Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba ने शानदार परिणाम देकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस वर्ष घोषित CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों ने 90 से 98.8 तक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं, संस्थान के कई विद्यार्थियों ने Maths, Science और SST में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विषयों में परफेक्शन का प्रदर्शन किया है, जो इस परिणाम को और भी खास बनाता है। लगातार आ रहे इन बेहतरीन परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि अब कोरबा…
*अंतर्राष्ट्रीय साईबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का मुख्य अंतर्राज्यीय मास्टर माइंड विकास शुक्ला शोलापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार* * दिनांक 25.03.26 को इंटेलिजंेस बेस्ड ऑपेरशन में अवैध कॉल संेटर पर रायपुर कमिश्नर को मिली थी बड़ी सफलता।* * 03 अलग – अलग कॉल सेंटरों से सुपरवाईजर सहित कुल 42 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार।* * प्रकरण में मुख्य मास्टर माइंड विकास नरेन्द्र शुक्ला को किया गया है गिरफ्तार।* * आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गुजरात, गोवा, उ.प्र., महाराष्ट्र में लगातार की जा रहीं थी छापेमारी। * आरोपी विकास नरेन्द्र शुक्ला है मूलतः अहमदाबाद गुजरात का निवासी। * आरोपी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा परम आदरणीया श्रीमती शशि दुहन भाभी जी एवं सभी उपाध्यक्षाओं द्वारा किए जा रहे सराहनीय सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर, केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 15.04.2026 को केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला के मेन गेट के सामने एक सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत पियाऊ का निर्माण एवं शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राहगीरों की सुविधा हेतु पियाऊ की व्यवस्था की गई। साथ ही उपस्थित सभी राहगीरों को स्वल्पाहार स्वरूप गुड़-चना, फल एवं शरबत भी वितरित किया गया। यह सामाजिक…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘अलाइसा’ (एल्यूमिनियम एआई सपोर्ट एजेंट) नामक एक अत्याधुनिक एआई-संचालित ह्यूमनॉइड असिस्टेंट को संयंत्र में तैनात किया है। यह अपनी तरह का पहला सिस्टम है, जिसे एल्यूमिनियम निर्माण में शॉप फ्लोर की क्षमता, संचालन दक्षता और औद्योगिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। बालको के स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में कार्यरत ‘अलाइसा’ शॉप फ्लोर टीम के लिए ऑन-ग्राउंड प्रशिक्षण, ज्ञान और निर्णय-सहायता के एक इंटरफेस के रूप में कार्य करता है। यह सिस्टम कन्वर्सेशनल एआई को प्लांट-विशिष्ट ऑपरेशनल इंटेलिजेंस के साथ जोड़ते हुए मानक संचालन प्रक्रियाओं…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 जारी कर दिया है, जिसे डिजिलॉकर और आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र-छात्रा सीबीएसई रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट Results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर छात्र अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां मिलेगी। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले सरकारी क्लाउड प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर ने भी एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने का संकेत मिलता है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया…
उत्तरप्रदेश पीलीभीत/स्वराज टुडे: जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) कार्यालय में संबद्ध रहा करोड़पति चपरासी इल्हाम उर रहमान शम्सी के गबन करने की जांच ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रही है, उसका भंड़ाफोड होता जा रहा है। जांच में सामने आया कि चपरासी इल्हाम की तीन पत्निया हैं, जो अलग-अलग जिलों में रहती हैं, जिनमें से दो पत्नियों और एक रिश्तेदार महिला के बैंक खाते में आरोपित ने 59 लाख रुपये की एफडी कराई, जिसको विवेचक ने फ्रीज करा दिया। पुलिस ने इल्हाम के कोषागार में सरकारी धन का गबन करने के मामले में अब तक 53 खातों में संदिग्ध लेनदेन पाया, उन बैंक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्व. पंडित विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि अवसर पर 19 अप्रैल रविवार को एक भव्य एवं वृहद् निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, शिव औषधालय, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय (दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड) में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार इस विशाल शिविर में दंत रोग, अस्थि खनिज घनत्व जांच,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में स्थापित आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर परिसर के नीचे स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां खड़ी एक कार और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा हैं की जब मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ थी। तभी अचानक होटल से उठी आग की लपटों ने वहा अफरा-तफरी मचा दी। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने पास खड़ी एक कार को पूरी…
आज का राशिफल : आज ग्रहों की स्थिति आपके भीतर एक गहरे मंथन का संकेत दे रही है। मीन राशि में चंद्रदेव, मंगलदेव, शनिदेव और नीच के बुधदेव की एक साथ मौजूदगी आपके मन में विचारों का बवंडर पैदा कर सकती है। सूर्यदेव और शुक्रदेव मेष राशि में बैठकर आपके व्यक्तित्व को एक नई चमक और ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव आपकी बुद्धि को विस्तार दे रहे हैं, लेकिन मीन राशि के भारी ग्रह आपसे अनुशासन और धैर्य की मांग करते हैं। यह समय केवल बाहरी दुनिया में भागने का नहीं, बल्कि रुक कर अपने भीतर…
कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने सियासी माहौल को गरमा दिया है. कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में तृणमूल कांग्रेस की एक रैली में तीन नाइजीरियाई नागरिकों की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने इसे विदेशी दखल करार दिया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त कार्रवाई के दिए संकेत भाजपा उम्मीदवार तरुंज्योति तिवारी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में विदेशी नागरिक पार्टी के पोस्टर और बैज के साथ नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद भाजपा नेता अमित मालवीय ने चुनाव आयोग में औपचारिक…
