Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का सक्ती पुलिस ने किया खुलासा,

    August 18, 2026

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
    Featured

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260630 06320441
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कबीरपंथी में गुरू का स्थान सबसे ऊपर है. छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी में इस परंपरा का निर्वाह करते हुए कबीर जयंती मनाई गई. इसे कबीर का प्रकट उत्सव भी कहा जाता है.
    कोरबा में कबीर जयंती

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ सहित देश भर में संत कबीर की आज हर्षोल्लास से जयंती मनाई गई. छत्तीसगढ़ में पनिका समाज को कबीरपंथी कहा जाता है. कबीर पंथ को मानने वाले पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी तादाद में हैं.

    कबीरपंथी मानते हैं कि कबीर इस धरती पर प्रकट हुए थे और एक प्रकाश की तरह इस संसार को रोशन किया. कबीर जयंती का उत्सव कबीरपंथी एक हफ्ते तक मनाते हैं मुख्य कार्यक्रम प्रसिद्ध तीर्थ स्थल  कुदुरमाल में आयोजित किया गया. कबीरपंथ के अनुयायियों ने बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली, इसके उपरांत चौका आरती और सात्विक यज्ञ करके कबीर जयंती मनाई. शाम को भंडारे का आयोजन किया गया.

    IMG 20260630 06291553

    ग्राम कुदुरमाल जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है. इसके संबंध में ऐसा माना जाता है कि यह कबीर पंथ के सदगुरु की समाधि स्थल है. इसका निर्माण 16वीं से 17वीं शताब्दी के मध्य हुआ था. छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इसे राज्य संरक्षित स्मारक का दर्जा भी दिया गया है. कुदुरमाल में छत्तीसगढ़ शाखा के धर्मदास साहेब और वंशगद्दी के नाम से कबीर पंथ की एक महत्वपूर्ण शाखा है. ऐसी मान्यता है कि इस शाखा के संस्थापक मुक्तामणि नाम साहेब थे, जो संत कबीर के शिष्य थे. यहां कबीर आश्रम भी बनाया गया है.

    IMG 20260630 06285977

    कुदुरमाल में कबीर पंथियों के धर्म गुरु ने बताया कि आज का दिन सभी कबीरपंथी भाइयों के लिए बेहद खास होता है. संत कबीर हमारे आराध्य हैं. वह हमारे जगतगुरु हैं. आज भी हम उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलते हैं. आज हम विधि विधान से चौका आरती के बाद सात्विक यज्ञ का आयोजन करते हैं. संत कबीर ने हमें निराकार ईश्वर के उपासना का संदेश दिया था. कबीर पंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर होता है. हम गुरु को ही अपना भगवान मानते हैं. संत कबीर ने भी यही संदेश दिया था कि जगत में राम और कृष्णा से बड़ा कोई नहीं है, लेकिन उन्होंने भी अपने गुरु को नमन किया. इसलिए हम मानते हैं कि गुरु हमारे लिए सबसे ऊपर हैं. कबीर के अनेक दोहे हमें आज भी सांसारिक मोह माया से बाहर निकलने का संदेश देते हैं. मनुष्य इस संसार के मोह माया में फंसा हुआ था और उसे बाहर निकालने के लिए ही संत कबीर एक प्रकाश की तरह इस धरती पर प्रकट हुए थे.”

    यह भी पढ़ें :  व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग - अशोक मोदी

    IMG 20260630 06332569

    जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य के 12 शिष्यों में से संत कबीर एक थे. कबीर इन सभी में से अलग थे, जिन्होंने गुरु से दीक्षा ली और अपना अलग रास्ता तैयार किया. इसके बाद वह सभी संतो के शिरोमणि के रूप में प्रख्यात हुए. कबीर ने धार्मिक आडंबर पर सीधा प्रहार किया. धर्म की आड़ में होने वाले पाखंड को उजागर किया और लोगों में जागरूकता फैलाई. तब के हिंदू राजा और मुस्लिम धर्मगुरुओं की संत कबीर ने तीखी आलोचना की. कबीर को तब वह पसंद नहीं करते थे. वह जगतगुरु रामानंद के शिष्य थे, इसलिए लोग उनपर सीधा हमला करने से डरते भी थे.

    संत कबीर ने निराकार ईश्वर की उपासना का संदेश दिया. वह इस बात के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाते थे कि संत जो कहते हैं, अनुयाई उसे ठीक तरह से समझ नहीं पाते. उसे दूसरे अर्थों में ले लेते हैं. उन्होंने निर्गुण और निराकार ईश्वर के उपासना की बात कही. अपना एक मार्ग बनाया, लेकिन बाद में उनके अनुयायियों ने इसका पंथ बना दिया और अब कबीर को मानने वाले उनकी आराधना करने वाले को कबीरपंथी कहा जाता है.

    यह भी पढ़ें: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    यह भी पढ़ें: हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    यह भी पढ़ें: Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  'राष्ट्र निर्माण' और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का सक्ती पुलिस ने किया खुलासा,

    August 18, 2026

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,347 Views
    Don't Miss

    साईं मंदिर में चांदी के मुकुट की चोरी का सक्ती पुलिस ने किया खुलासा,

    August 18, 2026

    ● साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा ● मंदिर…

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.