Author: Deepak Sahu
मुम्बई/स्वराज टुडे: 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में देश के अलग-अलग राज्यो में शोभा यात्रा और सभाएं आयोजित की गई। इसी क्रम में मुंबई के मीरा रोड से भी शोभा यात्रा निकली, जहां यात्रा पर हमला किया गया। मीरा रोड मुस्लिम बहुल्य इलाका है। अब इस मामले में मोदी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। अब पुलिस ने मुंबई के मीरा रोड उपनगर में “अवैध” निर्माणों को ध्वस्त कर दिया है। अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर पुलिस ने कहा कि आरोपियों द्वारा किए गए “अवैध” अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है । यह एक प्रयोग है…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए अयोध्या धाम व श्रीराम मंदिर मील का पत्थर साबित होगा। स्टॉक रिसर्च फर्म जेफरीज ने दावा किया है कि वेटिकन सिटी और मक्का से कहीं अधिक अयोध्या में एक वर्ष के अंदर पांच करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मक्का में प्रतिवर्ष दो करोड़ और वेटिकन सिटी में 90 लाख श्रद्धालु आते हैं। एसबीआई की रिसर्च के अनुसार, उत्तर प्रदेश को अयोध्या की वजह से एक वर्ष में 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त कर संग्रह का लाभ मिलने की उम्मीद है। सोमवार को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के…
इस स्कूल की पहले भी कई शिकायते आती रही हैं करोना काल में भी पूरी फीस ली थी? बिलासपुर/स्वराज टुडे: प्रायवेट स्कूल मतलब दूध निकालने वाली मशीन ऐसा कहा जा सकता है बच्चों की फीस इस कदर अनाप शनाप बढ़ाई जाती हैं जिस पर सरकार का कोई लगाम नहीं हा आज हम बात कर रहे हैं बिलासपुर में स्थित एक ऐसा प्रायवेट स्कूल एल सी आई टी पब्लिक स्कूल जिसने करोना काल में भी पूरी फीस बच्चो से ली आन लाइन एजुकेशन होने के बाद भी और प्रति वर्ष स्कूल फीस बढ़ाई वो अलग स्कूल न हुआ शिक्षा के नाम…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 23 जनवरी सुबह 11:30 बजे कोरबा बंग समाज ने सुभाष चौक निहारिका में सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कोरबा बंग समाज के अध्यक्ष डॉ देवनाथ एवं प्रोफेसर कुणाल दास गुप्ता द्वारा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। कोरबा बंग समाज के उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के चरणों में पुष्प गुच्छ एवं मोमबत्ती जलाकर उन्हें सहृदय याद किया गया। कोरबा बंग समाज के अध्यक्ष डॉ देवनाथ ने नेताजी को स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी की जिंदगी और देश के…
*🔹साइबर सेल कोरबा एवं सीएसईबी चौकी की संयुक्त कार्यवाही* *🔹आरोपियों से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जप्त। कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 22.01.2024 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला था टीपी नगर कोरबा में कुछ लोग भारी मात्रा में हुक्का बार का अवैध रुप से संचालन किये है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिसपर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिन्सन गुडिया व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण मे तत्काल त्वरित कार्यवाही करने हेतु…
विज्ञान, कला एवं टेक्नालॉजी के नवाचारों ने सीवीआरयू को बनाया सर्वोतम, डॉ.सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय की उपलब्धिों एवं भावी योजनाओं को किया साझा बिलासपुर/स्वराज टुडे: डॉ.सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय 2006 में आदिवासी बाहुल क्षेत्र कोटा में स्थापित होकर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। विश्वविद्यालय आदिवासी अंचल के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को विशेषकर छात्राओं को विज्ञान, तकनीक, प्रबंधन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं भाषा से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। इसके साथ कौशल में दक्ष करने के बाद उद्यमी बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहा है। यहां पढ़ने वाले…
छत्तीसगढ़ बलरामपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की बलरामपुर पुलिस ने मासूम की मौत पर भी रिश्वत वसूल ली। बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हुई तो सब इंस्पेक्टर ने ज्यादा दूध पिलाकर जान लेने का दोष मां पर ही मढ़ दिया। इसके बाद 9 हजार रुपए ले लिए। मामला सामने आने पर घूसखोरी के रुपए लौटाने पहुंच गया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। रघुनाथ नगर के बेतो गांव निवासी संतोष कुशवाहा की 2 महीने की बच्ची की नवंबर 2023 में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचे, जहां इलाज डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला ट्रैफिक पुलिस ने आज मंगलवार को यातायात पुलिस इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनोज राठौर के नेतृत्व में निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिस्दी के छात्रों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनोज राठौर द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते है, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूरी पालना करनी चाहिए। कार व हलके वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह…
मुम्बई/स्वराज टुडे: मुम्बई के मेयर हॉल में संस्कार सेना द्वारा आयोजित समारोह में डॉ कृष्णा चौहान को संगीतकार दिलीप सेन, एसीपी संजय पाटिल, तेज सप्रू और रमेश गोयल के हाथों श्रवण कुमार अवार्ड से सम्मानित किए गए। इस सम्मान के लिए कृष्णा चौहान ने आयोजको का आभार जताया। बता दें कि हाल ही में महान संगीतकार इस्माइल दरबार ने “राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024” का पोस्टर लॉन्च किया है जिसका आयोजन डॉ कृष्णा चौहान द्वारा किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को भव्य रूप से “राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024” के तीसरे सीज़न का आयोजन मुम्बई…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में दर्री थानांतर्गत एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा हैं की एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में पदस्थ डॉ. विशाल तिवारी की इस सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी कॉलोनी स्थित अपने घर से डॉ. विशाल तिवारी कार में सवार होकर किसी निजी कार्य से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एयर बैग खुलने के बाद भी वह गंभीर रुप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए तत्काल विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। परन्तु…
