Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260630 WA0024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मोबाइल फोन पर भर्ती संबंधी संदेश भेजकर किये थे संपर्क।

    * आरोपियान प्रार्थी व उसके परिचितों से कुल 4,50,000/- प्राप्त कर किये है ठगी।

    * जिला कोरबा की शासकीय विदेशी मदिरा दुकान के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर किये थे प्रदान।

    * आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 203/26, धारा 318(4), 336(3) बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

    रायपुर/स्वराज टुडे: – प्रार्थी शिवधन सागर, निवासी ग्राम लखुर्री, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सितंबर 2025 में उसके मोबाइल पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन के पदों पर भर्ती संबंधी संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर योगेश साहू ने स्वयं को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए प्रार्थी को रायपुर बुलाया। रायपुर में योगेश साहू ने प्रार्थी एवं उसके अन्य परिचितों को शासकीय मदिरा दुकानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक व्यक्ति से 1,50,000/- की मांग की। उसके झांसे में आकर प्रार्थी एवं उसके साथियों ने किस्तों में फोन-पे एवं नगद के माध्यम से कुल 3,00,000/- की राशि उसे प्रदान की। इसके पश्चात योगेश साहू द्वारा प्रार्थी के दो साथियों को जिला कोरबा स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान के नाम से नियुक्ति पत्र दिए गए, जिनकी जांच कराने पर वे पूर्णतः फर्जी पाए गए। इस संबंध में पूछताछ करने पर योगेश साहू ने राशि वापस करने अथवा अन्य स्थान पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में उसने अपने साथी दिलीप यादव से मिलवाकर उसे एक निजी कंपनी का ऑपरेशन हेड बताते हुए जांजगीर-चांपा जिले की मदिरा दुकान में नौकरी लगवाने का विश्वास दिलाया। दिलीप यादव ने भी प्रार्थी से फोन-पे एवं नगद के माध्यम से 1,50,000/- अतिरिक्त प्राप्त कर लिए, किन्तु न तो नौकरी दिलाई और न ही कोई नियुक्ति आदेश प्रदान किया। बार-बार पैसा मांगने पर दोनों आरोपी टालमटोल करते रहे तथा न तो नौकरी उपलब्ध कराई और न ही प्राप्त की गई राशि वापस की। इस प्रकार आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से शासकीय मदिरा दुकानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी एवं उसके साथियों से कुल 4,50,000/- प्राप्त कर उनके साथ धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 203/26 धारा 318(4), 336(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    यह भी पढ़ें :  सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) रायपुर श्री मयंक गुर्जर द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी खम्हारडीह को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथियों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। सतत प्रयासों के फलस्वरूप प्रकरण में संलिप्त आरोपी योगेश साहू एवं दिलीप यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शासकीय मदिरा दुकानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी एवं उसके साथियों से धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।

    आरोपी योगेश साहू एवं दिलीप यादव को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी

    *01. योगेश साहू पिता घनाराम साहू उम्र 27 साल निवासी फूलवारी थाना सुहेला जिला बलौदा बाजार। हाल पता – शिवानंद नगर सेक्टर 03 थाना खमतराई रायपुर।

    *02. दिलीप यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 32 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर

    यह भी पढ़ें: कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाई

    यह भी पढ़ें :  नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    यह भी पढ़ें: फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,008 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,542 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन में महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी…

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.