Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद
    Featured

    हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260630 WA0020
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हत्या के प्रयास, मारपीट, नारकोटिक्स एवं आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक अपराध हैं दर्ज

    * एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी डी नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

    रायपुर/स्वराज टुडे: थाना डी.डी. नगर, रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 409/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में आरोपी गौरव हेपट घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने ठिकाने लगातार बदल रहा था।

    लंबित गंभीर प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना प्रभारी डी.डी. नगर को दिए गए।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम ने आरोपी के संबंध में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा उसके संभावित ठिकानों एवं गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया। साथ ही आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाती रही तथा उसके आने-जाने के स्थानों पर सतत निगरानी रखी गई।

    इसी दौरान टीम को आरोपी गौरव हेपट की उपस्थिति संबंधी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी गौरव हेपट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग अवैध पिस्टल एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त हथियार एवं कारतूस के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

    यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, मिला आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन

    पूछताछ में आरोपी ने फरारी के दौरान दमन-दीव, बिलासपुर एवं धमतरी में अलग-अलग स्थानों पर रहकर पुलिस से बचने का प्रयास करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा फरारी के दौरान जिन व्यक्तियों एवं स्थानों पर शरण ली गई, उनके संबंध में विस्तृत पतासाजी कर जानकारी एकत्रित की जा रही है।

    आर्म्स एक्ट के तहत पृथक से अपराध पंजीबद्ध

    पुलिस द्वारा आरोपी गौरव हेपट को थाना डी.डी. नगर के अपराध क्रमांक 409/2025 में गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके कब्जे से बरामद अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के संबंध में उसके विरुद्ध पृथक से थाना डी.डी.नगर में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर *01 नग पिस्टल एवं 01 नग जिंदा कारतूस* जप्त करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    एक दर्जन से अधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध

    आरोपी गौरव हेपट थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स संबंधी अपराधों सहित अन्य मामलों के एक दर्जन से अधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।*

    गिरफ्तार आरोपी – गौरव हेपट पिता बलवंत राव हेपट उम्र 29 साल निवासी बूढ़ापारा सप्रे गार्डन के सामने थाना कोतवाली रायपुर।*

    यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाई

    यह भी पढ़ें: Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: कांप उठेगी रूह! 13 साल की बच्ची से 5 दिनों में 30 से ज्यादा हैवानों ने किया रेप, स्थानीय लोगों का फुटा गुस्सा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    June 30, 2026

    इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाई

    June 30, 2026

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,685 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,094 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026985 Views
    Don't Miss

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    * मोबाइल फोन पर भर्ती संबंधी संदेश भेजकर किये थे संपर्क। * आरोपियान प्रार्थी व…

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    June 30, 2026

    हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.