What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ धमतरी/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के पढ़े लिखे बेरोजगारों के अच्छे दिन आने वाले हैं. करीब 570 विभिन्न पदों पर रोजगार मेले के जरिए बेरोजगार युवक और युवतियों को नौकरी मिलेगी. धमतरी में रोजगार प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में नौकरी का संकट अब धीरे धीरे खत्म हो सकता है क्योंकि कई जिलों में नौकरी की बहार आ रही है. धमतरी में युवाओं को बंपर वैकेंसी के तहत नौकरी मिलने का चांस है. धमतरी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी की तरफ से 27 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन हो रहा है. यह कैंप नगरी में सुबह…
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी मीडिया डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा से लौटते वक्त भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 46 मिनट तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में रहा। इससे पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया की सद्भावना के बिना ही पीएम मोदी ने पोलैंड और यूक्रेन से लौटते वक्त पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। पोलैंड की एक हाई-प्रोफाइल यात्रा से लौटते समय पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के माध्यम से पीएम मोदी ने 46 मिनट की अप्रत्याशित यात्रा की। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भरते समय प्रधानमंत्री…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र विश्व सद्भावना भवन के सभागार में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणी जी 17वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भा.ज.पा. पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा की प्राचार्य शांति मोहन्ती एवं स्थानीय सेंवाकंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी, जमनीपाली सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बिन्दू, सक्ती सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी तुलसी दीदी उपस्थित थी। दादी प्रकाशमणी जी के तस्वीर पर पुष्पों की माला व श्रद्धासुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। भा.ज.पा. पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने अपने भाव प्रकट करते हुए कहा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: संतो के मार्गदर्शन में पूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी (चिन्मय मिशन के संस्थापक) की अध्यक्षता में उन्हीं के मुम्बई स्थित आश्रम ‘‘सांदीपनी साधनालय’’ में आयोजित बैठक में मास्टर तारा सिंह, ज्ञानी भूपेन्द्र सिंह (अध्यक्ष-शिरोमणि अकाली दल), डॉ0 के. एम. मुंशी जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर, श्री गुरु जी के नेतृत्व के द्वारा 29 अगस्त 1964 को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विश्व हिंदू परिषद की नींव रखी गई थी l जिसमें पूरे विश्व के हिंदू संगठनों के मुखिया एवं भारत के सभी हिंदु संगठन के अनुयाई संतो, संगठनों के प्रमुखों…
उत्तरप्रदेश गौतमबुद्ध नगर/स्वराज टुडे: दनकौर थाना क्षेत्र के मुरर्शदपुर-जगनपुर गांव के पास दहेज में मिली फॉर्च्यूनर कार बेचने पर हुए विवाद में विवाहिता को पति व उसके परिवार के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पिछले करीब 4 दिन से इसी बात पर पति-पत्नी विवाद चल रहा था. डीसीपी ने बताया कि दिल्ली सराय काले खां निवासी हरवीर सिंह ने अपनी बेटी निधि का विवाह 2020 में जगनपुर गांव निवासी दीपक भड़ाना के साथ किया था. विवाह में हरवीर ने हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था. हरवीर का आरोप है कि इसके बाद भी बेटी के ससुराल पक्ष…
मुंबई/जयपुर(स्वराज टुडे) : जयपुर की सड़क पर गुरुवार को एक अनोखा नजारा नजर आया। पहली बार राजस्थानी फिल्म के प्रचार और राजस्थानी भाषा की आवाज बनकर सैकड़ों की संख्या में लोग जयपुर की प्रमुख सड़क गोपालपुरा रोड पर अनोखे अंदाज में नजर आए। मौका था, राजस्थानी फिल्म भरखमा के लिए हुए पैदल मार्च कार्यक्रम का। त्रिवेणी नगर से रिद्धि सिद्धि स्थित होटल सफारी तक एक्टर श्रवण सागर और हरियाणा की स्टार अंजलि राघव के नेतृत्व में लोग इस पैदल मार्च में शामिल हुए। ढोल-शहनाई की धुनों के बीच लोगों ने राजस्थानी भाषा और सिनेमा के लिए नारे भी लगाए। यहां…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे : पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश से हसदेव मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है । इसके चलते बांध के 5 गेट खोले दिए गए हैं। इससे पहले कल रात 9 बजे 3 गेट खोले गए थे। रात में जल भराव बढ़ने पर 2 और गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। बता दें कि तीन साल बाद मिनीमाता बांगों बांध के 5 गेट खोलने की नौबत आई है। कोरिया, चिरमिरी व कोरबा में लगातार बारिश से बांगो बांध 98 प्रतिशत से अधिक भर चुका है जिसके कारण 5 गेट से 50…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दैनिक लोकसदन के संपादक व प्रतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष सुरेश रोहरा एवं मार्गदर्शक वरिष्ठ पत्रकार सनंददास दीवान के द्वारा कोरबा के पत्रकार जगत में संघर्षशीलता की मिसाल स्व. रमेश पासवान की स्मृति में विगत तीन वर्षों से जिले के एक पत्रकार को सम्मानित व पुरस्कृत करने का बीड़ा उठाया गया है। इस कड़ी में वर्ष 2024 का सम्मान युधिष्ठिर राजवाड़े को प्रदान किया गया है। इससे पूर्व प्रथम वर्ष यह सम्मान सुखसागर मन्नेवार, द्वितीय वर्ष सत्यनारायण पाल को दिया गया है। पं.मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन में कार्यक्रम का आयोजन देश के महान व्यंग्यकार हरीशंकर परसाई की 101वीं…
ठाणे/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला को अपने माता-पिता के घर से पैसे नहीं लाने पर उसके ससुरालवालों ने इमारत की छठी मंजिल से धक्का दे दिया जिसके बाद अब महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस वारदात को लेकर पुलिस ने शनिवार को बताया कि 40 साल की एक हाउस वाइफ को उसके ससुरालवालों ने माता-पिता से पैसे नहीं लाने पर एक इमारत की छठी मंजिल से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. एक अधिकारी ने बताया…
वीकेंड पर लोग अपने पेंडिंग काम पूरा करने के साथ-साथ अपनी कार की सर्विस भी करवाने जाते हैं। वैसे आजकल पिक एंड ड्राप की सुविधा मिलती है, पर उसके लिए आपको एक्स्ट्रा पेमेंट देना होगा। आप बस सर्विस सेंटर को कॉल करके सर्विस बुक करें। उनकी टीम आपके घर आकर गाड़ी को लेकर जाएगी और सर्विस के बाद घर पर आपकी कार ड्रॉप कर देगी। लेकिन इस तरह की सर्विस करवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है वरना बाद में परेशानी हो सकती है। कार हैंडओवर करने से पहले करें ये काम सर्विस पर…
