Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»थोड़ी देर और होती तो जला दी जाती विवाहिता की चिता, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त किया शव, जानिए क्या है पूरा मामला
    Featured

    थोड़ी देर और होती तो जला दी जाती विवाहिता की चिता, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त किया शव, जानिए क्या है पूरा मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कासगंज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कासगंज में प्रसवपीड़ा के बाद अस्पताल ले जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजन पर इलाज न कराने का आरोप लगाया। मामला बढ़ा तो पुलिस बुला ली गई।

    पुलिस ने श्मसान घाट से शव को कब्जे में लिया। दोनों पक्षों से बात करके जानकारी ली। मायकेवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

    घटना पटियाली थाना क्षेत्र के वृत्यना मोहल्ले की है। यहां के निवासी लालाराम पांडेय के बेटे किशन पांडेय का विवाह पांच वर्ष पूर्व मुन्ना लाल की बेटी पूनम (26) के साथ हुआ था। पूनम का मायका बदायूं जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के परमू गांव में था। रविवार की रात पूनम को प्रसव पीड़ा हुई।

    परिजन उसे लेकर कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने पूनम को रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बरेली जा रहे थे, रास्ते में पूनम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर लौट आए। मायके वालों को बेटी की मौत की सूचना दी। खबर पाकर मायके पक्ष के लोग पहुंचे।

    मायके वालों ने कहा कि दहेज की मांग न पूरी न होने पर ससुरालीजन ने बेटी के इलाज में लापरवाही बरती। इससे बेटी की मौत हो गई। विवाद बढ़ा तो मोहल्ले के लोगों ने दोनों परिवारों में समझौता करा दिया। इसके बाद ससुरालवाले शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे। इसी बीच दोनों परिवारों में फिर कहासुनी हो गई।

    मामला इतना बढ़ा की मायकेवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद वल्लभ शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मलिक सहित पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने श्मशान घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम के भाई दीपक ने दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया है।

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    यह भी पढ़ें: नाहिद, आसिफ, बकर… कॉलेज के वो 3 लड़के, जिन्‍होंने शेख हसीना का करवा दिया तख्तापलट

    यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप संचालक से 6 लाख की लूट, बदमाशों ने जानलेवा हमला कर वारदात को दिया अंजाम

    यह भी पढ़ें: चाहे खूनी बवासीर हो या बादी का, चाहे बवासीर में मस्से अंदर हो या फिर बाहर, सिर्फ़ 1 सप्ताह में इसको जड़ से मिटाने का चमत्कारी उपाय…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    October 1, 2026

    धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, मदद के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    October 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,973 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,398 Views
    Don't Miss

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    • BALCO अपनी बाउंड्री पीछे कर सड़क के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराए कोरबा/स्वराज टुडे:…

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.