेतु चयनित राम जानकी मंदिर, बुधवारी बाजार का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अयोध्या से श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण हेतु राम जानकी मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच निर्माण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पूरी तरह से छावनी में तब्दील में हो गई है. अयोध्या में एंट्री प्वाइंट से लेकर मंदिर प्रांगण तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एटीएस कमांडो की तैनाती की गई है. अत्याधुनिक सुरक्षा यंत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अयोध्या पर नजर रखने के लिए ब्लैककैट कमांडो, बख्तरबंद गाड़ियां और ड्रोनों की तैनाती की गई है. एनडीआरएफ की टीम सरयू नदी में मोहड़ा संभाल चुकी है. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी अयोध्या को अभेद्य किया बना दिया है. अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NLC Apprentice Recruitment 2024) खबर है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड के लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (NLC Apprentice Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अपरेंटिस के कुल 632 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (NLC Apprentice Bharti) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2024 है। यहां आप एनसीएल अपरेंटिस के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया के बारे में…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 25 जनवरी नवमतदाता सम्मेलन के निमित प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष श्री रवि भगत जी के निर्देशानुसार 2 दिवसीय प्रवास के अंतर्गत प्रथम दिवस तखतपुर विधानसभा के नवमतदाता सम्मेलन को लेकर मोहन वाटिका में विधानसभा युवा मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नव मतदाता कार्यक्रम के प्रभारी सुभाष राठौर ने कहा कि नमो नव मतदाता सम्मेलन के तहत देश भर के 5000 स्थानों में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं से चर्चा करेंगे। इसी क्रम…
