Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत….लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो…

    August 4, 2026

    Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक… एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट’ को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    August 4, 2026

    राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मक्का में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, हज गए 500 से अधिक लोगों की मौत, 68 भारतीय भी शामिल
    Featured

    मक्का में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, हज गए 500 से अधिक लोगों की मौत, 68 भारतीय भी शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गर्मी के बढ़ते प्रकोप की वजह से ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी लोगों की जान जा रही है। सऊदी अरब के मक्का में भीषण गर्मी का प्रकोप यहां हज करने आए लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

    भारत से हज करने के लिए मक्का गए 68 लोगों की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास के सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि इस वर्ष हज करने के लिए आए 68 भारतीयों की गर्मी से मौत हो गई।

    सऊदी अरब में भारतीय दूतावास की ओर से जानकारी दी गई कि इस वर्ष मक्का में हज करने आए कई भारतीय लापता हैं। जिसके बाद एक राजनयिक ने अपनी पहचान नहीं बताने की शर्त पर एफपीआई से कहा कि हमने 68 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की है।

    कुछ लोगों की मौत प्राकृतिक कारणों की वजह से हुई है, कई बुजुर्ग लोग भी हज करने के लिए मक्का आए थे। सऊदी के पवित्र शहर मक्का में जिस तरह से पारा अपने चरम पर है, उसकी वजह से इस वर्ष तकरीबन 550 लोगों की मौत हो गई, जो हज करने के लिए यहां आए थे।

    राजनयिक ने कहा कि कई भारतीय लापता हैं, लेकिन उन्होंने सही संख्या बताने से इनकार कर दिया। इस तरह के हालात हर वर्ष यहां होते हैं। इस साल भी यहां रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। गौर करने वाली बात है कि मक्का में हज करने के लिए हर वर्ष लाखों लोग आते हैं। लोग पवित्र माह धु-अल हिज्जा में यहां हज करने के लिए आते हैं।

    यह भी पढ़ें :  पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    ऐसी मान्यता है कि हर मुस्लिम व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार हज करना चाहिए। पिछले कुछ दशकों की तुलना में इस वर्ष मक्का में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है।

    पिछले वर्ष हज करने आए 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 2000 से अधिक लोगों की गर्मी की वजह से तबीयत खराब हो गई थी। मक्का में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

    यह भी पढ़ें: खुशखबरी ! रेलवे ने बढ़ाई असिस्टेंट लोको पायलट की वैकेंसी, 5696 से 18799 पद किये

    यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आतंकवादियों को PM मोदी का सख्त संदेश, अशांति के बीच योगा से देंगे दुनिया को मैसेज

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर नही लिख सकी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा, जो लिखा उसे पढ़कर आप पकड़ लेंगे माथा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत….लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो…

    August 4, 2026

    Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक… एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट’ को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    August 4, 2026

    राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 4, 2026

    दो दिन पहले जिस कमरे में एक साँप को मारा गया था, वहीं दूसरे साँप ने दो मासूमों को डस लिया…भाई की मौत…बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

    August 4, 2026

    Korba: नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    August 3, 2026

    संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा – गोपाल मोदी

    August 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,804 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,465 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,160 Views
    Don't Miss

    कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत….लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो…

    August 4, 2026

    श्रीनगर (वारिस शाह) :  सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब के हिमली…

    Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक… एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट’ को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    August 4, 2026

    राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 4, 2026

    दो दिन पहले जिस कमरे में एक साँप को मारा गया था, वहीं दूसरे साँप ने दो मासूमों को डस लिया…भाई की मौत…बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.