Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हिन्दू छात्र -छात्राओं को मुस्लिम बनने के लिए प्रेरित करता था प्रोफेसर, मुस्लिम छात्रों में हिन्दू छात्राओं का नम्बर बांटने का भी आरोप, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    हिन्दू छात्र -छात्राओं को मुस्लिम बनने के लिए प्रेरित करता था प्रोफेसर, मुस्लिम छात्रों में हिन्दू छात्राओं का नम्बर बांटने का भी आरोप, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    उज्जैन/स्वराज टुडे: महाकाल की नगरी में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है । दरअसल उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। फार्मेसी डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने एक मुस्लिम केमेस्ट्री प्रोफेसर अनीस शेख पर हिन्दू छात्र-छात्राओं को टारगेट करते हुए उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक छात्र-छात्राओं को नमाज पढ़ने व मुस्लिम बनने के फायदा बताते हुए इसके लिए उकसाते हैं।

    प्रोफेसर पर धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप

    इसके अलावा स्टूडेंट्स ने प्रोफेसर पर धार्मिक आधार पर भेदभाव करते हुए स्टूडेंट्स को पास व फेल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनीस शेख बिना क्लास अटैंड करे मुस्लिम छात्र-छात्राओं को पास कर देते हैं, जबकि हिंदू छात्र-छात्राओं को बार-बार फेल कर देते हैं। इस मामले में कुलपति का कहना है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जिसके बाद उन्होंने उस शिक्षक को 15 दिन के लिए कॉलेज आने से मना कर दिया है।

    आरोपी शिक्षक के खिलाफ हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा

    इसी बात को लेकर शुक्रवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने छात्र संगठन ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के नेतृत्व में कॉलेज के गेट पर हंगामा करते हुए गेट पर ताला जड़ दिया। स्टूडेंट्स की मांग थी कि आरोपी प्रोफेसर अनीस शेख को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

    कॉलेज में हंगामा बढ़ता देख विक्रम विश्व विद्यालय के कुलपति अखिलेश पांडे भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने टीम बनाकर जांच करवाने और सायबर सेल में शिकायत करने का आश्वासन दिया है।

    यह भी पढ़ें :  अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    आरोपी शिक्षक 15 दिनों के लिए सस्पेंड

    फार्मेसी डिपोर्टमेंट में हंगामा बढ़ता देख और गेट पर ताला लगा होने से परीक्षा लेट होने पर ABVP के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की कुलपति से तीखी बहस हो गई। काफी हंगामे के बाद जब कुलपति ने आरोपी प्रोफेसर अनीस शेख को 15 दिन के लिए हटाने और जांच करवाने का आश्वासन दिया तब जाकर कार्यकर्ता और छात्र माने। कुलपति ने इस मामले में साइबर सेल से मदद मांगी है और जांच के बाद पुलिस को शिकायत की बात कही है।

    इस मामले को लेकर ABVP के महामंत्री आदर्श चौधरी ने बताया कि लगातार शिकायत थी कि अनीस शेख केमेस्ट्री में हिन्दू स्टूडेंट्स को फेल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने हिन्दू छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप भी बना रखा है, जिसमें धर्मांतरण की बातें कही जाती हैं। साथ ही नमाज पढ़ने व मुस्लिम बनाने के फायदे बताए जाते हैं। जिसके बाद आज हमने घेराव कर प्रदर्शन किया है।

    मुस्लिम स्टूडेंट्स को नमाज पढ़ने के नंबर और हिन्दू को सप्लीमेंट्री

    इस मामले में एक छात्र राहुल सिंह ने कहा कि अनीस शेख अन्याय कर रहे हैं। विद्या के मंदिर में धर्म की शिक्षा दी जा रही है। नमाज पढ़ने का बोलते हैं जो कि गलत है। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहे हैं। टीका-कलावा के लिए रोक लगाते हैं। लड़कियों को परेशान करते हैं। मुस्लिम लड़के-लड़कियों को अच्छे नम्बर दे रहे हैं, जबकि हिन्दू छात्र-छात्राओं को कम नम्बर दिए जा रहे हैं। केमेस्ट्री विषय में एक भी मुस्लिम छात्र-छात्रा फेल नहीं होता है, जबकि सभी हिन्दू लड़के-लड़कियों को एटीकेटी मिलती है।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं....कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    कुलपति बोले- तीन साल से मिल रही है शिकायत

    उधर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीन साल से शिक्षक अनीस शेख की शिकायत हो रही थी। डायरेक्टर ने कई बार उन्हें समझाया भी था। कुछ के साथ नम्बर का प्रॉब्लम था। अब उन्हें 15 दिन के लिए रोका गया है। ये भी शिकायत मिली है कि उन्होंने वॉट्सएप ग्रुप बनवाया। मुस्लिम छात्रों के बीच हिन्दू छात्राओं के नम्बर बांटे गए जिसमें लड़कियों से बात करने उन्हे मैसेज करने की बात भी सामने आई है। इसको लेकर हमने जांच बिठा दी है और सायबर सेल से शिकायत कर उनसे भी जांच का आग्रह करेंगे। अगर जांच में कुछ पाया जाता है तो पुलिस को शिकायत की जाएगी। वही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई जरूर करेंगे।

    प्रोफेसर बोला- सारे आरोप गलत

    इस मामले में अतिथि प्रोफेसर अनीस शेख ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि कोरोना काल के दौरान वॉट्सएप ग्रुप बनाया था, ताकि इससे छात्रों को जानकारी मिलती रहे। मैं 13 साल से अतिथि शिक्षक हूं। इस प्रकार के आरोप पहले कभी नहीं लगे हैं। कुछ लोगो द्वारा छात्रों को मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास में शामिल नहीं हुए कलेक्टर-एसपी, क्षेत्रीय विधायक का फूटा गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

    यह भी पढ़ें: शिमला में दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत; 3 की हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने किया पटवारियों के तबादलों के आदेश को निरस्त, सामने आई ये बड़ी वजह…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,527 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.