Author: Deepak Sahu
●17.43 करोड़ से अधिक राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण व 607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 कार्यों का होगा भूमि पूजन/शिलान्यास ● विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को 2.69 करोड़ से अधिक राशि के करेंगे सामग्री वितरण ● 102 नव विवाहित जोड़ो को देंगे आशीर्वाद कोरबा/ स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक राशि के 284 विभिन्न विकास कार्यों का सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण एवं 607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इन दिनों इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला सुर्खियों में है. अतुल पर उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न समेत कई केस दर्ज कराए थे. अतुल इससे परेशान थे और उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया. अतुल की आत्महत्या की खबरों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने दहेज कानून के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा है कि दहेज उत्पीड़न के मामलों में अदालतों को कानून का दुरुपयोग रोकने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए. अदालत ने कहा कि पति के सगे-संबंधियों को फंसाने की प्रवृत्ति को देखते हुए निर्दोष परिवार के सदस्यों…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू निशाने पर हैं। देश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग की सरकार गिरने के बाद अब यहां पर कट्टरपंथियों का बोलबाला है। कट्टरपंथी मुस्लिम ना सिर्फ हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं बल्कि मंदिरों में भी तोड़-फोड़ कर रहे हैं। भारत आना चाहते हैं हिंदू मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश में सताए जा रहे हिंदू जल्द से जल्द भारत आना चाहते हैं। हिंदुओं का कहना है कि भारत सरकार चाहे तो उन्हें अपनी जेल में रख ले, लेकिन बॉर्डर के पार आने दे। वहीं, जो मुस्लिम बांग्लादेश से भारत आ चुके…
चित्तौड़गढ़/स्वराज टुडे: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू में महिला कांस्टेबल को गोली मारने की वजह सामने आई है। महिला कॉन्स्टेबल ने DSP के गनमैन से दोस्ती के बाद दूरियां बढ़ाई तो गनमैन बर्दाश्त नहीं कर सका। गनमैन ने महिला कॉन्स्टेबल के रूम पर जाकर उसके सीने में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी। इसके बाद खुद को गर्दन पर गोली मार ली। दोनों के बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। दोनों सिपाहियों को गंभीर हालत में पहले चित्तौड़गढ़ और फिर रात को उदयपुर रेफर किया गया। फायरिंग की घटना में जख्मी दोनों कांस्टेबल एक ही बैच के…
बेंगलुरु/स्वराज टुडे: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक 34 साल के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. ममाले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो शख्स अपने घर का छत पर लटकता हुआ मिला. पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु में एक निजी फर्म में काम करने वाले अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का एक नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पत्नी ने कर दिया था जीना मुहाल ये घटना मंजूनाथ लेआउट इलाके की है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुभाष अपनी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 10/12/2024 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में अमर शहीद श्री वीर नारायण सिंह जी के शहादत दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अतिथि संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान अध्यक्ष श्री शिव नारायण सिंह कंवर महासचिव श्री एमपी सिंह तंवर एवं संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका एवं हेरंभ शरण सिंह जी के आतिथ्य में बड़े गौरवशाली ढंग से मनाया गया । प्रारंभिक क्षणों में कार्यक्रम के शुरुआत में संरक्षक मोहन सिंह प्रधान के द्वारा अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के चित्र पर पहले माल्यार्पण…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: पटना के मशहूर खान सर को भला कौन नहीं जानता है. इनके लाखों लोग दीवाने हैं. हाल ही में अचानक इनकी तबीयत बिगड़ने पर कान सर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसे लेकर छात्र चिंतित हो गए. बता दें जब उनकी तबीयत बिगड़ी तब वो छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रदर्शन के बीच ही वह डिहाइड्रेशन और बुखार के शिकार हो गए, जिसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक डिहाइड्रेशन का उनकी सेहत पर बहुत बुरा असर…
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: सक्ती जिले में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले रौताही मेले के शानदार आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है, वहीं विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष नगर में इस मेले को लेकर उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। भयमुक्त वातावरण में इस बार यादव समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे रौताही मेले को भव्य रूप देने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं जिसमें मीना बाजार, झूला, विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल, खिलौने एवं अन्य वस्तुओं की दुकान लगेगी। साथ ही महिलाओं के श्रृंगार के लिए आभूषणों की भी दुकानें सजाई जाएंगी। रौताही…
छत्तीसगढ़ बीजापुर/स्वराज टुडे: बीजापुर के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में छिपकली मिली थी, जिसके बाद 35 से अधिक बच्चे बीमार हो गए थे. इन्हीं में से एक छात्रा की अब मौत हो गई. वहीं अब भी 35 बच्चे बीमार है, जिसमें से 9 बच्चे आईसीयू में भर्ती बताएं जा रहे है. मृतक छात्रा शिवानी तेलम को देर रात मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया था. बच्ची ने भैरमगढ़ में दम तोड़ा. वे मूलतः बीजापुर ब्लॉक के तूमनार की रहने वाली थी. वहीं बाकी बच्चे बीजापुर जिला…
मुंबई/स्वराज टुडे: फिल्म “महायोगी हाईवे 1 टू वननेस” मानवता को आंतरिक जागृति और आत्म-खोज की इस यात्रा पर चलने के लिए प्रेरित करती है। राजन लूथरा ने इस फिल्म को एक सिनेमा कला के रूप में तैयार किया है, जो दुनिया को एकता और शांति का संदेश देती है। जैसे-जैसे दुनिया और अधिक आपस में जुड़ती जा रही है, प्राचीन शास्त्रों की ज्ञानवाणी को पुनः अपनाने और इसे पूरे विश्व में फैलाने की आवश्यकता बढ़ रही है। यह फिल्म लोगों को जीवन के कोलाहल में शांति, सरलता में संतोष और जीवन में गहरी उद्देश्यपूर्णता खोजने में मदद करेगी। इस प्रबुद्ध…
