Author: Deepak Sahu
सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को गर्म और हेल्दी रखने की जरूरत बढ़ जाती है. इस मौसम में लोग ऐसे फूड्स का सेवन करना पसंद करते हैं जो एनर्जी प्रदान करें और सर्दी से बचाव करें. मूंगफली, जिसे ‘गरीबों का बादाम’ भी कहा जाता है, सर्दियों में एक बेहतरीन और सस्ता विकल्प है. रोजाना मूंगफली खाने से न केवल स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि यह शरीर को कई तरह के लाभ भी देती है. मूंगफली में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को सर्दियों में गर्माहट और एनर्जी प्रदान करते हैं. हालांकि, इसके बहुत ज्यादा सेवन…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: यमन में रह रही भारतीय नर्स को फांसी की सजा सुनाई गई है. यमन के राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी ने नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा को मंजूरी दे दी है. न ही ब्लड मनी पर बात बन सकी और न ही राष्ट्रपति से माफी मिल पाई. निमिषा एक यमनी नागरिक की हत्या के लिए 2017 से जेल की सजा काट रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी फांसी की सजा पर एक महीने के भीतर अमल किया जाएगा. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत को यमन में निमिषा प्रिया को दी जा रही सजा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पदमनी ज्वेलर्स प्रेजेंट यारियां फेस्ट सीजन 2 द फेस ऑफ साहेब का आयोजन 25 दिसंबर 2024 को सिटी सेंटर मॉल में रखा गया जिसमें विभिन्न प्रकार के टैलेंट शो को आयोजित किया गया जिसमें बच्चों और बड़ों के लिए सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग और साथ में विशेष प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया जिसमें हमारे कोरबा शहर के जाने-माने एंकर अजीत साहू जी को बेस्ट एंकर ऑफ दी ईयर 2024 का अवार्ड दिया गया। जो अपने शब्दों से पूरे छत्तीसगढ़ में अपना व कोरबा शहर का नाम रौशन किये है। इससे अजीत के शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में हुए तीरंदाज़ी के मुकाबलों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज़ों का जलवा रहा। कर्नाटक की बालिका तीरंदाजों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने ट्रॉफी और मेडलों के साथ अपनी खेल भावना और व्यवहार से आयोजकों सहित साथी खिलाड़ियों का दिल भी जीत लिया। पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज़ों ने कुल बारह में से चार पदक जीते हालांकि पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज किसी भी वर्ग में स्वर्ण पदक नहीं पा सके परंतु जूनियर बालक और सब जूनियर बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रांज मेडल प्राप्त किया। तीरंदाजी…
*व्यवसायिक राजधानी का प्रभार होने से प्रभारी मंत्री को होता है वित्तीय लाभ *प्रदेश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री बने किसी जिले के प्रभारी, स्थानीय नेताओं में उत्पन्न हो रहा रोष इंदौर/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों चर्चा का केन्द्र बने हुये हैं। एक तरफ जहां मोहन सरकार के एक वर्ष पूरे होने को लेकर चर्चाएं हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ हल्ला इस बात को लेकर भी है कि इस एक वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संपत्ति में अकूत इजाफा हुआ है। संपत्ति में इजाफा होने की सबसे बड़ी वजह बताई जा…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नए साल से कई ट्रेनों की टाइमिंग बदलने वाली है. रेल से सफर करने वालों के लिए इन ट्रेनों की नई टाइमिंग जानना जरुरी है. रेलवे प्रशासन ने 01 जनवरी से लागू नई समय-सारणी लागू कर दी है. लखनऊ से होकर जाने वाली 18 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. देखें पूरी लिस्ट- ● 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस ऐशबाग से निर्धारित समय 17.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.45 बजे छूटेगी. ● 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से निर्धारित समय 01.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 1.00 बजे छूटेगी. ● 15558 आनन्द…
इस्लामाबाद/स्वराज टुडे: पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर जारी तनाव बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। दोनों पक्ष डुरंड लाइन को पार कर एक दूसरे के क्षेत्र पर हमला बोल रहे हैं। एक बार फिर से डुरंड लाइन विवाद सिर उठा सकता है। अफगान मीडिया के मुताबिक रूस ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने रविवार को एक बयान में कहा कि मॉस्को ‘पाकिस्तान-अफगान सीमा’ पर बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है और वह दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील करता है। ज़खारोवा ने कहा, “हम संबंधित पक्षों से संयम बरतने…
आज का राशिफल : 31 दिसंबर मंगलवार का राशिफल बता रहा है कि आज सूर्य और चंद्रमा की युति धनु राशि में होने से शशि आदित्य योग बना है। इस गोचर के समय चंद्रमा पूर्वाषाढा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज मेष, तुला, और मीन राशि के लोगों को फायदा मिलेगा। देखें साल का अंतिम दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि आज साल के अंतिम दिन मेष राशि के जातक अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णयों से अपने बिगड़ते मामलों को सुधारने में…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कर्नाटक के कलबुर्गी से यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के अफजलपुर तालुका के कटादरगी इलाके में भाग्यवती मंदिर में दानपेटी भर गई, जिसके बाद प्रबंधन ने हुंडी में चढ़ाए गए पैसों की गिनती शुरू की। दानपेटी से 20 रुपये का नोट निकला। मंदिर की दानपेटी में मिले नोट पर प्रार्थना लिखी है- ‘मां, मेरी सास की जल्दी मृत्यु हो जाए।’ भक्त की इच्छा ने सभी को चौंका दिया आमतौर पर जब किसी मंदिर का दानपात्र खोला जाता है तो उसमें मंदिर की आय या इतनी बड़ी राशि एकत्र होने की घोषणा करना प्रचलित रिवाज…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे; 30 दिसंबर 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इस त्योहार के सीजन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले अपने ‘उन्न6ति’ परियोजना के तहत घर पर बने केक की विशेष रेंज लॉन्च की है। इस पहल के तहत 300 से अधिक केक की बिक्री की। इसमें विभिन्न प्रकार के केक शामिल हैं, जो ग्राहकों की मांग को पूरा करते हुए त्योहारी आवश्यकताओं को पूरा किया। इस क्रिसमस के त्योहार पर कोरबा में बेहतरीन स्वाद का केक पेश किया। उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाएं गए केक में प्लम, फ्रूट, चॉकलेट कप…
