Author: Deepak Sahu
महिला संबंधी अपराधों में पुलिस की त्वरित कार्यवाही। रिपोर्ट के 04 घंटे के अंदर तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में छत्तीसगढ़ मरवाही/स्वराज टुडे: तीनों मामले थाना मरवाही के है। पीड़िता थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनाक 17/01/24 को घर में अपने बच्चे के साथ थी। बच्चे को बाहर लघुशंका कराने ले गई थी । उसी समय आरोपी अजय लहरे आया और उससे छेड़खानी करने लगा । जब वह चिल्लाई तो पड़ोस के लोग आ गए तो आरोपी वहां से भाग गया। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 354, 354 क भादवि कायम कर विवेचना में लिया…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आस्था की पावन नगरी अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कोरबा भी भक्ति रस से सराबोर होकर राममय हो गया । कोरबा के सभी मंदिरों की साफ-सफाई कराते हुए आर्कषक रूप से लाइटिंग एवं विभिन्न रंगो के कपड़ो से सजाया गया और अभूतपूर्व उल्लास व उमंग की लहर देखने को मिली। कोरबा के डीडीएम स्कूल के सामने नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर में भी दिनांक 21 जनवरी से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवार की सुबह पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सपत्निक विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद का वितरण किया।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बालको नगर में भी जगह-जगह बहुत से भक्ति में कार्यक्रम किए गए। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र बालको नगर स्थित श्री राम मंदिर रहा। जहां अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा एवं अन्य कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण कोरबा की सबसे बड़ी एलइडी स्क्रीन पर दिखाया गया। साथ ही श्री राम मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से टेंट, झालर, तोरण एवं अन्य संसाधनों से सजाया गया। सुबह मंदिर के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, उनकी पत्नी एवं सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित रहे। जिन्होंने अयोध्या…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद एक बड़ी सोलर योजना की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनका यह संकल्प और प्रशस्त हुआ कि देशवासियों के घरों की छत पर उनका सोलर सिस्टम हो. पीएम मोदी की घोषणा के मुताबिक, एक करोड़ घरों में एक योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगेगा. क्या कुछ कहा पीएम मोदी ने? पीएम मोदी ने अपने सोमवार (22 जनवरी) को अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया, ”सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कोरबा जिले के सुप्रसिद्ध गायक सुमित बनर्जी ने 22 जनवरी 2024 की पूर्व संध्या को अपने नए चैनल “शिवाय प्रोडक्शन” पर एक भक्तिमय संगीत आपके समक्ष प्रस्तुत की है, जिसमें कोरबा के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी भूमिका अदा की है। अपनी इस स्वरचित रचना को स्वयं अपनी सुमधुर आवाज से सुमित बैनर्जी ने सजाया है, जिसे छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य क्षेत्रों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह रचना…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम कोलगा में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्राम कोलगा में भगवान राम की पूजा हवन प्रसाद वितरण किया गया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो जी ने ग्राम कोलगा के महादेव चौरा में दीप प्रजवालित किया। श्री महतो ने कहा लगभग साढ़े पांच सौ साल बाद राम लला अयोध्या में विराज रहे हैँ सभी गांव मे दीवाली की तरह हर घर दीप जलाएं और दीपोत्सव मनाएं । श्री महतो द्वारा हर परिवार को दीप भेंट किया गया छत्तीसगढ़ी परम्परा सुआ नृत्य द्वारा विकास महतो जी का स्वागत किया…
*श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी स्क्रीन पर हुआ सीधा प्रसारण *कोरबा हुआ राममय, विभिन्न भक्तिमय व मानस गायन कार्यक्रमों का आयोजन कोरबा/स्वराज टुडे: अयोध्या के श्री राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संपूर्ण जिले में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस गौरवशाली पल के पूरे जिलेवासी साक्षी बने। कोरबा में बुधवारी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या में आयोजित श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने श्री रामजानकी मंदिर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-चाम्पा मार्ग पर उरगा स्थित होटल रिलेक्स-इन में राज्य भर के अनुभवी और वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रोग और उपचार से जुड़े कई विविध पहलुओं पर मंथन किया। राज्य स्तरीय 23 वां हड्डी रोग सम्मेलन एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 2024 का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव नवीन ठक्कर, एम्स रायपुर के डॉ. अजय सिंह, आयोजन समिति के संरक्षक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. ए. मेश्राम, छत्तीसगढ़ ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक अग्रवाल और सचिव डॉ. विपिन जैन, कोरबा सीएमएचओ एस.एन. केसरी ने फीता काटकर किया। छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: साई बाबा नेत्र हॉस्पिटल द्वारा 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क जांच शिविर दिनांक 15 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रातः 10 से शाम 6:00 बजे तक सभी शाखाओ में किया जा रहा है। इस शिविर में लोगो की दिलचस्पी देखी जा रही है। इस शिविर के प्रथम दिन ही 100 से अधिक लोगों ने अपनी जांच कराई। इसमें अंत्योदय कार्ड धारको का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। तथा अन्य लोगों का अत्यंत कम दर में अत्याधुनिक तकनीक द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। इस शिविर नेत्र,डेंटल,बीपी एवं…
उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: राम जी के बाल स्वरूप की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। बाल स्वरूप में प्रभु श्री राम की मूर्ति गर्भ गृह में विराजमान हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य यजमान बनकर प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा की । प्रभु राम का बाल स्वरूप अति मनमोहक और निराला है। चेहरे पर तेज, हाथ में धनुष बाण लिए बाल रूप में रामलला सब का मन मोह रहे हैं। बड़ी अनोखी तरह से प्रभु की मूर्ति की कारीगरी की गयी है। इसलिए आइए जानते हैं प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप मूर्ति से जुड़ी 10…
