What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सूदखोर इरफान उर्फ मोनू कुरैशी के जेल में बंद होने के बाद उसकी सुदखोरी का धंधा उसके दोनों भांजे सलमान और नदीम व उसका भाई इक़बाल संभाल रहे हैं। उनके द्वारा ब्याज की रकम वसूलने के लिए कर्जदारों को मारपीट करने, जबरन उठा ले जाने व जान से मारने की धमकी दी जारी है। उनसे भयभीत कर्जदार पीड़ित 𝗦𝗘𝗖𝗟 कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सूदखोरी की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिये थे जिसके बाद शिकायतकर्ताओं के शिकायत पर इरफान उर्फ मोनू कुरैशी के खिलाफ क्षेत्र के…
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पालक ज्यादा से ज्यादा समय देवें : कलेक्टर कोरबा/ स्वराज टुडे: देश की शिक्षा बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति लागू की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की भी सोच यही है कि हमारे प्रदेश के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करके अच्छे नागरिक बनें और देश की सेवा करें। इसके लिए आज से प्रदेश सहित कोरबा जिले के सभी 248 संकुल स्तर पर मेगा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 4 अगस्त 2024 को बाकी मोगरा महिला मोर्चा के द्वारा मंडल सावन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री लखन लाल देवांगन जी वाणिज्य उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री एवं विधायक जी की धर्मपत्नी राजकुमारी देवांगन जी उपस्थित रही । इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेम पटेल जी की धर्मपत्नी शांति पटेल जी भी उपस्थिति रही। वहीं हमारे नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष शैल राठौर दीदी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थिति रही । इस उत्सव में शामिल बाकी मोगरा महिला मोर्चा के…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बांग्लादेश से हिंसक विरोध प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं. वीडियो ऐसे हैं कि इन्हें देखने के बाद दिल दिमाग काम करना बंद कर देंगे. कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि क्या सच में ऐसा कुछ हो सकता है? हम आपके साथ एक वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हिंसक प्रदर्शनकारी हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं. ये वीडियो अपने आप में खतरनाक है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हिंदुओं के घरों…
छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़/स्वराज टुडे: झमाझम बारिश के साथ साथ क्षेत्र में सर्पदंश के मामले सामने आने लगे हैं। बीती रात भी सर्पदंश से मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक गुरप्रीत अगरिया उम्र 5 वर्ष रात को खाना खाकर अपनी मां के साथ पलंग में सो रहा था। करीबन 11 बजे उसकी मां की आंख खुली तो बच्चे के पेट के ऊपर जहरीरे करैत सांप लिपटा हुआ था। पेट के दाहिने एवं बांये साईड में काटने से काला निशान दिखाई दे रहा था। जिसे ईलाज हेतु सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में करीब 1.50 बजे भर्ती किये। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत…
ध्वनी प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए कोरबा पुलिस कर रही जनता से अपील कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनी प्रदूषण रोकथाम निर्देश दिये गये है उसी तारतम्य में जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही की गई है। राजसात कार्यवाही के पूर्व प्रदूषण नियंत्रण इंजीनियर के द्वारा मोडिफाईड सायलेंसरो का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ध्वनी प्रदूषण पीड़ित लोगो का कथन लिया जा रहा है। डिजिटल साक्ष्य भी संकलित किया जा रहा…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: आप सभी अवगत ही है कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मोबाईल app लॉन्च कर दिया गया है, जिसे Google Play स्टोर से (Mahtari Vandan yojna) टाइप कर प्रथम क्रम में दर्शित app ( Chips Communication) को डाउनलोड कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ● App का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय ● app प्रथमतः पब्लिकअर्थात आम लोगों के लिए है, सामान्य नागरिक अपना मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से रजिस्टर्ड होंगे। ● अन्य अधिकारी अभी सामान्य नागरिक की हैसियत से रजिस्टर्ड हो सकेंगे। ●app के माध्यम से हितग्राही अपने भुगतान की स्थिति देख…
छत्तीसगढ़ कबीरदास/स्वराज टुडे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के भतीजे का शव जिले के रानीधारा झरने से बरामद किया गया है। फ्रेंडशिप डे पर तुषार साहू अपने 6 दोस्तों के साथ कबीरधाम जिले में रानीधारा झरने पर पिकनिक मनाने गया था। नदी में नहाते समय उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसडीआरएफ की एक टीम को भी मौके पर भेजा गया। एसडीआरएफ कर्मियों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। मृतक का नाम तुषार साहू जिला सेना के अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र…
उत्तरप्रदेश कासगंज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कासगंज में प्रसवपीड़ा के बाद अस्पताल ले जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजन पर इलाज न कराने का आरोप लगाया। मामला बढ़ा तो पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने श्मसान घाट से शव को कब्जे में लिया। दोनों पक्षों से बात करके जानकारी ली। मायकेवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना पटियाली थाना क्षेत्र के वृत्यना मोहल्ले की है। यहां के निवासी लालाराम पांडेय के बेटे किशन पांडेय का विवाह पांच वर्ष पूर्व मुन्ना लाल की बेटी पूनम (26) के साथ हुआ था। पूनम…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नाहिद इस्लाम, आसिफ महमूद और अबू बकर… ढाका यूनिवर्सिटी के यही वो तीन छात्र हैं, जिन्होंने बांग्लादेश में इतना बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया कि पीएम शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा. तीनों सामान्य घरों से आते हैं. इनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड भी नहीं है. कुछ छोटे-मोटे प्रदर्शनों का हिस्सा रहे. लेकिन आरक्षण की एक आग ने इनके अंदर इतना गुस्सा भर दिया कि ये सरकार से लड़ गए. रही सही कसर, सरकार ने पूरी कर दी. इनके खिलाफ कार्रवाई की गई. इन्हें प्रताड़ित किया गया, जिससे गुस्सा और बढ़ता चला गया. सादे कपड़ों में आकर…
