Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»खरसिया पुलिस ने बैटरी और स्टेपनी चोर किया गिरफ्तार, 04 बैटरी एवं 03 स्टेपनी टायर सहित बरामद
    Featured

    खरसिया पुलिस ने बैटरी और स्टेपनी चोर किया गिरफ्तार, 04 बैटरी एवं 03 स्टेपनी टायर सहित बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/स्वराज टुडे: आज खरसिया पुलिस ने मुखबीर सूचना पर एनएच किनारे खड़ी हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चुराने वाले आरोपी शेख अयातुल्ला को गिरफ्तार कर आरोपित से 04 नग एक्साइड कंपनी की बैटरी और 03 स्टेपनी टायर बरामद किया गया है ।

    घटना की रिपोर्ट कल थाना खरसिया में पंचराम साहू, निवासी बानीपाथर, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ ने दर्ज कराई कि उसे दिनांक 25/08/2024 को तब जानकारी मिली जब एनएच रोड के किनारे स्थित इसके ढाबे के पास खड़े तीन हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चोरी हो गए हैं। पंचराम ने बताया कि इसके ढाबे के पास 10 चक्का वाहन क्रमांक एमपी 07 एचबी 7806, हाईवा क्रमांक एमपी 07 एचबी 4271 एवं हाईवा क्रमांक एमपी 07 एचडी 4936 के मालिकों द्वारा काम बंद कर दिए जाने के कारण अपने वाहनों को इसके ढाबे के पास खड़ी कर अपने-अपने गांव घर चले गए, जिनकी देखभाल पंचराम कर रहा था।

    खरसिया पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपित पर अप.क्र. 496/2024 धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाजीपारा बेल खरिया, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा का निवासी शेख अयातुल्ला (उम्र 26 वर्ष) इस चोरी में संलिप्त है। पूछताछ में शेख अयातुल्ला ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि चोरी किया गया सामान उसने घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छुपा रखा था।

    खरसिया पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित के निशानदेही पर 04 नग एक्साइड कंपनी का बैटरी एवं 03 स्टेपनी टायर लगा हुआ ( *₹54,000* ) घटना स्थल से कुछ दूरी पर ले जाकर झाड़ियों के बीच छुपा कर रखा था जिसे बरामद कर आरोपी शेख अयातुल्ला को आज दोपहर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    इस सफल कार्रवाई में टीआई खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक जगदेव प्रसाद दिग्रस्कर और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

    *पूजा जायसवाल की रिपोर्ट*

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026

    J&K: आर्टिकल 370 हटाने की बरसी से पहले एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही रोकी गई

    August 6, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी, इच्छुक नागरिक 25 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,816 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,469 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,165 Views
    Don't Miss

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा के पास सड़क…

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.