छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 4 अगस्त 2024 को बाकी मोगरा महिला मोर्चा के द्वारा मंडल सावन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री लखन लाल देवांगन जी वाणिज्य उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री एवं विधायक जी की धर्मपत्नी राजकुमारी देवांगन जी उपस्थित रही ।

इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेम पटेल जी की धर्मपत्नी शांति पटेल जी भी उपस्थिति रही। वहीं हमारे नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष शैल राठौर दीदी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थिति रही ।

इस उत्सव में शामिल बाकी मोगरा महिला मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया और जिसमें बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। महिलाओं और महिला मोर्चा की बहनों ने आकर्षक गेम्स में हिस्सा लेकर जमकर आनंद उठाया । साथ ही मनमोहक डांस की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
अंत में महिला मोर्चा की समस्त बहनों को सावन उत्सव को सफल बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़ें: मां के साथ पलंग पर सो रहा था मासूम, सर्पदंश से हुई मौत, बरसात में सर्पदंश से बचाव के लिए करें ये उपाय
यह भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना के लिए शासन ने लॉन्च किया मोबाइल एप, ऐसे रहें हमेशा अपडेट


