Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिले के रजगामार क्षेत्र में फ्लोरा मैक्स कंपनी का दफ्तर सील किया पुलिस ने, टीम लीडर ने यहां से किया है लगभग 1.50 करोड़ का कारोबार
    Featured

    जिले के रजगामार क्षेत्र में फ्लोरा मैक्स कंपनी का दफ्तर सील किया पुलिस ने, टीम लीडर ने यहां से किया है लगभग 1.50 करोड़ का कारोबार

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241207 WA0003
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: फ्लोरा मैक्स कंपनी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों से लोन निकलवाने के बाद इसकी भरपाई नहीं करने से जहां महिलाएं कर्ज में डूब गई हैं। बैंकों द्वारा की जा रही वसूली की कार्यवाही से वे काफी व्यथित हैं। मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही इन महिलाओं को राहत देने के लिए काम हो रहा है। एक टीम लीडर महिला की मृत्यु होने उपरांत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के बाद तथा इससे पहले रजगामार क्षेत्र से महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के बाद जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तब जाकर प्रशासन हरकत में आया। प्रकरण में अपराध दर्ज कर लगभग 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनकी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है।

    इसी कड़ी में सिटी कोतवाली की टीम ने रजगामार में फ्लोरा मैक्स के टीम लीडर के यहां दबिश दी। उनके द्वारा जिस दुकान में फ्लोरा मैक्स कंपनी की ब्रांच संचालित की जा रही थी, उसकी पड़ताल करते हुए सील बंद करने कार्यवाही की गई। यहां से कुछ रिकॉर्ड भी ले जाए जाने की खबर है। सीलबंदी के बाद पुलिस ने इन दोनों को कोतवाली तलब किया है।

    जानकारी के अनुसार इनके द्वारा रजगामार सहित आसपास के क्षेत्र केराकछार, गोड़मा व अन्य इलाकों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का कारोबार किया गया है। कंपनी के द्वारा इन्हें प्रोत्साहन के तौर पर एक स्कूटी और एक इको कार कालांतर में भेंट की थी। रजगामार की महिलाओं ने इस मामले को लेकर जब मुख्यमंत्री के पास जाकर गुहार लगाई तब धीरे-धीरे अन्य लोगों को ठगी का पता चला और आज यह प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। इस मामले में कोरबा जिले से सर्वप्रथम और एकमात्र पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने की भी मांग करी है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    सभी जिलों से मंगाई जा रही है जानकारी

    ठगी का यह नेटवर्क सिर्फ कोरबा ही नहीं बल्कि दूसरे जिलों में भी जमकर चला है। टीम लीडर जिनके द्वारा कंपनी के नाम से महिलाओं को जुड़वाया गया और जब उन महिलाओं पर वसूली दबाव बन रहा है तो वह टीम लीडरों पर दबाव बना रही हैं, ऐसे में कुछ टीम लीडर जान देने की कोशिश भी करने लगे हैं। इधर पुलिस के द्वारा विवेचना के दौरान समस्त कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी छत्तीसगढ़ को पत्राचार कर आरोपीगण एवं उनके निकटतम सबंधी के चल-अचल सम्पति की जानकारी ली जा रही है।कोरबा सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 703/24 धारा 318(2), 318(4), 336, 338,3(5) बीएनएस एवं 6,10 छ.ग. निक्षेपको के संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत अपराध दर्ज है।

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खन्न पर खनिज की बड़ी कार्यवाही, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर 19 वाहन जप्त

    यह भी पढ़ें: स्कूल में छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली, मौके पर मौत, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: शादी में रोटियों पर थूक कर तंदूर में डाल रहा था शख्स, पकड़े जाने बोला- ‘उस्ताद’ ने ऐसा करने को कहा था, देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें:‘फ्लोरा मैक्स’ कंपनी की एजेंट के पति ने की आत्महत्या, धोखाधड़ी और तगादे से था परेशान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.