What's Hot
Author: Deepak Sahu
नासिक/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में ईगतपुरी के निकट एक एक्सप्रेस ट्रेन में बीफ़ ले जाने के संदेह में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग शख़्स के साथ उनके साथ बैठे मुसाफ़िरों ने मारपीट की है. इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जीआरपी ने इसकी जांच शुरू कर दी है. जीआरपी ने की घटना की पुष्टि जीआरपी के अनुसार, जलगांव ज़िले के निवासी हाजी अशरफ़ मनियार कल्याण में अपनी बेटी के घर जा रहे थे. इसी दौरान ईगतपुरी के पास उनके सहयात्रियों ने इस संदेह पर उनकी पिटाई कर दी कि वे गौमांस ले जा…
मध्यप्रदेश बालाघाट/स्वराज टुडे: जहरीले सांप को पकड़कर उसे घर पर लाना एक स्नेक कैचर को भारी पड़ गया। रेस्क्यू किए गए सांप ने स्नेक कैचर को ही डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचने मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की है। सांप का रेस्क्यू कर घर में रखा था जानकारी के अनुसार वारासिवनी के रहने वाला 52 वर्षीय मनोज चौहान सांप पकड़ने (snake resquer) का काम करता था। मनोज सांप का रेस्क्यू कर उसे घर लाया था। रात में उसी सांप ने मनोज को डस लिया। सांप के डसने…
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चाम्पा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.2024 की रात्रि में एक ही परिवार के 4 सदस्यों जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। इनमें पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, श्रीमती दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष और नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष के नाम शामिल हैं । सभी मृतक वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर के रहने वाले थे। उन्हें जहर सेवन के बाद दिनांक 30.08.2024 को ही जिला अस्पताल मे इलाज के लिये…
दिल्ली/स्वराज टुडे: थाईलैंड (Thailand)की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है. हर साल लाखों लोग यहां की संस्कृति, खूबसूरत बीच, और शानदार शॉपिंग के लिए थाईलैंड का रुख करते हैं. खासकर भारतीय पर्यटकों (Indian Tourists) के बीच बैंकॉक का आकर्षण काफी बढ़ा है. 2023 में मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद थाईलैंड जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या चौथे स्थान पर रही. बैंकॉक में भारतीय पर्यटकों का बढ़ता आकर्षण बैंकॉक की लोकप्रियता का कारण सिर्फ उसकी खूबसूरती और आधुनिकता ही नहीं है, बल्कि यहां के लोगों की मेहमाननवाजी और विविधता भी…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक घर की छत से 6 दिन की मासूम बच्ची का शव मिला। पुलिस ने जब मामले की जांच की और पूरा मामला खुला तो हर किसी के होश उड़ गए। बच्ची का हत्यारा कोई और नहीं उसकी खुद की मां की। आखिर क्यों एक मां ने क्यों उस मासूम बच्ची को मार डाला, जिसने उसकी कोख से जन्म लिया था? वारदात के पीछे की वजह जानेंगे तो आप भी हिल जाएंगे। मामला दिल्ली के ख्याला इलाके का है। दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल आई कि 6 दिन…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअली मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस नई ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर एक विशेष योजना के तहत, आज मुस्लिम समुदाय के यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। विशेष रूप से, मेरठ-मुरादाबाद, बरेली और बरेली-लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले मुस्लिम यात्री बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगे। यह विशेष पहल बरेली में चल रहे उर्स के समापन के दिन के अवसर पर की जा रही है। उर्स, जो 29 अगस्त से शुरू हुआ था, आज समाप्त हो रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम यात्रियों…
जब किसी व्यक्ति को बवासीर या पाइल्स की समस्या हो जाती है तो इस समस्या के दौरान खान-पान, जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। अगर यह समस्या बढ़ जाए तो इसके कारण ज्यादा खून आने की समस्या, दर्द की समस्या, मस्से बढ़ना या बैठने में दिक्कत की समस्या हो सकती है। बता दें कि यह समस्या गलत खान-पान के कारण भी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि बवासीर होने पर किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी सब्जियां जिनके अंदर फाइबर नहीं होता और जो इस समस्या को और बढ़ा सकती हैं। आज का…
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा ने किया सम्मानित रायगढ़/स्वराज टुडे: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में जिले का नाम एक बार फिर से रोशन हुआ जब पुसौर निवासी मेघा तिवारी पाण्डेय ने एमकॉम में यूनिवर्सिटी टॉप करते हुए ‘स्वर्ण पदक’ हासिल किया है। शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने मेघा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दिनांक 31/8/ 2024 को विकसित भारत @ 2047 के अमृतकाल के अंतर्गत “विकसित भारत एवं सड़क सुरक्षा ” तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत यातायात पुलिस कोरबा के तत्वाधान में आज हमारे महाविद्यालय में भी “सड़क सुरक्षा जागरूकता” कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .एम .के. झा द्वारा सड़क सुरक्षा नियम कानून एवं यातायात में लापरवाही बरतने से होने वाली दुर्घटना तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को जो दो पहिया वाहन चलाते हैं हेलमेट की अनिवार्यता की । साथ ही साथ श्री अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: आज खरसिया पुलिस ने मुखबीर सूचना पर एनएच किनारे खड़ी हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चुराने वाले आरोपी शेख अयातुल्ला को गिरफ्तार कर आरोपित से 04 नग एक्साइड कंपनी की बैटरी और 03 स्टेपनी टायर बरामद किया गया है । घटना की रिपोर्ट कल थाना खरसिया में पंचराम साहू, निवासी बानीपाथर, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ ने दर्ज कराई कि उसे दिनांक 25/08/2024 को तब जानकारी मिली जब एनएच रोड के किनारे स्थित इसके ढाबे के पास खड़े तीन हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चोरी हो गए हैं। पंचराम ने बताया कि इसके ढाबे…
