Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: बरसात के बाद कई संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। बारिश के बाद घर के आसपास पानी के इकट्ठा होने से मच्छर पैदा हो जाते हैं इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बालको अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार बरसात के बाद संक्रामक मच्छर के काटने से डेंगू बीमारी की घटनाओं का खतरा सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। डॉक्टर ने बताया इसे लेकर लापरवाही करना जानलेवा हो सकता है। बालको अपने समुदायिक विकास कार्यक्रमों की मदद से समुदाय के स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।…

Read More

आंध्रप्रदेश अमरावती/स्वराज टुडे: प्रदेश में कृष्णानगर जिले के सर गुडलवल्लेरू इंजीनियरिंग कॉलेज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में छिपा हुआ कैमरा पाया गया है। आरोपी छात्र के लैपटॉप में मिला 300 से ज्यादा अश्लील वीडियो हॉस्टल की लड़कियां इसी वॉशरूम का प्रयोग रोजाना करती हैं। वॉशरूम में हिडेन कैमरा मिलने की खबर फैलते ही हॉस्टल की छात्राओं का गुस्सा भड़क गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो उसी कॉलेज का छात्र है। उसका लैपटॉप चेक किया गया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। लैपटॉप…

Read More

गुवाहाटी/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि असम की बीजेपी सरकार मुस्लिम विवाह और तलाक कानून को रद्द कर देगी और मुस्लिम विवाह और तलाक के पंजीकरण को अनिवार्य बनाने वाला कानून पारित करेगी. इसके साथ ही, एकरूप नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है. अब तक असम में 1935 का असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम लागू था. इसके तहत मुस्लिम समुदाय में बाल विवाह की अनुमति थी. साथ ही, विवाह और तलाक का पंजीकरण सरकार की बजाय मुस्लिम समुदाय के काजी करते थे. इस…

Read More

बिहार पटना/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना में प्रेमी युगल की निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो यह ऑनर किलिंग का मामला निकला । इस जघन्य वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि लड़की के भाई ने ही अंजाम दिया था । आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने चाकू और कांच की बोतल से गला काटकर दोनों की हत्या की है। दोनों के शवों को खंडहरनुमा एक पुराने मकान से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या की रात में लड़की के भाई ने अपनी…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रवींद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में चिचोली जंगल में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी  कि चिचोला जंगल में कुछ लोग रुपये…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में सड़क हादसे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है । आए दिन शहर की सड़के लोगों के रक्त से लाल हो रही है । कोई घायल तो कोई अपनी जान से हाथ धो रहा है। इस बार जिले के दीपका थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंजू देवी गुरुवार की सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी इसी दौरान एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी प्रगति…

Read More

आज का राशिफल : राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पशुधन विकास विभाग द्वारा बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में 21वीं पशु संगणना हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रत्येक 5 वर्षो में पशुओ की गणना का कार्य किया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1914 से की गयी थी। विगत संगणना कार्य की भांति इस वर्ष भी गणना कार्य ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले में 82 प्रगणक एवं 17 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए हैं। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस. पी. सिंह के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी डॉ. एच. के. सोनी के…

Read More

छत्तीसगढ़ धरसींवा/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर के धरसींवा में बरबंदा रेलवे ट्रैक पर भाजपा कार्यकर्ता की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसके आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की होगी। यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि संतोष पटेल की आत्महत्या को 14 अगस्त की एक घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उनके…

Read More

उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक से एक मदरसे में पुलिस दल-बल के साथ रेड करने पहुंची. जैसे ही टीम अंदर पहुंची तो उनके होश उड़ गए. यहां मौलवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. हैरानी की बात तो यह है कि यह काला कारोबार एक मदरसे में चल रहा था. 1 लाख 30 हजार रुपए के नकली नोट बरामद पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक लाख 30 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये…

Read More