Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आतंकवादियों को PM मोदी का सख्त संदेश, अशांति के बीच योगा से देंगे दुनिया को मैसेज
    Featured

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आतंकवादियों को PM मोदी का सख्त संदेश, अशांति के बीच योगा से देंगे दुनिया को मैसेज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली /स्वराज टुडे: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट और आतंकी हमलों में हुई बढ़ोतरी के बीच 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर घाटी के दो दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंचेंगे.

    शुक्रवार को श्रीनगर पहुंच कर 21 जून को श्रीनगर में करीब नौ हजार लोगों के साथ प्रधानमंत्री योग करेंगे. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला जम्मू कश्मीर दौरा है.

    पीएम मोदी 20 जून की दोपहर श्रीनगर पहुंचेंगे और आने के बाद विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे, जिनमें ज्यादातर युवा होंगे. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक होगी. प्रधानमंत्री 20 जून की रात नेहरू गेस्ट हाउस में बिताएंगे और 21 जून की सुबह योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए डल झील के किनारे बने शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे.

    पूरे जम्मू-कश्मीर में आयोजित होंगे योग कार्यक्रम

    मुख्य योग कार्यक्रम श्रीनगर में डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित किया जा रहा है, जबकि जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सरकारी विभागों, सुरक्षाबलों और राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों की ओर से कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है.

    योग दिवस का कार्यक्रम सुबह 6 से 7 बजे के बीच होगा. अच्छी खबर यह है कि कश्मीर में मौसम विभाग ने 19 से 23 जून के बीच बादल छाए रहने के साथ सुहावना मौसम का अनुमान जताया है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री के आस पास रहने की उम्मीद है.

    पीएम मोदी देंगे आतंकियों को सख्त संदेश

    प्रधानमंत्री की कश्मीर यात्रा से पहले एक हफ्ते के अंदर 7 आतंकी हमलों के बाद जहां जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा तंत्र हाई अलर्ट पर है. वहीं जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों को लाने का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों को वर्चुअली जोड़ने की योजना है और जम्मू-कश्मीर से करीब 50,000 लोग वर्चुअली जुड़ेंगे.

    यह भी पढ़ें :  गर्लफ्रैंड ने कहा- 'घर मिलने आ जाओ'...फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के मद्देनजर श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकतम अलर्ट पर रखा गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य केंद्रीय बलों को शहर भर में और आयोजन स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर तैनात किया गया है, जबकि एसकेआईसीसी के आसपास एसपीजी की तैनाती की गई है, जहां वार्षिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

    सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

    श्रीनगर शहर में सभी प्रवेश पॉइंट पर सुरक्षाबलों और पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा की गई है. इसके अलावा आयोजन स्थल के करीब पड़ने वाले क्षेत्रों में पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य बलों की तैनाती की गई है. ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. पुलिस ने सोमवार को ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए श्रीनगर को “अस्थायी रेड जोन” घोषित किया.

    प्रधानमंत्री की यात्रा को जम्मू कश्मीर में होने वाले प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की शुरुआत के साथ देखा जा रहा है. पिछले हफ्ते ही बीजेपी और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के लिए अपने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की, जबकि चुनाव आयोग ने भी सुप्रीम कोर्ट में सितंबर महीने तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का संकल्प दिया है.

    संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2014 में योग को अपनाए जाने के बाद 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रतिवर्ष दुनिया भर में मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भारत में और देश के बाहर भी विभिन्न स्थानों पर कई योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर नही लिख सकी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा, जो लिखा उसे पढ़कर आप पकड़ लेंगे माथा

    यह भी पढ़ें :  अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    यह भी पढ़ें: मॉब लिंचिंग के शिकार तीसरे पीड़ित सद्दाम की भी मौत, गो तस्करी के शक में भीड़ ने की थी यूपी के 3 युवकों की पिटाई

    यह भी पढ़ें: दारू पिया, एसी चलाई और कार में सो गया…फिर अगली सुबह जो हुआ !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,525 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    * बैनर : तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस * रिलीज डेट : 25.09.2026 * कलाकार : तेजस…

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.