Author: Deepak Sahu
झारखंड जमशेदपुर/स्वराज टुडे: नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन का मुख्य सूत्रधार जमशेदपुर एनआईटी (एनआईटी) का पूर्व छात्र आदित्य आनंद है। पुलिस ने हिंसा के तीन मुख्य आरोपितों की पहचान की है, जिनमें दो गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि आदित्य अभी फरार है। इस दंगे को भड़काने में पाकिस्तान से संचालित दो एक्स (ट्विटर) अकाउंट की भी बड़ी भूमिका सामने आई है। नोएडा के फेज-2 (होजियरी कॉम्प्लेक्स) में सोमवार को कंपनी मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। यहां जमकर पत्थरबाजी और वाहनों में आगजनी की गई थी। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि…
दिल्ली/स्वराज टुडे: दक्षिणी पश्चिमी जिले की साइबर थाने की टीम ने शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपित 24 परगना, बंगाल का रहने वाला आनंद कुमार डेटिंग और मेट्रिमोनियल एप पर डाक्टर, प्रोड्यूसर, वकील, बिजनेसमैन आदि की नकली प्रोफाइल बनाकर 500 से अधिक महिलाओं को धोखा दे चुका है। पुलिस ने क्या बरामद की ? आर्थिक नुकसान का झांसा देने या निजी कंटेंट वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं से लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी की। उसके पास से चार स्मार्टफोन, आठ सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड, चार सोने के ब्रेसलेट, पांच सोने की चेन बरामद किए हैं।…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा पु से ) द्वारा नार्थ जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.26 को थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा अंडर ब्रिज़ के निचे एक व्यक्ति अपने पास देशी कट्टा रखा है।जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व…
*♦️अप.क. 497/2026 धारा 318(4),349 बीएनएस 63,64 का.रा.अधि.1957,104 ट्रेड मार्क अधि 1999 *♦️ नकली गोल्ड फलैक बेचने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार* *♦️ आरोपी द्वारा अपने गोडाउन में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का स्टाक रखकर फेरी कर बिक्री करता था* *नाम आरोपी :-* रोशन चॉदवानी पिता बलराम चांदवानी उम्र 26 साल निवासी प्रिया ऐलन हाईटस गौरव पथ थाना सिविल लाईन बिलासपुर *जप्त सामान :-* 1. 4 कार्टन कुल 1220 नग डिब्बी नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट किमती 474000रू बिलासपुर/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 16-04-2026 को ITC Limited कंपनी की टीम एवं थाना सिविल लाईन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू है जिसके लिये आवेदन ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित किया गया था। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिला से कुल 563 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। जो अभ्यार्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं। लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जून 2026 तक पंजीकुत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के युवाओं एवं स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। आईआईएम रायपुर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रायपुर) में सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कोर्स का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले से कुल 50 युवाओं का चयन किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने, उसका प्रभावी संचालन करने तथा उसे स्थिर बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान व्यवसाय की कार्यप्रणाली, दैनिक प्रबंधन, विधिक एवं नियामकीय प्रावधानों,…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई थी। 21 साल की युवती पर एसिड से हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ है, जब युवती दुल्हन बनने वाली थी और घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि प्यार में पागलपन की हदें पार करते हुए एक महिला ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 26 साल की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस एसिड अटैक में पीड़िता और उसे बचाने आई उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई हैं।…
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है । बायलर फटने से हुई इस त्रासदी में मृतकों संख्या बढती जा रही है । वहीं अनेंको घायलों का उपचार जारी है । इस घटना की जॉंच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई है, जिसमें जयसिंह अग्रवाल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत भी घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया । इस पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतनी बड़ी…
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भूचाल ला देने वाले बहुचर्चित 3,200 करोड़ रुपए के महा-शराब घोटाले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का एक्शन तेज हो गया है। इस संगठित भ्रष्टाचार के प्रमुख किरदारों में से एक, पूर्व आबकारी विशेष सचिव और CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के एमडी रहे अरुणपति त्रिपाठी पर जांच एजेंसी ने अपना शिकंजा कस दिया है। सीबीआई ने त्रिपाठी और उनकी पत्नी मंजुला त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का नया और कड़ा मामला दर्ज किया है। जांच में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे हैरत में…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सिंहितराई प्लांट हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने केवल दुख ही नहीं जताया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि इस हादसे की जड़ तक जाया जाएगा. Vedanta Plant Blast छत्तीसगढ़ के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को हुए एक बॉयलर ट्यूब ब्लास्ट (Vedanta Boiler Blast) में कई जानें चली गईं. इस दुखद घड़ी में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल खुद सामने आए हैं और उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक…
