Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के हृदय स्थल में स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव (रोजगार मेला) का आयोजन 19 जून दिन बुधवार को किया गया। सर्वप्रथम प्रात: 11 बजे मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष अग्रवाल सभा), श्री रामसिंह अग्रवाल एवं श्रीकांत बुधिया (पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल सभा) के द्वारा मां सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का शाल-श्रीफल देकर स्वागत किया गया। अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि यह हमारा एक विजन रहा है जिस प्रकार से महाविद्यालय…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सही नहीं लिख पाईं। उन्होंने जो लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सांसद पर हमला बोला है। दरअसल, धार जिले में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बुलाया गया था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने के बाद शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। इससे पहले रथ पर लगे फ्लैक्स पर सावित्री ठाकुर को बेटी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हसदेव अमृत जल घर ( सिंटेक्स) एवम 201 पौधारोपण को वृक्ष बनाने का संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वार्ड क्रमांक 42 के क्षेत्रीय विकास के तर्ज पर शिव फाउंडेशन द्वारा लगातार सेवा कार्य आरंभ है, जिसके तहत ग्राम शिव नगर रूमगरा के अनेकों जन उपयोगी क्षेत्र पर हसदेव अमृत जल सेवा नाम से अभी तक 3 स्थानों में नल जल घर (सिंटेक्स) लगाए जा चुके है। और आज शिव नगर शासकीय प्राथमिक शाला शिवनगर रूमगरा में चौथा पानी की सिंटेक्स टंकी लगाकर वहां पढ़ने वाले छात्रों एवं आमजन के लिए पेयजल की सुविधा प्रदान की गई।…
मुंबई/स्वराज टुडे: अपनी पाथब्रेकिंग और शानदार फिल्मों के सिलसिले को जारी रखते हुए, फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने अगले प्रोजेक्ट “द दिल्ली फाइल्स” से पर्दा उठाने वाले हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही चर्चा का माहौल बना हुआ है, जो एक ग्रैंड स्केल पर एक ग्राउंडब्रेकिंग कहानी का वादा करती है। एक हालिया अपडेट में, ‘आई एम बुद्धा’ के प्रोड्यूसर ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसमें उन्होंने “द दिल्ली फाइल्स” में महात्मा गांधी और मुहम्मद अली जिन्ना की अहम भूमिकाओं के लिए पैन इंडिया लेवल पर कास्टिंग शुरू की है। विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 16.06.2024 की रात करीब 11 बजे जरिये मोबाईल फोन से सूचना मिली कि ग्राम दोंदरो में अशोक केंवट ने अपने पिता को टांगी के पासा से मारकर हत्या कर दी है। सूचना तस्दीक कर घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा को तत्काल अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी.एस.चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदया कोरबा (मुख्यालय) श्रीमती प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में बालको पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी पुत्र की तलाश में जुट गई। आरोपी…
आज का राशिफल: आज बुधवार 19 जून को चंद्रमा विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र से होते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में आकर नीच के हो जाएंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि यहां चंद्रमा पर वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल की दृष्टि बनी रहेगी। ऐसे में चंद्रमा का नीच भंग हो जाएगा। साथ ही आज मंगल भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं जिसके स्वामी शुक्र हैं, ऐसे में आज का दिन मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। बाकी सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा,…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यूपी के जिन तीन युवकों की गाय तस्करी के आरोप में कथित तौर पर पिटाई की गई थी, उनमें से तीसरे युवक की 18 जून की सुबह मौत हो गई. बता दें कि बाकी के दो युवकों की पहले ही मौत हो गई थी. बता दें कि छत्तीसगढ़ के आरंग में 7 जून को ‘मॉब लिंचिंग’ की घटना हुई थी. जानकारी के मुताबिक यूपी के सहारनपुर के रहने वाले तीन युवकों सद्दाम कुरैशी, चांद मियां और गुड्डू खां की रायपुर के आरंग में कथित तौर पर पिटाई की गई थी. आरोप है…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अधीक्षण अभियंता हसदेव परियोजना मण्डल रामपुर, कोरबा द्वारा जिले के सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया गया है कि आगामी वर्षाकाल 2024 के दौरान आवश्यकता होने पर बांगो बांध माचाडोली व हसदेव बरॉज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जाएगा। इस हेतु सर्व संबंधित उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित अपने चल-अचल सम्पत्ति को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर लें। इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित खनिज, खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह की अगुवाई में भ्रष्टाचार में लिप्त अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलसचिव के विरुद्ध सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय का घेराव कर कुलपति को ज्ञापन सौपा। एनएसयूआई ने कुल सचिव पर लगाए अनेक गंभीर आरोप रंजेश सिंह ने बताया कि लगातार अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलसचिव अपनी प्रशासनिक अक्षमता और छात्र विरोधी गतिविधि करते आ रहे है। जहां अशासकीय महाविद्यालयों को शोध केंद्र बनाया गया है, लेकिन वहां अवैध वसूली हो रही है। रजिस्ट्रार इन्हें संरक्षण दे रहे हैं। कई अशासकीय महाविद्याल यूजीसी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: 36 वर्षीय कैब चालक कल्लू ने दिनभर पैसा कमाया और रात को खाना खाकर 4 पैग लगाकर कार की एसी चलाई और कैब में ही सो गया. दिनभर की थकान, ऊपर से शराब का नशा और एसी की ठंडी हवा, थोड़ी देर में ही कल्लू को गहरी नींद आ गई. उसकी कैब प्रह्लाद गढ़ी में एक ट्रैफिक सिग्नल के किनारे खड़ी थी. सुबह देर तक कैब में कोई हलचल नहीं हुई तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी और आसपास के लोगों को शक हुआ. उन्होंने पास जाकर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर चौंक उठे. गाड़ी का गेट खोलने पर…
