Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डूरंड लाइन पर युद्ध जैसे हालात, पाकिस्तान को जिससे थी दोस्ती की उम्मीद वही घर में घुसकर कर रहा वार
    Featured

    डूरंड लाइन पर युद्ध जैसे हालात, पाकिस्तान को जिससे थी दोस्ती की उम्मीद वही घर में घुसकर कर रहा वार

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241231 093059 1
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    इस्लामाबाद/स्वराज टुडे: पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर जारी तनाव बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। दोनों पक्ष डुरंड लाइन को पार कर एक दूसरे के क्षेत्र पर हमला बोल रहे हैं। एक बार फिर से डुरंड लाइन विवाद सिर उठा सकता है।

    अफगान मीडिया के मुताबिक रूस ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने रविवार को एक बयान में कहा कि मॉस्को ‘पाकिस्तान-अफगान सीमा’ पर बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है और वह दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील करता है।

    ज़खारोवा ने कहा, “हम संबंधित पक्षों से संयम बरतने और रचनात्मक वार्ता करने की अपील करते हैं, जिसका उद्देश्य सभी मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना है।”

    इससे पहले शनिवार को सीमा चौकियों पर हुए भीषण संघर्ष में शनिवार को 19 पाकिस्तानी सैनिक और तीन अफगान नागरिकों की मौत हो गई।

    अमू टीवी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया है कि तालिबान ने सीमा के पास उसकी चौकियों पर ‘बिना उकसावे के भारी हथियारों से गोलीबारी’ की है।

    रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सशस्त्र बलों की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में, पाकिस्तान की सेना ने कहा कि उसके बलों ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें 15 से अधिक आतंकवादी मारे गए और तालिबान लड़ाकों को काफी नुकसान हुआ। सेना ने कहा कि यह झड़प कथित तौर पर अफगान तालिबान तत्वों द्वारा समर्थित घुसपैठ के प्रयास के कारण हुई थी।

    हालांकि, तालिबान ने अलग दावा किया कि यह हमला अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब था। तालिबान के अनुसार, बरमल जिले में शरणार्थी शिविर को निशाना बनाकर किए गए उन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 46 लोग मारे गए थे।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर, कोरबा जिले का बढ़ाया मान

    कभी एक दूसरे के गहरे दोस्त रहे तालिबान और इस्लामाबाद आज सैन्य झड़पों तक पहुंच गए हैं। इस्लामाबाद और काबुल के बीच दुश्मनी की सबसे बड़ी वजह तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी या पाकिस्तानी तालिबान) है।

    टीटीपी का उद्देश्य पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और राज्य के खिलाफ आतंकवादी अभियान चलाकर पाकिस्तान सरकार को उखाड़ फेंकना है। मीडिया रिपोट्स् के मुताबिक यह पाकिस्तान की निर्वाचित सरकार को हटाकर इस्लामी कानून की अपनी व्याख्या के आधार पर एक कट्टरवादी शासन की नींव रखना चाहता है।

    हाल के दिनों ने, इस्लामाबाद ने बार-बार अफगान सरकार पर सशस्त्र समूहों, विशेष रूप से टीटीपी को पनाह देने का आरोप लगाया है। हालांकि काबुल इस आरोप को खारिज करता रहा है। इस संघर्ष की वजह से एक बार फिर डूरंड लाइन विवाद बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

    डूरंड लाईन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लगभग 1,600 मील (2,600 किमी) तक फैली हुई है। यह अपने पश्चिमी छोर पर ईरान की सीमा पर और अपने पूर्वी छोर पर चीन की सीमा पर समाप्त होती है। इसे 1893 में ब्रिटिश भारत और अफ़गानिस्तान के अमीरात के बीच सीमा के रूप में स्थापित किया गया था। इसका नाम सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया है, जो भारत की औपनिवेशिक सरकार के विदेश सचिव थे, जिन्होंने अफ़गानिस्तान के अमीर अब्दुर रहमान खान को एक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सहमत होने के लिए प्रेरित किया था।

    हालांकि डूरंड लाइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा के रूप में मान्यता प्राप्त है, लेकिन अफगानिस्तान ने इसे कभी भी पूरी तरह से नहीं स्वीकार किया है। वर्ष 2017 में, सीमा पार तनाव के बीच, पूर्व अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा था कि अफगानिस्तान डूरंड लाइन को दोनों देशों के बीच सीमा के रूप में ‘कभी मान्यता नहीं देगा।’

    यह भी पढ़ें :  INDIAN BANK Vacancy 2026: इंडियन बैंक में ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

    यह भी पढ़ें: मंदिर के दानपत्र पेटी में मिला 20 का नोट, पुजारी हुआ हैरान, बना चर्चा का विषय

    यह भी पढ़ें: CG NEWS : 11 वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भोलेनाथ को चढ़ाई. लिखा पत्र- दो दिनों तक भक्ति में लीन हूं, किसी की आवाज नहीं आनी चाहिए, पूरे मंदिर को ग्रामीणों ने घेरा

    यह भी पढ़ें: दुनिया का एक ऐसा सीरियल किलर जिसका सिर 150 सालों से रखा है सुरक्षित, लेकिन क्यों..

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026

    Nagpur: महाराष्ट्र में TCS जैसे एक और कांड से सनसनी, महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद NGO का चेयरमैन रियाज फाजिल गिरफ्तार

    April 21, 2026

    महिला आरक्षण विधेयक एक अधूरा कानून, देश और महिलाओं दोनों के साथ भाजपा ने किया अन्याय – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026830 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026791 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    Mumbai: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन 4 मई को मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में होगा…..!

    April 21, 2026

    मुम्बई/स्वराज टुडे:  कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन (4 मई)…

    न्यायालय का सख्त फैसला: दुष्कर्म व एसटी-एससी के तहत झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा, कोर्ट ने बचा ली पीड़ित युवक की जिंदगी

    April 21, 2026

    कोरबा में खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच — स्व. तुलसीराम देवांगन स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

    April 21, 2026

    Mumbai: निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधक बनाकर मारपीट भी की

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.