श्री गंगानगर/स्वराज टुडे: राजस्थान के श्री गंगानगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर पांच दिन के भीतर 30 से ज्यादा लोगों ने रेप किया। बताया जा रहा है कि बच्ची को अलग-अलग होटल में ले जाकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम
पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। एफआईआर के मुताबिक, मामले की शुरुआत तब हुई जब लड़की अपने घर से बाहर निकली थी और फिर एक रिक्शा चालक ने मासूम को बहला-फुसलाकर उसे एक होटल मालिक को बेच दिया था।
पांच दिन बच्ची नरक जैसे हालातों में रही
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने कई होटल मालिकों और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पांच दिन तक बच्ची नरक जैसे हालातों में रही क्योंकि इस दौरान अलग-अलग होटल मालिक और मैनेजर ने उसे 30 से ज्यादा लोगों की हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि होटल मालिकों और संचालकों ने इस हृदयविदारक आपराधिक घटना को दबाने की भी कोशिश की।
दर्द से तड़पती रहती थी मासूम
दर्ज एफआईआर के मुताबिक, हैरानी की बात ये भी है कि जब बच्ची लगातार दरिंदों की हवस का शिकार हो रही थी तो वह दर्द से तड़पने लगती थी। इस दौरान हवस के भूखे भेड़िए उसे जबरन शराब पिला देते थे। इस दौरान बच्ची को हवस का शिकार बनाया जाता । बच्ची ने एफआईआर में यह आरोप लगाया है।
लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर
घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। विपक्षी दल कांग्रेस और अलग-अलग सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर रहे हैं। श्री गंगा नगर कोई पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं मगर फिर भी जिले में 150 से ज्यादा अवैध होटलों का संचालन हो रहा है। आक्रोशित लोग इन होटलों को तुरंत बंद करने की मांग कर रहे हैं।
पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन
श्रीगंगानगर के पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने इस मामले में न्याय की मांग की और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाने, मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर सीओ सिटी विष्णु खत्री को ज्ञापन भी सौंपा दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Editor in Chief





