Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में संचालित एक निजी कंपनी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया हैं। लगातार इसके कर्मचारी शिकायत कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कर्मियों ने जिला पंचायत, पुलिस अधीक्षक सहित एसईसीएल प्रबंधन से शिकायत की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 21 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। शिकायत में कर्मियों का कहना है कि एक टीपर चालक उक्त निजी कंपनी में पिछले दो वर्ष से कार्यरत थे। 6 सितंबर 2024 को उन लोगों को पुनः कम्पनी के द्वारा काम पर रखा गया तथा 9 सितंबर 2024 को अचानक से टेक्निकल प्रॉब्लम…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: फ्लोरा मैक्स कंपनी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों से लोन निकलवाने के बाद इसकी भरपाई नहीं करने से जहां महिलाएं कर्ज में डूब गई हैं। बैंकों द्वारा की जा रही वसूली की कार्यवाही से वे काफी व्यथित हैं। मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही इन महिलाओं को राहत देने के लिए काम हो रहा है। एक टीम लीडर महिला की मृत्यु होने उपरांत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के बाद तथा इससे पहले रजगामार क्षेत्र से…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से लेकर 3:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षा के जैसे ही आयोजित की जाएगी ताकि छात्रों को बोर्ड की मुख्य परीक्षा में परेशानी न हो। दोपहर 12 बजे छात्र कक्षा में पहुंच जाएंगे। दोपहर 12.5 मिनट में उत्तर पुस्तिका वितरित की जाएगी। 12.10 बजे प्रश्न पत्र मिलेगा।…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सामुदायिक विकास परियोजना ‘नयी किरण’ के अंतर्गत मितान भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। कोरबा जिले के 113 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक प्रतिनिधियों को माहवारी स्वच्छता के अनेक आयामों से परिचित कराया गया। साथ ही कार्यक्रम में एमएचएम पर एक माड्यूल-1 भी लांच किया गया। ‘नयी किरण’ परियोजना का उद्देश्य महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के जैव वैज्ञानिक पहलुओं, स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों और उनके समाधान, पोषण आहार आदि से परिचित कराना…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 06.12.2024 को ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन/परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर कार्यवाही की गई। जिसमें खनिज विभाग के द्वारा रेत परिवहन में संलिप्तता पाये जाने पर 07 हाईवा वाहनों को जप्त कर बेलगहना थानें में सुरक्षार्थ रखा गया है। राजस्व विभाग के द्वारा भी 04 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टर को जप्त कर तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है। सभी मामलों में नियमानुसार प्रकरण दर्ज…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के क्षेत्रों में अवैध रूप से गांजा शराब एवं दुकानों में अवैध वस्तुओं की चेकिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना/चौकी अपने-अपने क्षेत्र में घूम घूम कर अवैध समान बेचने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा सख्त कार्यवाही किया गया है। थाना कोतवाली एवं सायबर सेल कोरबा के द्वारा ईतवारी मार्केट चौक के पास…
मध्यप्रदेश छतरपुर/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ पर सरकारी स्कूल के एक छात्र ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल के सिर पर गोली मार दी और स्कूटी लेकर फरार हो गया है इस घटना के बाद से आसपास अफरा-तफरी मच गई है यह भी बताया जा रहा है कि जिससे स्कूटी से छात्र फरार हुआ है वह स्कूटी भी प्रिंसिपल की ही है घटना की सूचना प्राप्त होते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच चुकी है और पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे हैं| मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना की…
उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शादी में तंदूर की रोटी बनाने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह रोटी बनाने के बाद उन पर थूक रहा है। थूकने के बाद वह रोटी को तंदूर में डाल देता है। रोटियां पर थूक कर उन्हें पकाते हुए शख्स को देखकर वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं रोटी बनाने वाले शख्स का भी वीडियो सामने आया है। पूछे जाने पर उसने…
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में लगभग 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी ‘फ्लोरा मैक्स’ से जुड़ी एक महिला एजेंट के पति ने आज कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. कीटनाशक पीते ही परिजनों ने उसे तत्काल चांपा के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दारंग निवासी संतोष साहू के रूप में हुई…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अंडर 19 एशिया कप (Under 19 Asia Cup) के फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है. भारत ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका (India U19 vs Srilanka U19) को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया. श्रीलंका ने टॉस इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जो उनपर भारी पड़ गया. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 174 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे टीम इंडिया ने 21.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. श्रीलंका के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरे…
