What's Hot
Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दे दी है. इस योजना का उद्देश्य केंद्रीय कर्मचारियों को गारंटीड पेंशन, पारिवारिक पेंशन और न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन प्रदान करना है. यह योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी. केंद्र सरकार के कर्मचारी नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में से किसी एक को चुन सकेंगे. इसके अलावा मौजूदा केंद्र सरकार के NPS का लाभ पाने वालों के पास UPS में स्विच करने का विकल्प भी होगा. इतना ही नहीं, राज्य सरकारों के पास भी यूनिफाइड पेंशन स्कीम को…
मुंबई/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मुखिया राज ठाकरे एक बार फिर से अपने बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं. बदलापुर में हुई घटना के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुछ ऐसा बोल गए कि अब उनका बयान चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से अपील की है कि एक बार उनको सत्ता दें फिर वह दिखाएंगे कि शासन कैसे चलाया जाता है. राज ठाकरे ने यह भी कहा कि अगर जनता उन्हें 48 घंटे दे दे तो वह पूरे महाराष्ट्र को साफ कर देंगे. राज ठाकरे ने यह…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर की जा रही संविदा भर्ती के लिए कोरबा जिले में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में आज स्टाफ नर्स,एएनएम, एमपीडब्ल्यू, नर्सिंग ऑफिसर के पदों की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें प्रथम पाली में 83 उपस्थित, 31 अनुपस्थित, द्वितीय पाली में 72 उपस्थित और 58 अनुपस्थित रहे। कल 23 अगस्त को जूनियर सेक्रेटरी असिस्टेंट,संगवारी डाटा एण्ट्री ऑरेटर की परीक्षा ली गई थी। उक्त दोनों दिवस में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम कोरबा जिले की वेबसाइट korba.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम का अवलोकन…
उत्तराखंड नैनीताल/स्वराज टुडे: उत्तराखंड के नैनीताल अंतर्गत रामनगर निवासी भागवत गोस्वामी का 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु गोस्वामी 10 अगस्त की दोपहर लगभग 1:30 बजे अपनी साइकिल से कहीं जाने के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उन्होंने प्रियांशु के मित्रों और अपने सगे संबंधियों से संपर्क कर प्रियांशु की पतासाजी की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। लिहाजा अगले दिन 11 अगस्त को परिजनों ने जनपद नैनीताल के कालाडूूंगी थाना अंतर्गत बेलपड़ाव चौकी में प्रियांशु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने हर संभावित क्षेत्रों में लापता प्रियांशु की…
उत्तरप्रदेश नगरा-बलिया/स्वराज टुडे: यूपी के बलिया में बीते 13 अगस्त को एक युवती की लाश मिली थी। प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या की गुत्थी सुलझते देर नहीं लगी। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने ही की थी। पुलिस की पूछताछ में पिता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। गड़वार पुलिस ने 13 अगस्त को पखनपुरा नहर की पुलिया में एक युवती का शव बरामद किया था। पुलिस ने आसपास के गांवों में…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा, इसे लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। अब सर्वे भी होने शुरू हो चुके हैं। हाल ही में इसे लेकर एक सर्वे आया है, जिसमें कई नेताओं की कार्यशैली को देखकर जनता ने नंबर दिए। पीएम मोदी 75 साल के होने वाले हैं तो ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा उसे लेकर सर्वे किया गया। अमित शाह बने सबकी पसंद इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में लोगों के सामने कुछ नेताओं के नाम रखे गए कि किसे जनता सबसे ज्यादा मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर…
फिजिकल कल्चरल सोसायटी के नये सदस्य सुशांत रॉय प्रमुख रूप से शामिल हुए और बैठक में अपने सुझाव रखे। बिलासपुर/स्वराज टुडे: कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला फिजिकल कल्चरल सोसायटी की बैठक मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के साथ नए सदस्य के रूप में सुशांत रॉय जी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में रघुराज सिंह स्टेडियम सहित नवनिर्मित स्पोर्ट्स कम्पलेक्स एवं स्टेडियमों का संचालन फिजिकल कल्चरल सोसायटी द्वारा किये जाने पर निर्णय हुआ. बिलासपुर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा शहर में करोड़ो रूपयों की लागत से…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 23.08.2027 को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवेयरनेस प्रोग्राम *चेतना विरूद्ध महिला एवं बाल अपराध* के तहत थाना सीपत क्षेत्रांतगर्त ग्राम लूथरा में इंतजामिया कमेटी के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में 300/400 की संख्या में छात्र छात्राएं,एवम महिलाएं उपस्थित थी जिन्हे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा ने महिलाओं एवम बालकों के विरूद्ध होने वाले अपराध के बारे में जानकारी दी तथा उनसे बचने के उपाय व घटित होने वाले अपराधों के विधिक प्रावधान से अवगत कराते हुए विस्तार से जानकारी…
आज का राशिफल: आज 24 अगस्त दिन शनिवार को चंद्रमा दिन रात मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आज चंद्रमा से सूर्य पंचम भाव में रहेगा। इन स्थितियों में आज सूर्य और चंद्रमा का नवम पंचम योग बनेगा और सूर्य से नवम भाव में चंद्रमा के होने से वरिष्ठ योग भी प्रभाव में रहेगा। जिससे आज मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आइए जानते हें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि मेष राशि के जातको के लिए आज शनिवार का…
सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद अपने ही आंखों पर यकीन नहीं होता है. हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जो वाकई में चौंकाने वाला है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मौलाना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक बेहद विवादित बयान देते हुए कहा कि “हमें अपनी बहन से ही शादी करनी चाहिए.” इस बयान ने…
